Politics


बिहार के गया जी में पितृपक्ष मेला चल रहा है. इसी बीच RJD सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी,

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Sep 2025, 09:15 am
बिहार के गया जी में पितृपक्ष मेला चल रहा है. इसी बीच RJD सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव और बहु राजश्री विष्णुपद मंदिर पहुंचे. दरअसल लालू यादव द्वारा विष्णु पद मंदिर के 16 वेदी के समीप पिंडदान का कर्मकांड किया जा रहा है. लालू यादव अपने पितरों के मोक्ष की कामना के लिए यहां पिंडदान करेंगे.वहीं, लालू यादव गयाजी में पिंडदान करने पहुंचे हैं. इस पर पूर्व मंत्री सह राजद के बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि धन्य हैं लालू यादव. वे सपरिवार विष्णुपद मंदिर पहुंचे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आते भी नहीं है. पीएम यहां आते हैं और सभा करके चले जाते हैं. बता दें कि बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेला चल रहा है. आज गया श्राद्ध का तीसरा दिन है. इस दिन उत्तर मानस, कनखल, दक्षिण मानस, उदीची, जिहवा लोल पिंडवेदियो पर पिंडदान करने का विधान है.इन वेदियों पर पिंडदान की काफी मान्यता है. इन वेदियो पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इसके बाद ब्रह्मलोक को प्राप्त होते हैं.गयाजी में पिंडदान के लिए दो दिनों में ढाई लाख से अधिक पिंडदानी आ चुके हैं. गया श्राद्ध के तीसरे दिन यह संख्या 4 लाख के करीब पहुंच सकती है. तीर्थयात्री अलग-अलग वेदियो पर पिंडदान का कर्मकांड पूरा कर रहे हैं और अपने पितरों के निमित्त मोक्ष की कामना कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर से कैबिनेट बैठक बुलाई है

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Sep 2025, 09:15 am
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर से कैबिनेट बैठक बुलाई है. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह साढ़े 10 बजे से यह बैठक होगी. मीटिंग में सोमवार को 2 लाख से अधिक आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7000 से बढ़कर 9000 और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4000 से बढ़कर 4500 करने का फैसला लिया गया है, जिस पर आज मुहर लग सकती है.पिछली कैबिनेट में लिया गया था ये फैसला: पिछले सप्ताह 2 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में 3200 से अधिक पदों पर बहाली का फैसला लिया था. जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 40 आवासीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कुल 1800 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी थी.भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के लागू होने के फलस्वरुप बिहार अभियोजन सेवा संवर्ग के विभिन्न कोटी एवं अधीनस्थ संवर्ग के 760 पदों की सृजन की स्वीकृति भी दी गई थी. कला एवं संस्कृति विभाग में भी 25 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी. इसी तरह अन्य विभागों में भी पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी.एंट्रेंस छात्रों को मिलेंगे ₹20000 प्रतिमाह: इसके साथ बिहार के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय, दंत महाविद्यालय, आयुर्वेदिक यूनानी एवं होम्योपैथी के एंट्रेंस कर रहे छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति 20000 से बढ़ाकर 27000 करने और फिजियोथैरेपी एवं अकुपेशनल थेरेपी के इनट्रेंस कर छात्रों का 15000 से बढ़कर ₹20000 प्रतिमाह करने का बड़ा फैसला भी लिया गया था.ग्राम कचहरी सचिव का बढ़ा मानदेय: ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय भी 6000 से बढाकर 9000 करने का बड़ा फैसला लिया गया था और इसके साथ ही प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को ₹10000 देने के लिये ग्रामीण विकास विभाग को 20000 करोड़ की राशि खर्च करने की स्वीकृति भी दे दी गई थी. नौकरी और रोजगार पर हो सकता है फैसला: चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक कई बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में ले रहे हैं. आज की बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर भी मुख्यमंत्री बड़ा फैसला ले सकते हैं.

भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोटिंग होगी

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Sep 2025, 09:13 am
भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोटिंग होगी. यह मतदान संसद भवन में होगा. मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के कैंडीडेट पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के बीच है. बता दे, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह मतदान हो रहा है. उन्होंने अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जानकारी के मुताबिक संसद भवन में वोटिंग सुबह करीब 10 बजे शुरू होगी. जो पता चला है उसके मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वोट डालेंगे. वहीं, मतदान से पहले सुबह 9:30 बजे एनडीए सांसदों की सुबह बैठक बुलाई गई है. इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे. आपको बता दें, इस समय लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सांसद वोट डालेंगे. वहीं, शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि केरल से कश्मीर तक ‘इंडिया’ गठबंधन सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़कर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और बिहार की अस्मिता

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Sep 2025, 09:49 am
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि केरल से कश्मीर तक ‘इंडिया’ गठबंधन सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़कर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और बिहार की अस्मिता पर चोट नहीं कर रहा है, बल्कि यह भारत की आत्मा पर भी वार कर रहा है।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और महागठबंधन के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों ने सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया। उन्होंने सवाल करते हुए आगे कहा कि राजद और महागठबंधन के लोगो

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Sep 2025, 09:48 am
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और महागठबंधन के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों ने सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया। उन्होंने सवाल करते हुए आगे कहा कि राजद और महागठबंधन के लोगों को अगर मुसलमानों की इतनी चिंता है तो बताएं कि पिछले 30 साल से क्यों नहीं मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था की? किशनगंज में कितने स्कूल और विश्वविद्यालय बनवाए गए?‎ ‎किशनगंज के मदरसा अंजुमन इस्लामिया मैदान में रविवार को जन सुराज ने ‘बिहार बदलाव इजलास’ का आयोजन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के डबल इंजन सरकार पर तंज कसने वाले पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि 9वीं फेल की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव के आरोपों को खारिज करते हुए इसे गैर-जिम्म

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Sep 2025, 09:47 am
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के डबल इंजन सरकार पर तंज कसने वाले पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि 9वीं फेल की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव के आरोपों को खारिज करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी करार दिया। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास और सुशासन के लिए काम किया है, जबकि राजद शासन के दौरान जंगलराज और भ्रष्टाचार का बोलबाला था।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories