भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने स्पष्ट किया कि वे चुनाव लड़ने या टिकट मांगने नहीं आई हैं, बल्कि अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और तमाम महिलाओं के लिए न्याय की मांग करने आई हैं। ज्योति ने कहा कि वह किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि एक महिला और बहन के तौर पर न्याय चाहती हैं ताकि उनके साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो। पीके ने ज्योति सिंह की बात ध्यान से सुनी और उन्हें न्याय एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनसुराज उनके साथ है और उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। पीके ने यह भी कहा कि यह मामला पूरी तरह पारिवारिक है, लेकिन सामाजिक दायित्व के तहत जनसुराज हमेशा न्याय के पक्ष में खड़ा रहेगा। हालांकि, इन सब के बीच ज्योति सिंह ने बिहार की करकट सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी का ऐलान भी किया है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm