Politics


बिहार के गयाजी में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करते समय पांच किशोरों की फाल्गु नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1.30 बजे खिजरा सराय थाना क्षेत्र के केनिस्थल पहाड़ घाट पर हुई। उसने बताया

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 12:27 pm
बिहार के गयाजी में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करते समय पांच किशोरों की फाल्गु नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1.30 बजे खिजरा सराय थाना क्षेत्र के केनिस्थल पहाड़ घाट पर हुई। उसने बताया कि मृतकों की पहचान जैन (14), शुफियाना (16), साजिद (16) और अनस कुमार (17) के रूप में की गई है, जबकि पांचवें की पहचान अभी नहीं हो पाई है।          

जन सुराज पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे जुड़े जमीन खरीद मामलों के दस्तावेज सार्वजनिक किए। पार्टी के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि मं

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 12:26 pm
जन सुराज पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे जुड़े जमीन खरीद मामलों के दस्तावेज सार्वजनिक किए। पार्टी के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि मंत्री की पत्नी, बेटी और उनसे जुड़े ट्रस्ट ने बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कम कीमत पर खरीदीं। किशोर कुमार ने कहा कि अशोक चौधरी की पत्नी नीता केसकर चौधरी ने 2021 और 2022 में पटना में दो प्रॉपर्टी खरीदी, जिन पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए गए।

जयशंकर ने ब्रिटेन की नई विदेश मंत्री यवेट कूपर से भी मुलाकात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुलाई में हुई ब्रिटेन यात्रा के दौरान घोषित “इंडिया-यूके विज़न 2035” पर चर्चा की

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 11:18 am
जयशंकर ने ब्रिटेन की नई विदेश मंत्री यवेट कूपर से भी मुलाकात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुलाई में हुई ब्रिटेन यात्रा के दौरान घोषित “इंडिया-यूके विज़न 2035” पर चर्चा की. यह विज़न दोनों देशों के बीच अगले दस वर्षों के सहयोग का रोडमैप है.इस योजना में रक्षा सहयोग, रोजगार सृजन, अत्याधुनिक तकनीक के विकास और शिक्षा साझेदारी जैसे अहम क्षेत्रों को शामिल किया गया है. साथ ही यह व्यापक आर्थिक और व्यापारिक समझौते (CETA) को भी आगे बढ़ाता है.इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने कहा है कि उनकी सरकार भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिए जाने का समर्थन करती है. उन्होंने यह टिप्पणी गुरुवार को न्यूयॉर्क में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद की.तजानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर लिखा, “मैंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र निष्कर्षण के लिए इटली के समर्थन की पुष्टि की.” उन्होंने कहा कि भारत और इटली राजनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर रणनीतिक साझेदार हैं और आने वाले महीनों में भारत की उनकी अगली यात्रा से इस साझेदारी को और मज़बूती मिलेगी.उन्होंने आगे कहा कि “भारत हमारे ‘पियानो एक्सपोर्ट’ (निर्यात योजना) का एक प्राथमिकता वाला देश है. इसी कारण मैंने भारतीय प्रतिबद्धता के लिए 500 मिलियन यूरो का प्रावधान किया है, जिससे हमारी निर्यातक कंपनियों को समर्थन मिलेगा.”

एक्सियोस पर दिए गए इंटरव्यू में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 11:18 am
एक्सियोस पर दिए गए इंटरव्यू में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि अगर मॉस्को उनके देश पर आक्रमण बंद नहीं करता है, तो क्रेमलिन निशाना बन जाएगा और रूसी अधिकारियों को बम आश्रयों की जांच करनी चाहिए.रूस ने यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है और 2022 में पूर्ण आक्रमण शुरू करने के बाद से नागरिक और सैन्य ठिकानों पर बम और मिसाइलें बरसाई हैं. मॉस्को की सेना ने इसी महीने पहली बार कीव स्थित सरकारी परिसर पर हमला किया है. एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी नीति अब उन लक्ष्यों को भी निशाने पर लेगी जो पहले प्रतिबंधित थे.जेलेंस्की ने एक्सियोस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "उन्हें पता होना चाहिए कि उनके बम आश्रय कहां हैं, उन्हें इसकी जरूरत है. अगर वे युद्ध नहीं रोकेंगे, तो उन्हें किसी भी हालत में इसकी जरूरत होगी."युद्धकालीन यूक्रेन में चुनावों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दक्षिणपंथी सरकार की आलोचना का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने एक्सियोस को यह भी बताया कि शांति आने पर वह सत्ता में बने रहने की कोशिश नहीं करेंगे.उन्होंने कहा, "मेरा लक्ष्य युद्ध समाप्त करना है," न कि पद के लिए दौड़ना जारी रखना. जेलेंस्की ने कहाकि यूक्रेन रूस में नागरिकों को निशाना नहीं बनाएगा क्योंकि "हम आतंकवादी नहीं हैं." हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि यूक्रेन एक ज़्यादा शक्तिशाली अमेरिकी हथियार हासिल करने की उम्मीद कर रहा है. इसका नाम उन्होंने नहीं बताया, ताकि रूस के भीतर तक हमले की धमकी दी जा सके. एक्सियोस ने जेलेंस्की के हवाले से कहाकि उन्होंने इस हफ़्ते न्यूयॉर्क में एक बैठक के दौरान ट्रंप से कहा था, "हमें एक चीज चाहिए."

OpenAI ने अपने यूज़र्स के लिए एक कमाल का फीचर पेश किया है, जिसका नाम Pulse है

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Sep 2025, 11:17 am
OpenAI ने अपने यूज़र्स के लिए एक कमाल का फीचर पेश किया है, जिसका नाम Pulse है. इस फीचर का मकसद आपके दिन की शुरुआत को आसान, असरदार और पर्सनलाइज़्ड करना है. यह रातभर में आपके लिए एक पर्सनल रिपोर्ट तैयार करता है, जिससे आपकी हर सुबह की मुश्किलें आसान हो जाती है. आइए हम आपको ओपनएआई के इस नए फीचर की डिटेल्स बताते हैं.Pulse असल में चैटजीपीटी का एक नया टूल है, जो रात भर आपके ईमेल, कैलेंडर और दूसरी ऐप्स से डाटा लेकर सुबह-सुबह एक पर्सनल रिपोर्ट तैयार करता है. Pulse एक सिंपल चैटबॉट नहीं, बल्कि एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करता है. यह हर रोज़ सुबह-सुबह 5-10 छोटे-छोटे ब्रीफ कार्ड्स में जानकारी देता है, जो न्यूज़, मीटिंग्स, ट्रैवल प्लान या आपकी पसंदीदा चीज़ों पर आधारित हो सकते हैं. हर कार्ड में AI जनरेटेड इमेज और टेक्स्ट होता है, जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं या ChatGPT से डिटेल्स पूछ सकते हैं.उसके बाद हर रोज़ रातभर यह फीचर आपके इनबॉक्स को स्कैन करता, जरूरी ईमेल्स हाइलाइट करता है और सुबह की मीटिंग्स का एजेंडा बना देता है. इसके अलावा अगर आपने चैटजीपीटी की मेमोरी ऑन रखी है, तो यह आफकी पुरानी बातचीत से सीखकर और भी पर्सनलाइज़्ड सजेशन देता है. इस फीचर की सबसे खास बात है इसका “Great, that’s it for today” वाला मैसेज है, जो यूज़र्स को अनलिमिटेड स्क्रॉलिंग को रोकता है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories