बिहार एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे पर आखिरकार सहमति बन गई है, जिसकी घोषणा शनिवार शाम को होने की संभावना है। बीजेपी के बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घटक दलों के बीच वार्ता लगभग पूरी हो चुकी है। यह घोषणा दिल्ली या पटना में हो सकती है। हालांकि, सीटों की संख्या का बेसिक फॉर्मूला कल घोषित होगा, जबकि उम्मीदवारों के नामों के साथ सीटों की अंतिम सूची 13 अक्टूबर को आने की संभावना है। सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में केंद्रीय नेताओं की सक्रियता दिखी। नित्यानंद राय और धर्मेंद्र प्रधान ने चिराग पासवान को राजी किया, जिन्हें 25-26 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा, जीतन राम मांझी (7-8 सीटें) और उपेंद्र कुशवाहा (5-6 सीटें) को भी अंतिम ऑफर देकर राजी कर लिया गया है।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm