Politics


पटना, बिहार: LJP(R) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि सत्ता का लालच इतना बुरा नहीं होना चाहिए।

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Oct 2025, 11:28 am
पटना, बिहार: LJP(R) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि सत्ता का लालच इतना बुरा नहीं होना चाहिए। इन्होंने 15 साल में क्या रोजगार दिया? रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है।अगर वो हर घर को रोजगार देने की बात कर रहे हैं, तो ये कैसे करेंगे, उसका मानक क्या है? उसके लिए कोई योग्यता नहीं चाहिए? यह असंभव है। जब इनके पिता रेल मंत्री थे तो उन्होंने क्या किया नौकरी के बदले जमीन लेने का काम किया। यह इनका सत्ता पाने का लालच बोल रहा है। जनता ने इन्हें नकार दिया है। जो संभव हो, वो ही बोलना चाहिए। इस चुनाव में ये समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनावी वर्ष है और चर्चा होना जायज है।हमने कल एक बैठक भी की और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कोई भी फैसला लेने के लिए अधीकृत हैं कि कितनी सीट लड़ेंगे, कौन सी सीट से लड़ेंगे। कोई नाराजगी नहीं है।

भाजपा बिहार कोर कमिटी की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Oct 2025, 10:18 am
भाजपा बिहार कोर कमिटी की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर विचार-विमर्श होगा। वहीं, पार्टी की 12 अक्टूबर को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने राज्य में उम्मीदवारों के टिकट तय करते समय जातिगत समीकरणों का जिस तरह ध्यान रखा है, उससे महागठबंधन और एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। गुरुवार को जिन 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई, उनमें से 17 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Oct 2025, 10:18 am
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने राज्य में उम्मीदवारों के टिकट तय करते समय जातिगत समीकरणों का जिस तरह ध्यान रखा है, उससे महागठबंधन और एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। गुरुवार को जिन 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई, उनमें से 17 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से, नौ सामान्य वर्ग से और सात मुस्लिम समुदाय से हैं।

महागठबंधन के घटक दलों के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने गतिरोध को समाप्त करने के लिए विकासशील इंसान पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ बातचीत की। सीपीआई औैर सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव भी सीट बंट

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Oct 2025, 10:17 am
महागठबंधन के घटक दलों के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने गतिरोध को समाप्त करने के लिए विकासशील इंसान पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ बातचीत की। सीपीआई औैर सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव भी सीट बंटवारे के मुद्दे को सुलझाने के लिए पटना में हैं।

सुरक्षा के लिए पहुंची 8 कंपनियां बिहार चुनाव का ऐलान होते ही कैमूर जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में चारों बोर्डर पर पांच चेकपोस्ट लगाए गए हैं। चुनाव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैरामिलिट्री की 6 कंपनियां पहुंच चुकी हैं। कैमूर के एसपी हर

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Oct 2025, 11:25 am
सुरक्षा के लिए पहुंची 8 कंपनियां बिहार चुनाव का ऐलान होते ही कैमूर जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में चारों बोर्डर पर पांच चेकपोस्ट लगाए गए हैं। चुनाव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैरामिलिट्री की 6 कंपनियां पहुंच चुकी हैं। कैमूर के एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा के लिए कुल 72 कंपनियों की मांग थी, जिनमें से 8 कंपनियां आ चुकी हैं। यूपी बोर्डर पर पांच मल्टी एजेंसी फोर्स और 14 SST फोर्स भी तैयार हैं। जिले के पहाड़ी क्षेत्र में 11 बूथ ऐसे हैं, जहां नेटवर्किंग की समस्या है, वहां वायरलेस और इंटरनेट फोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मतदान के दौरान किसी भी समस्या से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।