इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा. जो भी टीम आज के इस मुकाबले को जीतेगी वह 1 जून को अहमदाबाद में खेले जाने वाले क्वालीफाइर-2 में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. वहीं, हारने वाली टीम की ट्रॉफी हासिल करने के लिए अब तक की गई सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमें आज एलिमिनेटर में जीत हासिल कर ट्रॉफी की ओर एक कदम बढ़ाना चाहेगी. एमआई अपने छठे और जीटी अपने दूसरे आईपीएल खिताब को जीतने की तलाश में है.आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स को फेवरेट माना जा रहा है. इस टीम ने पूरे सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने अपना काम बखूबी निभाया है. गुजरात टाइटन्स मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस से 2 बार भिड़ी है. इन दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटन्स ने जीत हासिल की है. ऐसे में जाहिर तौर पर आज जीटी का आत्मविश्वास ऊपर रहेगा. हालांकि, स्टार बल्लेबाज जोस बटलर की गैर-मौजूदगी और लेग स्पिनर राशिद खान का फॉर्म में न होना उसके लिए चिंता का सबब है.वहीं, हार्दिक पांड्या की कमान वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन के दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया है. 5 बार की आईपीएल चैंपियन इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. लेकिन, इसके बाद उसने लगातार 7 मैच जीते और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. एमआई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में आ गई है. सभी खिलाड़ी रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के लिए बेताब हैं. हालांकि, कहीं न कहीं एमआई के मन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना खराब रिकॉर्ड भी खटक रहा होगा. टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में आज भी उनसे एक ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी.गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो, इसमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 5 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल हुई है. आईपीएल 2025 में गुजरात और मुंबई की टीमों के बीच 2 मैच खेले गए, इस दोनों ही मुकाबलों में गुजरात ने मुंबई को हराया. हालांकि, आज प्लेऑफ मुकाबला है जिसमें एमआई का रिकॉर्ड अच्छा है ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm