News Pratyaksh


समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए वोटों में हेरफेर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th Aug 2025, 10:12 am

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए वोटों में हेरफेर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ जिले में सोरेन के पैतृक गांव नेमरा गए। शिबू सोरेन का चार अगस्त को निधन हो गया था।