Politics


30 जून झारखंड में हूल क्रांति के जनक शहीद सिदो-कान्हू को नमन

News Pratyaksh | Updated : Sat 28th Jun 2025, 06:22 am
30 जून झारखंड में हूल क्रांति के जनक शहीद सिदो-कान्हू को नमन करने का दिन है. इस दिन को पूरे झारखंड में हूल दिवस के रूप में मनाया जाता है. साहिबगंज में इस दिन सिदो-कान्हू के वंशज अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं. इस बार प्रशासन ने हूल दिवस पर पूजा करने के समय में बदलाव किया है. जिससे सिदो-कान्हू के वंशजों में आक्रोश है.जिला प्रशासन का कहना है कि 30 जून को शांतिपूर्वक पूजा करना है लेकिन सुबह 10 बजे से पहले और शाम चार बजे के बाद पूजा करने की अनुमति है. इसी तकरार को लेकर शहीद के वंशज मंडल मुर्मू और सिदो-कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन और आतु मांझी बैसी भोगनाडीह के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. उन्होंने प्रशासन के विरोध में जमकर धरना-प्रदर्शन किया.सिदो-कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन के अध्यक्ष मंडल मुर्मू ने भोगनाडीह गांव के मांझी थान में ग्राम प्रधान बबलू हांसदा सहित अनेक लोगों की उपस्थिति में पूजा अर्चना करते हुए रैली निकालकर पूरे भोगनाडीह परिसर का भ्रमण किया. इसके साथ नारेबाजी करते हुए स्टेडियम पहुंचकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष विरोध जताया. सभी के हाथों में तीर-धनुष, भाला, तलवार मौजूद था. इस अवसर पर मनोज मुर्मू, राजा हांसदा, फुलमूनी मरांडी, बाबूजी हांसदा, सुरुज किस्कू आदि मौजूद रहे.मंडल मुर्मू ने कहा कि हूल फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष हूल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है. जिसका विरोध किया गया है. उन्होंने बताया कि सिदो-कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन और आतु मांझी बैसी भोगनाडीह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम को आमंत्रित किया गया है. हमलोग भी शांति पूर्व तरीके से पूजा करने चाहते हैं. हर साल पूजा करने की अनुमति मिलती थी लेकिन इस बार प्रशासन हमें रोक रही है, जिसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा.इस बाबत जिला प्रशासन कुछ भी बोलने से मना कर दिया है. हालांकि एक सीनियर पदाधिकारी ने कहा कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से पूजा करें. इसके लिए सुबह 10 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद पूजा करने की अनुमति दी गई है.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ‘एक सभ्यतागत पुनर्जागरण’ और ‘भारत को एक अकादमिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में राष्ट्र-निर्माण से जुड़ा मिशन’ करार दिया। उत्तर बिहार के शहर मुजफ्फरपुर में एक समारोह में मुख्य अत

News Pratyaksh | Updated : Wed 25th Jun 2025, 06:24 am
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ‘एक सभ्यतागत पुनर्जागरण’ और ‘भारत को एक अकादमिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में राष्ट्र-निर्माण से जुड़ा मिशन’ करार दिया। उत्तर बिहार के शहर मुजफ्फरपुर में एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि 2020 में बनाई गई नीति ‘कुशल पेशेवरों, संतुष्ट नागरिकों, नौकरी का सृजन करने वालों को तैयार करने और इस राष्ट्र में हम जो चाहते हैं, उसे सही रूप से प्रतिबिंबित करने’ का प्रयास करती है।

इन परियोजनाओं में जलापूर्ति और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं।

News Pratyaksh | Updated : Fri 20th Jun 2025, 04:26 pm
इन परियोजनाओं में जलापूर्ति और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं। इनका उद्देश्य बिहार के लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है। इन परियोजनाओं से बेगूसराय, छपरा, बक्सर, मोतिहारी, सासाराम, सीवान और आरा जैसे शहरों को फायदा होगा। साथ ही, बिहार के ग्रिड सब-स्टेशनों पर 500 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने जलापूर्ति परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें बेगूसराय, छपरा, बक्सर, आरा, सीवान और सासाराम शामिल हैं। इन परियोजनाओं से लोगों को साफ पानी मिलेगा। इसके अलावा, सीवरेज प्रबंधन परियोजनाओं पर भी काम शुरू किया गया है। मोतिहारी, सासाराम, सीवान, आरा, रक्सौल और बक्सर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इससे शहरों की गंदगी साफ होगी और पर्यावरण बेहतर होगा। 500 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली से बिजली की समस्या दूर होगी। यह प्रणाली बिहार के विभिन्न ग्रिड सब-स्टेशनों पर लगाई जाएगी। इससे बिजली की आपूर्ति में सुधार होगा।

5 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी

News Pratyaksh | Updated : Sat 14th Jun 2025, 04:28 pm
राजद में प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है. सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने इसकी जानकारी दी.राज्य परिषद के सदस्यों की सूची जारी: राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे के अनुमोदन के पश्चात राज्य निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के सभी राज्य कार्यालयों पर सम्बद्ध राज्यों के राज्य परिषद की सूची का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है. बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन और सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान द्वारा आज बिहार के राज्य परिषद के सदस्यों की सूची को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है.15 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी. अपराह्न 1 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित है. अपराह्न 4 बजे राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन द्वारा उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी. 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा. इसी दिन परिणाम की घोषणा होगी. जानकारों की राय: वरिष्ठ पत्रकार इंद्रभूषण ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष की रेस में मंगनी लाल मंडल, पूर्व मंत्री आलोक मेहता एवं रणविजय साहू के नाम की चर्चा है, लेकिन वरिष्ठता के आधार पर मंगनी लाल मंडल की दावेदारी सबसे मजबूत है.मंगनी लाल मंडल राजद और जदयू दोनों पार्टी में बड़े पदों पर रह चुके हैं. झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा और 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं. इस दौरान राज्य के कैबिनेट में मंत्री भी रहे. इसके बाद 2004 से 2009 तक राज्य सभा के सदस्य रहे.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी

News Pratyaksh | Updated : Fri 30th May 2025, 06:40 am
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा. जो भी टीम आज के इस मुकाबले को जीतेगी वह 1 जून को अहमदाबाद में खेले जाने वाले क्वालीफाइर-2 में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. वहीं, हारने वाली टीम की ट्रॉफी हासिल करने के लिए अब तक की गई सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमें आज एलिमिनेटर में जीत हासिल कर ट्रॉफी की ओर एक कदम बढ़ाना चाहेगी. एमआई अपने छठे और जीटी अपने दूसरे आईपीएल खिताब को जीतने की तलाश में है.आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स को फेवरेट माना जा रहा है. इस टीम ने पूरे सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने अपना काम बखूबी निभाया है. गुजरात टाइटन्स मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस से 2 बार भिड़ी है. इन दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटन्स ने जीत हासिल की है. ऐसे में जाहिर तौर पर आज जीटी का आत्मविश्वास ऊपर रहेगा. हालांकि, स्टार बल्लेबाज जोस बटलर की गैर-मौजूदगी और लेग स्पिनर राशिद खान का फॉर्म में न होना उसके लिए चिंता का सबब है.वहीं, हार्दिक पांड्या की कमान वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन के दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया है. 5 बार की आईपीएल चैंपियन इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. लेकिन, इसके बाद उसने लगातार 7 मैच जीते और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. एमआई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में आ गई है. सभी खिलाड़ी रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के लिए बेताब हैं. हालांकि, कहीं न कहीं एमआई के मन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना खराब रिकॉर्ड भी खटक रहा होगा. टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में आज भी उनसे एक ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी.गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो, इसमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 5 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल हुई है. आईपीएल 2025 में गुजरात और मुंबई की टीमों के बीच 2 मैच खेले गए, इस दोनों ही मुकाबलों में गुजरात ने मुंबई को हराया. हालांकि, आज प्लेऑफ मुकाबला है जिसमें एमआई का रिकॉर्ड अच्छा है ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories