Politics


हजारीबाग का रामनवमी जुलूस हुआ संपन्न झांकी के दौरान 1300 से अधिक लोग हुए घायल :

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 11:25 am
हजारीबाग का रामनवमी जुलूस हुआ संपन्न झांकी के दौरान 1300 से अधिक लोग हुए घायल :जिले का ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस शांति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया. इस बार जुलूस करीब 40 घंटे तक लगातार सड़कों पर रहा. 87 झांकी गुजरने में 40 घंटे का समय लगना खुद में यह बयां करता है कि राम भक्तों का जन सैलाब कितना होगा. अनुमान है कि 5 लाख से अधिक राम भक्तों की भीड़ हुई होगी, जिसमें महिलाओं में उत्साह अधिक देखने को मिला.जहां एक और शांतिपूर्वक रामनवमी संपन्न हुआ तो जुलूस में परंपरागत हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले लगभग 1300 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. हजारीबाग के उपायुक्त नैंसी सहाय अब तक के रामनवमी के इतिहास की पहली ऐसी उपायुक्त बनी है, जिन्होंने चार बार लगातार सफलतापूर्वक रामनवमी पर्व संपन्न करने का रिकॉर्ड कायम किया है.7 तारीख सोमवार को जुलूस रात के 8:00 बजे आसपास के विभिन्न अखाड़ों से निकली थी, जो 9 तारीख बुधवार सुबह के 4:00 बजे के आसपास समाप्त हुई है. समाप्त होने के बाद हजारीबाग उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों को शुभकामनाएं दी. साथ ही आभार भी जताया.जिला प्रशासन ने कहा कि रामनवमी में किसी भी तरह की अप्रिया घटना नहीं घटी है, इसके लिए आप सभी जनता और ड्यूटी में लगे हुए पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं. वहीं, रामनवमी जुलूस में सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों को तीन दिनों की छुट्टी हजारीबाग एसपी ने दी है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी यह रामनवमी बेहद खास था. हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय 100 साल के रामनवमी के इतिहास की पहली ऐसी उपायुक्त बनी है जिन्होंने चार बार लगातार रामनवमी जुलूस सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रशासनिक दायित्व को पूरा की है.उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि भगवान का असीम आशीर्वाद है, जिसके कारण ही सफलतापूर्वक पूरी टीम ने भावना के साथ रामनवमी संपन्न कराया है. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए हर्ष का विषय है. चार बार रामनवमी सफलतापूर्वक संपन्न करने का जो जिम्मेदारी मिला उसे पूरा किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए पूरे प्रशासनिक पदाधिकारी और यहां की जनता का भी महत्वपूर्ण योगदान है.रामनवमी में पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन करने वाले विभिन्न झांकियां के 1300 से अधिक लोग जख्मी हो गए, जिसमें 350 लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया. वहीं, शहर में स्वास्थ शिविर भी लगाए गए थे. वहां लगभग 1000 लोगों का इलाज हुआ है. इनमें 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. जबकि घटना में घायल हुए दो लोग रिम्स रेफर भी किए गए हैं.शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती घायलों में दीपू कुमार ठाकुर और सुनील कुमार को पेट में चोट लगी है. जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जबकि गंभीर रूप से जख्मी हुए रोहित राम, रिंकू सोनी, होरिल साव, सुनील कुमार, महेंद्र महतो, नरेश कुमार, महेश्वर सिंह, पंकज कुमार सहित 35 लोग भर्ती हैं. घायलों के इलाज को लेकर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी विभाग पूरी तरह से खोल दिया गया था. जहां एक साथ आठ डॉक्टर लोगों का इलाज कर रहे थे.

नीतीश सरकार 20 साल पुरानी ‘खटारा गाड़ी’, युवाओं को अब मिले मौका : तेजस्वी

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:57 am
नीतीश सरकार 20 साल पुरानी ‘खटारा गाड़ी’, युवाओं को अब मिले मौका : तेजस्वीराष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को लोगों से उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की तुलना 20 साल पुरानी कार से करते हुए इसे बदलने की जरूरत बताई। दलितों में भी सबसे पिछड़े माने जाने वाले ‘मुसहर-भुइयां’ समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘‘युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने के बाद मुसहर-भुइयां समुदाय के उन सभी लोगों को लाभ होगा जो अभी सड़क किनारे, रैन बसेरों या झुग्गियों में रह रहे हैं... और आपके आशीर्वाद से मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।’’

बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के वेतन-भत्ते में वृद्धि का निर्णय

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:42 am
बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के वेतन-भत्ते में वृद्धि का निर्णयबिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार से अधिक पदों के सृजन की मंजूरी मिल गई। इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के उर्दू निदेशालय के अंतर्गत राज्य के विभिन्न कार्यालयों में सहायक उर्दू अनुवादक के 3,300 से अधिक पदों के सृजन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे इस चुनावी वर्ष में बड़ी संख्या में नौकरियां देने का मार्ग खुल गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य संवर्ग एवं अस्पताल प्रबंधन संवर्ग के गठन के लिए आवश्यक विभिन्न स्तर के कुल 20,016 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

गैस सिलेंडर महंगा, सोना चांदी महंगा- पप्पू यादव

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 06:27 am
गैस सिलेंडर महंगा, सोना चांदी महंगा- पप्पू यादवसांसद पप्पू यादव ने वक्फ बिल के पास होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बहुमत के आधार पर बिल पास हुआ है और संविधान से कोई मतलब नहीं है। महंगाई बढ़ने और घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने पर पप्पू यादव ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, इस पर उनका ध्यान नहीं है। सोने के दाम बढ़े हैं। चांदी के दाम इतने बढ़े हैं कि गरीब घर की महिलाएं अब पायल भी नहीं पहन सकती हैं। यह सरकार सिर्फ महंगाई बढ़ाना जानती है। फल के दाम बढ़ गए हैं। नवरात्रि की थाली पर दाम बढ़ गया है। तेजस्वी यादव के अपराध को लेकर रिकॉर्ड बताने पर पप्पू यादव ने राजद को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 'जो ये बोल रहे हैं, कुछ दिन पहले वो भी सरकार में थे साल भर पहले। तो उस समय क्या अपराध नहीं बढ़े थे? पिछले 40 सालों से बिहार में अपराध बढ़े हैं।

दो पूर्व सीएम के सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट से पॉलिटिकल पारा हाई :

News Pratyaksh | Updated : Tue 08th Apr 2025, 06:09 am
दो पूर्व सीएम के सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट से पॉलिटिकल पारा हाई : झारखंड की राजनीति के दो बड़े दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कल दो पोस्ट किया था, जिसमें पाकुड़ जिले में रामनवमी को लेकर प्रशासन द्वारा जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया था.चंपाई सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा कि क्या सरकार यह बताना चाहती है कि जहां हिन्दू अल्पसंख्यक होंगे, वहां उसकी धार्मिक/संवैधानिक आजादी ऐसे ही छीन ली जाएगी? वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों द्वारा रामनवमी जुलूस निकालने पर रोक लगा देने को हिन्दू आस्था पर हमला बताते हुए लिखा कि सरकार पाकुड़ को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने पर तुली हुई है. भाजपा के दोनों बड़े नेताओं के बयान के बाद राजनीति में बयानों का दौर शुरू हो गया है.कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि भाजपा में जाने के बाद चम्पाई सोरेन ऐसे ही बयान देते हैं. अपनी राजनीति की वह अंतिम पारी खेल रहे हैं. हमलोग चाहते हैं कि वह भाजपा से निकले तो उन्हें राज्यसभा भेज दें.भाजपा वाले हिन्दू मुसलमान से बाहर निकल ही नहीं सकते. धार्मिक पूजा पाठ पर कहीं रोक नहीं है.बाबूलाल मरांडी और भाजपा के नेताओं को हवाबाज बताते हुए राजेश कच्छप ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को प्रमाणों के साथ आरोप लगाना चाहिए. हम सब सिया और राम बोलने वाले लोग हैं.झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि इन लोगों से और अपेक्षा ही क्या की जा सकती है? सनातनियों पर ही बंदिशें लगाई जाती है. सरकार में होने का नाजायज फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए सीपी सिंह ने कहा कि पाकुड़ में रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुमति क्यों नहीं दी गयी. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के लिए कितना नीचे गिरियेगा? एक समय आएगा कि आप भी पछताएंगे.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पाकुड़ में जब तजिया निकल सकता है, तो फिर रामनवमी का जुलूस क्यों नहीं? सरकार ने आज रामनवमी पर रोक लगाई है, कल दीपावली और दुर्गा पूजा पर भी इसी तरह तुगलकी फरमान जारी होंगे.ऐसा लगता है कि हेमंत सरकार ने कट्टरपंथियों के दबाव में पाकुड़ को अघोषित रूप से ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. जबकि बाबूलाल मरांडी ने अपने ताजा पोस्ट में रामनवमी के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुख्यमंत्री के अधिकारियों के साथ बैठक के बात दिए गए निर्देश में "दहशतगर्त" शब्द के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories