इस समय पूरे देश में नवरात्रि की धूम मची है. सभी लोग भक्ति के रस में रंगे हैं. भक्त व्रत रखकर मां की पूजा-आराधना में लगे हैं. बता दें, इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 22 सितंबर से हो चुकी है, जो 2 अक्टूबर को समाप्त होंगे. इसी दिन दशहरा भी है और मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी होगा.नवरात्रि के दिनों में मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है. लोग तरह-तरह के भोग लगाते हैं. आज बुधवार को शारदीय नवरात्रि 2025 का तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की आराधना होती है. वहीं, गुरुवार 25 सितंबर को शक्ति के मां कूष्माण्डा स्वरूप की पूजा होगी.न्होंने कहा कि नौ दुर्गा के इस स्वरूप को खुशी और शक्ति की देवी के रूप में पहचान मिली है. मां को नारंंगी रंग प्रिय है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मां को यह रंग इसलिए पसंद है क्योंकि यह आशावाद, खुशी और सकारात्मक का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने कहा कि पूजा करते समय जातकों को पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए. वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि मां कूष्माण्डा को मालपुआ और कुम्हड़े का भोग लगाया जाता है. वहीं, नियमपूर्वक मां की पूजा-आराधना करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके साथ-साथ मानसिक और शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm