Politics


गयाजी में भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुष नेता हाथ में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए हुए सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे हैं। यह प्रदर्शन गया के समाहरणालय गोलंबर के पास बैठकर किया जा रहा है। प्रदर्

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Sep 2025, 09:45 am
गयाजी में भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुष नेता हाथ में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए हुए सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे हैं। यह प्रदर्शन गया के समाहरणालय गोलंबर के पास बैठकर किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। एनडीए के कार्यकर्ता 'राहुल तेजस्वी मुरादाबाद', 'हिंदुस्तान नहीं सहेगा अपमान', 'राहुल तेजस्वी सरेआम माफी मांगो' के नारे लगाते दिखे।

देश की मजबूती आपसी भाईचारे और एकता से होगी', अब्दुल बारी सिद्दीकी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Sep 2025, 09:44 am
देश की मजबूती आपसी भाईचारे और एकता से होगी', अब्दुल बारी सिद्दीकी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना नालंदा: बिहारशरीफ के टाउन हॉल में बुधवार को आयोजित दलित, महादलित, अतिपिछड़ा, हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन में राजद के प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने केंद्र की राजनीति पर तीखा हमला बोला। सिद्दीकी ने कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल समाज में नफरत और घृणा फैलाकर चुनावी फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'देश की मजबूती नफरत और बांटने की राजनीति से नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और एकता से होगी।' उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संविधान की रक्षा करना और उसे मजबूत बनाना हर भारतीय का दायित्व है।

नालंदा: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने लालू यादव और महागठबंधन पर किया तीखा प्रहार है। उन्होंने कहा कि जिनके पास चुनाव लड़ने का हक नहीं है, वे चुनाव आयोग से ही भिड़ने लगे हैं। राहुल गांधी और राजद पर निशाना साधते हुए आलोक ने कहा, 'जो खुद 1975 में व

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Sep 2025, 09:44 am
नालंदा: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने लालू यादव और महागठबंधन पर किया तीखा प्रहार है। उन्होंने कहा कि जिनके पास चुनाव लड़ने का हक नहीं है, वे चुनाव आयोग से ही भिड़ने लगे हैं। राहुल गांधी और राजद पर निशाना साधते हुए आलोक ने कहा, 'जो खुद 1975 में वोट की चोरी करता था, आज वही चारा चोर का परिवार वोट चोरी की बात करता है। उल्टी गंगा बहाने वालों को नालंदा की धरती और बिहार की जनता करारा जवाब देगी।'

सकरा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, तारकिशोर प्रसाद बोले- NDA की जीत के लिए एकजुट होकर काम करें

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Sep 2025, 09:42 am
सकरा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, तारकिशोर प्रसाद बोले- NDA की जीत के लिए एकजुट होकर काम करें मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखा गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल पूर्व उप-मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि सकरा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

बिहार सरकार ने मंगलवार को युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार के शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-4 की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी। प्रदेश के छात्र इसकी बड़े दिन से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने मा

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Sep 2025, 10:26 am
बिहार सरकार ने मंगलवार को युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार के शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-4 की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी। प्रदेश के छात्र इसकी बड़े दिन से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) की भी घोषणा की। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एसटीईटी को लेकर कहा कि इसे लेकर विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी तैयार है। उन्होंने बताया कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती से पहले एसटीईटी का आयोजन होगा। आठ सितंबर से इसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा चार अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा फल का प्रकाशन एक नवंबर को किया जाएगा।