Politics


लोकसभा चुनाव में मेरी पार्टी के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया: मांझी

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 07:01 am
लोकसभा चुनाव में मेरी पार्टी के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया: मांझीकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को आरोप लगाया कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के साथ उचित व्यवहार नहीं किया। हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में मांझी ने दावा किया कि उन्होंने इस मामले को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित अन्य के समक्ष उठाया है।

बरकट्ठा में दो पक्ष के बीच हिंसक झड़प के बाद हालात सामान्य

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 07:01 am
बरकट्ठा में दो पक्ष के बीच हिंसक झड़प के बाद हालात सामान्य :जिला के बरकट्ठा में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद स्थिति सामान्य हो रही है. रातभर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह घटनास्थल पर कैंप किए रहे. सुबह जनजीवन सामान्य होता दिखा. दरअसल रविवार को शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई थी. जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए थे.दरअसल बरकट्ठा के झुरझूरी में 9 दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था. रविवार को 7वें दिन तय कार्यक्रम के अनुसार नगर भ्रमण का कार्यक्रम था. नगर भ्रमण करने के दौरान ही लोगों पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी. दूसरे पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी की थी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड को जामकर दिया था. कई महिलाएं भी इस घटना में घायल हुई थी. उपद्रवियों ने पुआल, मोटरसाइकिल और घरों में आग लगा दी. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. इस घटना में हुई आगजनी में लाखों के नुकसान का अनुमान है.इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा था. स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. घटना के बाद यज्ञ कार्यक्रम में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है. रातभर पंडाल में लोगों का आने जाने का सिलसिला जारी था. सुबह भी तय कार्यक्रम के अनुसार पूजा शुरू हुई.दूसरी ओर फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि आग काफी भयावह था. 1 घंटे से अधिक का समय आग पर काबू पाने में लग गया. कोई भी व्यक्ति अग्निकांड में हताहत नहीं हुआ है. जिस घर में आग लगी थी वहां गृहस्थी का सामान जरुर जला है.

मधुबनी में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी जोरों पर

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 06:59 am
मधुबनी में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी जोरों परबिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विदेश्वर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सीतामढ़ी के रीगा रोड स्थित द्वारका पैलेस में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एनडीए नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री संजय झा ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मधुबनी पहुंचकर इस ऐतिहासिक सभा को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह जनसभा बिहार के विकास और सीमांचल क्षेत्र की भावी दिशा तय करने वाली साबित होगी।

ममता बनर्जी अपनी नाकामी छिपाने के लिए वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को भड़का रही हैं :

News Pratyaksh | Updated : Fri 11th Apr 2025, 06:28 am
ममता बनर्जी अपनी नाकामी छिपाने के लिए वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को भड़का रही हैं : शाहनवाज हुसैनभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए वक्फ विधेयक की आड़ में मुसलमानों को भड़काने का काम कर रही हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ही एक कार्यक्रम में कहा है कि यह विधेयक गरीब मुसलमानों और महिलाओं को अधिकार देने वाला है, यह मुस्लिम भाइयों के हित में है। सीएए पर जिस तरह कुछ लोग मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे थे, उसी तरह इस बिल पर मुसलमानों को भड़काया जा रहा है।

विकास की राजनीति को वोट देगा बिहार : राधा मोहन सिंह

News Pratyaksh | Updated : Fri 11th Apr 2025, 05:18 am
विकास की राजनीति को वोट देगा बिहार : राधा मोहन सिंहबिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कोई भी पार्टी इस चुनाव में अपनी तैयारी को कमतर नहीं रखना चाह रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी भी पूरे राज्य में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कर रही है। पूर्वी चंपारण से भारतीय जनता पार्टी सांसद राधा मोहन सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में सभी विधानसभाओं के अंदर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन हो रहा है। उन्होंने हाल ही में हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में राज्यों में जनता ने सबको नकार कर भारतीय जनता पार्टी के विकास को वोट दिया। बिहार भी विकास की राजनीति को वोट देगा।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories