Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Politics


आज अपना अनशन तोड़ने जा रहे प्रशांत किशोर:

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:10 am
आज अपना अनशन तोड़ने जा रहे प्रशांत किशोर:बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। यह याचिका प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की ओर से दायर की गई थी। जनसुराज के वकील प्रणव कुमार ने आर्टिकल 226 के तहत के तहत अपील की है कि जब तक दुबारा परीक्षा न हो जाए, तब तक 70वीं पीटी का परिणाम जारी नहीं किया जाए। वरीष्ठ वकील वाईवी गिरि खुद इस मामले को देख रहे हैं। जनुसराज की मांग है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर दुबारा से परीक्षा ली जाए। धर, प्रशांत किशोर अपना अनशन तोड़ने जा रहे हैं। वह दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे हैं। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। फिलहाल वह ठीक हैं। अपने अनशन के चौदहवें दिन यानी गुरुवार दोहपर दोपहर दो बजे प्रशांत किशोर पटना के एलसीटी घाट स्थित जनसुराज आश्रम (कैंप) में तोड़ेंगे। जनसुराज की ओर से बताया गया कि युवाओं और जनसुराज परिवार के सम्मान में पीके अपना अनशन समाप्त कर सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा करने जा रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 13 दिसंबर को ली गई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने का आदेश दिया। सात जनवरी दोपहर चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले में सुनवाई करने से ही इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि देश ने देखा है कि पटना पुलिस ने किस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि आपकी भावनाओं को हम समझते हैं। आप संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएं। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यह पटना हाईकोर्ट का मामला है। आप वहीं जाएं।

सुदेश महतो की पार्टी को लगा झटका, नीरू शांति ने आजसू से दिया इस्तीफा:

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Jan 2025, 11:55 am
सुदेश महतो की पार्टी को लगा झटका, नीरू शांति ने आजसू से दिया इस्तीफा:सुदेश महतो की आजसू को झटका लगा है. पार्टी की महिला नेता नीरू शांति भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वह पार्टी की लोहरदगा विधानसभा प्रभारी थीं. चर्चा है कि वह जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकती हैं. लोहरदगा के विधायक रहे स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी इस बार लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं थीं. चुनाव में वह हार गईं थीं. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को भेज दिया है. नीरू ने कहा कि वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद भविष्य के संबंध में निर्णय लेंगी.पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने पार्टी से मिले मान-सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया है. साथ ही सुझाव दिया है कि पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को अपनी बोली, बात-व्यवहार व लेखनी में भद्रता और सौम्यता लाने का प्रशिक्षण दिया जाये.

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Jan 2025, 11:57 am
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूरी दे दी है। 24 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है। बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित हैं।3 मार्च को पेश होगा बजटराज्यपाल के अभिभाषण पर दूसरे दिन 25 फरवरी और तीसरे दिन 27 फरवरी को वाद-विवाद के साथ सरकार का उत्तर होगा। 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। तीन मार्च को प्रश्नकाल के बाद वित्त वर्ष 2025-26 का बजट हेमंत सरकार पेश करेगी। सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। ये रहा बजट सत्र का पूरा शेड्यूल24 फरवरी : नए सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश 25 फरवरी: प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद 26 फरवरी : अवकाश 27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सरकार का उत्तर 28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा 01 से 02 मार्च : अवकाश 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 04 से 07 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 08 से 09 मार्च: अवकाश 10 से 11 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 12 से 16 मार्च तक : अवकाश 17 से 21 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 22-23 मार्च: अवकाश 24 मार्चः प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक 25 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक 26 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य 27 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

आईटी टावर से बढ़ेगी तकनीकी आत्मनिर्भरता, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Jan 2025, 11:47 am
आईटी टावर से बढ़ेगी तकनीकी आत्मनिर्भरता, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार :रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को तकनीकी रूप से समृद्ध करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. रांची के नामकुम का आईटी टावर झारखंड को डिजिटल युग में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है. यह अत्याधुनिक आईटी टावर ना केवल झारखंड की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि आईटी टावर झारखंड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का नया द्वार खोलेगा. यह राज्य को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनने में मदद करेगा.आईटी टावर को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) की देखरेख में विकसित किया गया है. ये तकनीकी और डिजिटल व्यवसायों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा. इसकी संरचना G + 5 फ्लोर की है और क्षेत्रफल लगभग 40,000 वर्ग फीट है.औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA), रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने रांची के नामकुम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अत्याधुनिक आईटी टावर के दीर्घकालिक पट्टे (30 वर्षों के लिए) के लिए प्रतिष्ठित संगठनों और योग्य आईटीआईटीईएस क्षेत्र की संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसकी आखिरी तारीख 15 फरवरी 2025 है. इस परियोजना के माध्यम से राज्य सरकार झारखंड को डिजिटल रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. आईटी टावर ना केवल रांची, बल्कि पूरे राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा

मैं भी मनुष्य हूं कोई देवता नहीं, गलतियां मुझसे भी होती हैं...

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Jan 2025, 11:57 am
मैं भी मनुष्य हूं कोई देवता नहीं, गलतियां मुझसे भी होती हैं... यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ अपने पहले पॉडकास्ट इंटरव्यू में कही। इस इंटरव्यू में उन्होंने दुनिया में युद्ध की स्थिति, राजनीति में युवाओं की भूमिका, अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के अनुभवों और अपनी व्यक्तिगत सोच पर खुलकर चर्चा की। निखिल कामत ने गुरुवार को इस इंटरव्यू का ट्रेलर जारी किया। यह पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू है।निखिल कामत ने पीएम मोदी से कई दिलचस्प सवाल पूछे। पीएम मोदी ने भी बड़ी बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि पहले कार्यकाल में वे दिल्ली को समझने की कोशिश कर रहे थे और लोग उन्हें समझने की कोशिश कर रहे थे। दूसरे कार्यकाल में यह समझ बेहतर हो गई है। दुनिया में बढ़ते युद्धों के बारे में पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत तटस्थ नहीं है, बल्कि शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा, 'हमने लगातार कहा है कि हम न्यूट्रल नहीं हैं, मैं शांति के पक्ष में हूं।'

पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास; सहरसा में भागते समय फायरिंग :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 10:14 am
बिहार में एक तरफ शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है तो दूसरी तरफ चोरी छिपे शराब कारोबार में जुटे तस्कर पुलिस को कुचलने और फायरिंग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर की है। चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और अन्य आपत्तिजनक सामान ले जाने की सूचना पर गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया को तस्करों ने कुचलने के अंदाज में गाड़ी का रुख कर दिया। इसमें असफल रहे तो भागने के क्रम में तस्करों ने सिमरी बख्तियारपुर पुलिस पर फायरिंग कर दी। सिमरी बख्तियारपुर पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। घिरता देख अपराधी पुलिस को चकमा देकर स्कॉर्पियो और अंग्रेजी शराब को छोड़ कर फरार हो गए।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories