News Pratyaksh


प्रशांत किशोर ने सुरक्षा लेने से किया इनकार, कहा- बिहार के युवा बिना सुरक्षा के घूम सकते हैं तो हम भी

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Jul 2025, 10:41 am
प्रशांत किशोर ने सुरक्षा लेने से किया इनकार, कहा- बिहार के युवा बिना सुरक्षा के घूम सकते हैं तो हम भी
गोपालगंज: जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब बिहार के युवा बिना सुरक्षा के घूम सकते हैं, तो वे भी बिना सुरक्षा के जनता के बीच जा सकते हैं। गोपालगंज में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि लोग लालू यादव, नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की राजनीति से मुक्ति चाहते हैं। उनकी जन सुराज पार्टी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेगी।