Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Politics


पाहन ने इस साल सामान्य से कम बारिश का लगाया अनुमान :

News Pratyaksh | Updated : Tue 01st Apr 2025, 10:05 am
पाहन ने इस साल सामान्य से कम बारिश का लगाया अनुमान : पूरे झारखंड में सरहुल का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान सरना स्थल पर प्रकृति, पूर्वज और देवी देवताओं की पूजा की गई. सरना स्थल पर दो घड़े में रखे पानी का आकलन कर हतमा सरना समिति के पुजारी जगलाल पाहन ने बताया कि इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है.इससे पहले पुजारी जगलाल पाहन ने सरना स्थल पर विधि विधान के साथ देवी देवताओं, प्रकृति और पूर्वजों की पूजा की. इस दौरान सफेद यानी चरका मुर्गे की बलि भगवान सिंगबोंगा को, रंगवा मुर्गे की बलि जल देवता यानी इकिर बोंगा को, रंगली मुर्गे की बलि पूर्वजों को और काले मुर्गे की बलि अनिष्ट करने वाली आत्माओं की शांति के लिए दी गई. पूजा के बाद घड़े में रखे पानी से पाहन को स्नान कराया गया. थाली में उनके पैर धोए गए. इसके बाद पाहन ने बारिश की भविष्यवाणी की.बता दें कि पिछले साल यानी 2024 में सरहुल पूजा के दौरान पहन में अच्छे मानसून के भविष्यवाणी की थी. उसका नतीजा भी दिखा था. लेकिन इस साल औसत से कम बारिश की भविष्यवाणी किसानों के लिए चिंता का विषय है. फिलहाल अलग-अलग अखड़ा से शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही है. दोपहर 12:00 बजे के बाद शोभा यात्रा निकालनी शुरू हो जाएगी. इस दौरान आदिवासी संस्कृति की बेहतरीन छटा देखने को मिलेगी.

रामनवमी से पहले पटना में निकला श्रीराम रथ, घर-घर जाकर लोगों को करेगा आमंत्रित

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:30 pm
रामनवमी से पहले पटना में निकला श्रीराम रथ, घर-घर जाकर लोगों को करेगा आमंत्रितचैत्र नवरात्र के साथ ही रविवार को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो गई। आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी है। हर वर्ष की भांति इस बार भी पटना के डाकबंगला चौराहे से रामनवमी शोभा यात्रा के रथ की शुरुआत हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन मौजूद रहे। मंत्री नितिन नवीन ने तस्वीर रथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, 'आगामी 6 अप्रैल को डाकबंगला चौराहा (श्रीराम चौक) पर होने वाले भव्य रामनवमी महोत्सव के लिए आज पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर से श्री रामनवमी शोभा अभिनंदन समिति द्वारा श्रीराम रथ को श्रीराम ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह राम रथ पटना के सभी गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को रामनवमी शोभायात्रा के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करेगा। श्री राम जी की कृपा हम सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे, यही कामना करता हूं।'

एनडीए की बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा, 'महागठबंधन में सब कुछ सहज तो साथ बैठकर दिखाएं'

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:29 pm
एनडीए की बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा, 'महागठबंधन में सब कुछ सहज तो साथ बैठकर दिखाएं'बिहार में मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एनडीए घटक दलों की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार सहित सभी घटक दलों के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि राज्य के लिए यह चुनावी साल है। बैठक में चुनाव से जुड़ी कई बातों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बहुत सहज माहौल में चर्चाएं हुईं, क्योंकि निरंतरताओं में बैठक का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में भी एनडीए के तमाम सांसदों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आए थे। चिराग पासवान ने महागठबंधन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उस गठबंधन में अगर सब कुछ इतना सहज है तो वे भी बैठकर दिखा दें। सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी आए, कितनी बार महागठबंधन की बैठक हुई?

सिरमटोली सरना स्थल से रैंप हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन :

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:27 pm
सिरमटोली सरना स्थल से रैंप हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन : सरहुल की शोभायात्रा को लेकर सिरम टोली स्थित सरना स्थल के पास फ्लाई ओवर के रैंप को हटाने से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अलग-अलग आदिवासी संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. 30 मार्च को सिरम टोली के पास विधि व्यवस्था बाधित करने की कोशिश हुई है.सिरमटोली बचाओ मोर्चा के बैनर तले सरना धर्मावलंबियों का जत्था पुलिस से उलझ गया. वहां पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी गई. रैंप को भी क्षति पहुंचने की कोशिश की गई. आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव कर रही थी. इस मार्च में प्रेम शाही मुंडा समेत कई आदिवासी नेता शामिल थे. गीताश्री उरांव ने कहा कि सरकार इस समस्या का समाधान नहीं करना चाह रही है.इसमें खास बात यह है कि इस दौरान पुलिस ने संयम का परिचय दिया. रांची के एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने आंदोलनकारी को समझने की पूरी कोशिश की. लेकिन आंदोलनकारी इस मांग पर अड़े हैं कि सरना स्थल के पास से पूरे रैंप को हटाया जाए. फिलहाल सिरम टोली सरना स्थल के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.दरअसल, 1 अप्रैल को आदिवासियों के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक सरहुल की शोभायात्रा निकलेगी. इसमें अलग-अलग अखाड़ा से आदिवासी समाज के लोग शोभायात्रा निकालते हैं, जो सिरम टोली स्थित सरना स्थल स्थल पर जाकर संपन्न होती है. लेकिन फ्लाई ओवर का रैंप बनने की वजह से सिरम टोली सरना स्थल के में गेट के पास का एरिया थोड़ा संकुचित हो गया है. हालांकि प्रशासन के प्रयासों से रैंप के गेट को थोड़ा छोटा भी किया है ताकि सरहुल की शोभा यात्रा पर किसी तरह का असर न पड़े.फिलहाल पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि 1 अप्रैल को शोभा यात्रा की प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए. आपको बता दें कि रैंप हटाने की मांग को लेकर पिछले दिनों रांची बंद का भी आह्वान किया गया था, जिसका व्यापक असर दिखा गया था. हालांकि एक पक्ष का यह भी कहना है कि जानबूझकर मामले को तूल दिया जा रहा है.

गांधी मैदान में ईद के जश्न में सीएम नीतीश कुमार हुए शामिल

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:26 pm
गांधी मैदान में ईद के जश्न में सीएम नीतीश कुमार हुए शामिलपटना: रमजान के पाक महीने के बाद आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। इस खास मौके पर वे पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक टोपी पहनकर प्रदेशवासियों और मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।'
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories