Politics


बिहार के नवादा जिले में 50 हजार से ज्यादा राशन कार्ड धारक, जांच के रडार पर आ गए हैं। सरकार को शक है कि ये लोग गलत तरीके से राशन ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नवादा सदर में 25 हजार और रजौली में 25 हजार से ज्यादा ऐसे संदिग्ध लोग मिले हैं। बताया जा रहा है क

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th May 2025, 06:47 am
बिहार के नवादा जिले में 50 हजार से ज्यादा राशन कार्ड धारक, जांच के रडार पर आ गए हैं। सरकार को शक है कि ये लोग गलत तरीके से राशन ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नवादा सदर में 25 हजार और रजौली में 25 हजार से ज्यादा ऐसे संदिग्ध लोग मिले हैं। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग को कुछ गड़बड़ लग रही है। बता दें कि पूरे देश में 36 लाख से ज्यादा ऐसे लोग मिले हैं, जिन पर शक है कि वे गलत तरीके से राशन ले रहे हैं। इसी वजह से नवादा जिले में भी 50476 राशन कार्ड धारकों की जांच की जाएगी।

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े हथियार के बल पर गल्ला व्यवसायी

News Pratyaksh | Updated : Thu 22nd May 2025, 07:03 am
मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े हथियार के बल पर गल्ला व्यवसायी की दुकान से 15 लाख रुपये लूट लिए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के पुरानी चौक स्थित जय माता दी ग्रेन स्टोर में हुई।बताया गया है कि सफेद अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान में घुसे। तीनों के पास हथियार थे। दुकान में उस वक्त मौजूद गल्ला व्यवसायी पप्पू गुप्ता और उनके दो स्टाफ को उन्होंने हथियार के बल पर बंधक बना लिया। अपराधियों ने गल्ले में रखे करीब 15 से 20 लाख रुपये लूट लिए। वहीं, मौके पर मौजूद ग्राहक मनोज कुमार से भी 35 हजार रुपये छीन लिए और उसके साथ मारपीट की।बता दें, 2022 की नई शराब नीति में आईएएस विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी. उन्होंने सरकार को धोखे में रखकर 7 प्लेसमेंट एजेंसियों को लाभ पहुंचाया. इन कंपनियों द्वारा दी गई बैंक गारंटी भी फर्जी निकली. विनय चौबे के कार्यकाल के दौरान सरकार को 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जो अब बढ़कर करीब 100 करोड़ रुपये हो चुका है. इस घोटाले में अभी और खुलासे और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं.

लोगों को भरोसा है कि पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: केंद्रीय मंत्री

News Pratyaksh | Updated : Fri 25th Apr 2025, 12:54 pm
लोगों को भरोसा है कि पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: केंद्रीय मंत्रीकेंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है और लोगों को विश्वास है कि हमले का सही समय पर ‘करारा जवाब’ दिया जाएगा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (एनपीआरडी) पर बिहार के मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को, हमले से दुखी होने के बावजूद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मनीष रंजन के पार्थिव शरीर पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

News Pratyaksh | Updated : Thu 24th Apr 2025, 10:14 am
एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मनीष रंजन के पार्थिव शरीर पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पार्थिव शरीर को झालदा लेकर गया।आईबी अफसर मनीष रंजन का पार्थिव शरीर दोपहर में झालदा पहुँचेगा और अंतिम संस्कार झालदा में ही किया जाएगा। मनीष रंजन मूल रूप से बिहार के सासाराम के रहने वाले थे।उनके पिता मंगलेश मिश्रा पश्चिम बंगाल के झालदा हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक थे।वह कुछ साल पहले रिटायर हुए हैं। जिसके बाद से परिवार झालदा में ही रहता है।मनीष रंजन हैदराबाद में खुफिया विभाग में कार्यरत थे। वह राँची आईबी में भी अपनी सेवा दे चुके थे।

बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव : रामजी गौतम

News Pratyaksh | Updated : Wed 23rd Apr 2025, 11:13 am
बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव : रामजी गौतमबहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संयोजक रामजी गौतम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कहा कि पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। राजधानी पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बिहार में बनती है, तो गरीबों और वंचितों के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बसपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

इंडिया ब्लॉक में शामिल होने पर बोले पशुपति पारस-जहां मिलेगा सम्मान वहां जाएंगे

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Apr 2025, 12:15 pm
इंडिया ब्लॉक में शामिल होने पर बोले पशुपति पारस-जहां मिलेगा सम्मान वहां जाएंगेबिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए बनाम महागठबंधन की लड़ाई देखने को मिलेगी। एनडीए से अलग हो चुकी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के आगामी चुनाव में श्इंडियाश् ब्लॉक को समर्थन देने की चर्चाओं के बीच पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने रविवार को कहा कि वह उस गठबंधन के साथ जाएंगे जहां उन्हें सम्मान मिलेगा।पशुपति पारस ने कहा कि अभी इस बारे में कहना थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है कि हम बिहार चुनाव में ‘इंडिया’ ब्लॉक के साथ जाएंगे। हमारी पार्टी में सिर्फ मैं ही फैसले नहीं लेता। पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद तय किया जाएगा कि पार्टी किस गठबंधन के साथ जाएगी। लेकिन, इतना तय है कि हम उसी गठबंधन के साथ जाएंगे जहां सम्मान मिलेगा।