Politics


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, नीतीश सरकार ने राज्य के वकीलों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिहार में अब वकीलों को हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। सम्राट चौधरी ने रविवार को सो

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Sep 2025, 09:07 am
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, नीतीश सरकार ने राज्य के वकीलों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिहार में अब वकीलों को हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। सम्राट चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने 1 जनवरी 2024 से पंजीकृत सभी नए अधिवक्ताओं को अगले तीन वर्षों तक हर महीने पाँच हज़ार रुपये का स्टाइपेंड दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कदम राज्य के युवा वकीलों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां साधु-संतों के सम्मेलन 'धार्मिक न्यास समागम' का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक सुधारों और समाज में कल्याणकारी उपायों को लागू करने में मंदिरों और मठों की भूमिका के बारे में संदेश का प्रसा

News Pratyaksh | Updated : Fri 19th Sep 2025, 09:56 am
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां साधु-संतों के सम्मेलन 'धार्मिक न्यास समागम' का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक सुधारों और समाज में कल्याणकारी उपायों को लागू करने में मंदिरों और मठों की भूमिका के बारे में संदेश का प्रसार करना तथा जागरूकता उत्पन्न करना है। इसका आयोजन बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद (बीएसआरटीसी) द्वारा किया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूची में व्याप्त ‘‘गड़बड़ियां’’ दूर करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों को बताएं कि अगर विपक्षी ‘इंडिया’ गठब

News Pratyaksh | Updated : Fri 19th Sep 2025, 09:55 am
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूची में व्याप्त ‘‘गड़बड़ियां’’ दूर करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों को बताएं कि अगर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन किसी तरह सत्ता में आया तो बिहार में ‘बांग्लादेशी घुसपैठिए भर जाएंगे।’ भाजपा के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष शाह ने ये बातें डेहरी-ऑन-सोन और बेगूसराय में आयोजित दो अलग-अलग कार्यकर्ता सम्मेलनों में कहीं, जिनमें राज्य के 38 में से 20 जिलों के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार के गयाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किए। लाभार्थियों द्वारा विभाग की ओर से क

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:39 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार के गयाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किए। लाभार्थियों द्वारा विभाग की ओर से कई स्टॉल लगाए गए थे। इस स्‍टॉल का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने सभी कारीगरों का हालचाल जाना और काम करने के फायदे और नुकसान के बारे में पूछा। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने महाबोधि संस्कृति केंद्र में लाभार्थियों को टूलकिट और चेक वितरित किए।