Politics


कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई के एक विवादास्पद पोस्ट के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। इस पोस्ट में बिहार की तुलना बीड़ी से की गई थी। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित अन्य नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कांग्रेस पर राज्य के लोगों का अपमान

News Pratyaksh | Updated : Sat 06th Sep 2025, 12:20 pm
कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई के एक विवादास्पद पोस्ट के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। इस पोस्ट में बिहार की तुलना बीड़ी से की गई थी। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित अन्य नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कांग्रेस पर राज्य के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया, बल्कि स्टालिन जैसे नेताओं ने भी बिहारियों और हिंदू धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी की। उन्होंने रेवंत रेड्डी पर भी बिहार के डीएनए पर विवादित टिप्पणी का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के एक प्रमुख वांछित आतंकवादी शरणजीत कुमार उर्फ सनी को गिरफ्तार किया है। पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के कादियां गांव निवासी शरणजीत को शुक्रवार को बिहार के गय

News Pratyaksh | Updated : Sat 06th Sep 2025, 12:18 pm
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के एक प्रमुख वांछित आतंकवादी शरणजीत कुमार उर्फ सनी को गिरफ्तार किया है। पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के कादियां गांव निवासी शरणजीत को शुक्रवार को बिहार के गया से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी 15 मार्च 2025 को हुए आतंकी हमले के सिलसिले में की गई, जिसमें वह साजिश रचने और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था।

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं।

News Pratyaksh | Updated : Sat 06th Sep 2025, 12:18 pm
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। एनडीए और इंडिया ब्लॉक महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव की तैयारियों के बीच, विभिन्न दलों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टियों से टिकट मांगने के लिए सक्रिय हो गए हैं। विशेष रूप से, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने टिकट की मांग की। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व से ऐसे विधायकों को टिकट न देने की गुहार भी लगाई, जिन्होंने अपेक्षानुरूप कार्य नहीं किया है।

बीसीसीएल एरिया 4 अंतर्गत अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी की ओपन कास्ट परियोजना मे बड़ा हादसा हुआ है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 06th Sep 2025, 12:15 pm
बीसीसीएल एरिया 4 अंतर्गत अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी की ओपन कास्ट परियोजना मे बड़ा हादसा हुआ है. ओबी स्लाइड होने की वजह से सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी है. वाहन में चार से पांच मजदूर सवार थे, जिनके पानी से भरे खदान में गिरने की बात कही जा रही है.गहरी खाई में सर्विस वैन के गिरने से सभी मजदूरों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना पाकर बीसीसीएल के अधिकारी, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है. साथ ही कतरास थाना, रामकनाली ओपी, अंगार पथरा ओपी के प्रभारी अपने दल बल के साथ भी पहुंचे हैं. खाई मे गिरे सर्विस वैन को निकालने के लिए सुरक्षा विभाग की टीम जुट गई है.बताया जा रहा है कि जिस स्थान से सर्विस वाहन खाई में गिरा है, वहां से जाने का कोई रास्ता नहीं है. जिसके बाद रेस्क्यू टीम रस्सी के जरिए ऊपर से नीचे पहुंची है. फिलहाल रेस्क्यू कार्य चल रहा है. जेसीबी के जरिए रास्ता बनाने का काम चल रहा है.ताकि मौके तक अधिक संख्या में रेस्क्यू टीम पहुंच सके.स्थानीय लोगों के मुताबिक दो लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया है, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. वहीं यूनियन के नेताओं ने कहा कि डीजीएमएस के नियमों का उल्लंघन कर आउटसोर्सिंग प्रबंधन कोयले का उत्खनन कर रही है. जिस तरह से ट्रेंच कटिंग किया जाना चाहिए, वैसे ट्रेंच कटिंग नहीं की गई, जिस कारण यह हादसा हुआ है. यही नहीं इस दौरान बगल की बस्ती में भू-धंसान की घटना घटी है. जिसमें कई घर जमींदोज भी हुए हैं. लोग आक्रोशित हैं.

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हाल ही

News Pratyaksh | Updated : Fri 05th Sep 2025, 10:36 am
पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में आरोप लगाया कि 'गुजराती लोग बिहार को गाली सुनवाना चाहते हैं, इसलिए बिहार बंद कराया गया।' इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चिराग पासवान ने कहा कि कौन गाली देता है, यह देश कई बार देख चुका है। उन्होंने कहा, 'मेरी ही पार्टी की महिला नेता को मंच से गाली दी गई थी और तब किसी ने कुछ नहीं कहा। प्रधानमंत्री को भी बार-बार गालियां दी गई हैं। राहुल गांधी जिस तरह से प्रधानमंत्री से ‘तू-तड़ाक’ करके बात करते हैं, वह कतई उचित नहीं है। कम से कम उम्र में बड़े होने के नाते उन्हें सम्मान देना चाहिए। बिहार की संस्कृति में तो हम बच्चों से भी ‘आप’ कहकर बात करते हैं।'

लालू यादव पर बरसे विजय कुमार सिन्हा, कहा– ‘जंगलराज के नायक थे, बिहार को बर्बाद किया’ पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर भाजपा नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीखा पलटवार किया। सिन्हा ने कहा कि 'लालू प्रसाद यादव

News Pratyaksh | Updated : Fri 05th Sep 2025, 10:35 am
लालू यादव पर बरसे विजय कुमार सिन्हा, कहा– ‘जंगलराज के नायक थे, बिहार को बर्बाद किया’ पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर भाजपा नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीखा पलटवार किया। सिन्हा ने कहा कि 'लालू प्रसाद यादव उस व्यक्ति का नाम है, जो जंगलराज के नायक थे। उन्होंने बिहार को बर्बाद किया और अपनी जंगलराज की पाठशाला में गुंडई की शिक्षा दी। बिहार में गुंडे उनके ही संरक्षण में पैदा हुए।'