Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Politics


16,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलेगा :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:25 am
बिहार सरकार ने गया में महत्वाकांक्षी एकीकृत विनिर्माण संकुल परियोजना को गति देने के लिए एक विशेष उद्देश्यीय इकाई बिहार एकीकृत विनिर्माण सिटी गया लि. (बीआईएमसीजीएल) का गठन किया है. इस परियोजना से लगभग 1,09,000 नौकरियां सृजित होने और 16,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद है. राज्य सरकार ने बुधवार को बयान में कहा कि छह जनवरी, 2025 को इकाई का गठन परियोजना पर तत्काल काम शुरू होने तथा इसे तेजी से पूरा करने दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है. इस परियोजना के तहत व्यापक बुनियादी ढांचे का विकास किया जाना है. इसमें 29.89 किलोमीटर का आंतरिक सड़क नेटवर्क, आधुनिक बिजली सबस्टेशन, उन्नत जलापूर्ति और दूषित जल शोधन प्रणाली, एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाएं, कौशल विकास केंद्र, वाणिज्यिक स्थान और प्रशासनिक कार्यालय शामिल हैं. बयान के अनुसार रणनीतिक संपर्क सुविधा पर विशेष ध्यान है. संकुल को गया जंक्शन, प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों और आगामी नये पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के निकट होने से लाभ होगा. यह स्थान हल्दिया बंदरगाह और गायघाट (पटना) और रामनगर (वाराणसी) में अंतर्देशीय टर्मिनल सहित महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक बिंदुओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) और राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीसी) ने 12 नवंबर, 2024 को एक समझौता किया. बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने राज्य सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए. बयान में कहा गया कि विशेष इकाई (एसपीवी) में निदेशक मंडल के साथ एक साझा संचालन मॉडल है. इसमें राज्य और केंद्र सरकार का समान प्रतिनिधित्व है. इस निदेशक मंडल में छह निदेशक शामिल हैं. इसमें तीन राज्य सरकार के और तीन केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं. बियाडा के प्रबंध निदेशक बिहार एकीकृत विनिर्माण सिटी गया लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक के रूप में काम करेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की विकास रणनीति के प्रमुख स्तंभ के रूप में औद्योगिक विकास को लगातार प्राथमिकता दी है. कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके जोर के साथ-साथ एक अनुकूल कारोबारी माहौल बनाने की उनकी प्रतिबद्धता, राज्य में निवेश आकर्षित करने में सहायक रही है. पहले से ही राज्य सरकार के कब्जे में जमीन और सभी आवश्यक मंजूरी के साथ, यह परियोजना बिहार के औद्योगिक विकास में तेजी लाने और राज्य को पूर्वी भारत में एक अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने को लेकर अच्छी स्थिति में है. बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. बीआईएमसीजीएल का गठन परियोजना की क्षमता को शीघ्रता से साकार करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सभी संबंधित पक्षों को एक साथ लाकर और प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करके, हमें विश्वास है कि निर्माण तेजी से शुरू होगा. बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि यह विनिर्माण संकुल बिहार को एक अग्रणी विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है. बयान में कहा गया है कि आईएमसी गया परियोजना को केंद्रीय बजट 2024-25 और उसके बाद मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है. इससे लगभग 1,09,000 नौकरियां सृजित होने और 16,000 करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित होने का अनुमान है.

राजद ने दल बदल कानून का उल्लंघन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन करने वाले चार विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:23 am
ज्ञापन में मांग की गई है कि महागठबंधन के जो भी विधायक दल बदल कानून का उल्लंघन किए हैं और दूसरे दल में जाकर दूसरे दल की सदस्यता ले रहे हैं या लिए हैं, उनकी सदस्यता समाप्त की जाए. राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी, भाई वीरेंद्र, मुख्य सचेतक अब्दुल इस्लाम शाहीन, कांग्रेस की प्रतिमा दास, माले के अजय सिंह ने अध्यक्ष को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा. अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि अध्यक्ष ने कहा है कि हमने चारों विधायकों को नोटिस भेजा है लेकिन अब तक उन लोगों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. सिद्दीकी ने कहा कि चारों विधायकों के दल बदल कानून का उल्लंघन करने को करीब एक साल हो गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यहअध्यक्ष के अनुशासन पर ही सवाल खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा के अगले सत्र से पहले कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग सदन चलने के दौरान भी इस मुद्दे को उठाएंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले वर्ष अचानक से राजद-कांग्रेस से नाता तोड़कर एनडीए से हाथ मिला लिया था. विधानसभा में बहुमत साबित करने के दौरान मोकामा विधायक नीलम देवी, सहित सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, शिवहर विधायक चेतन आनंद और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने दल बदल कानून का उल्लंघन करते हुए नीतीश कुमार को समर्थन किया था. वे सत्ता पक्ष की ओर बैठने भी लगे थे. इसी कारण राजद की ओर से चारों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है. मोकामा विधायक नीलम देवी ने वर्ष 2022 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी जबकि सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, शिवहर विधायक चेतन आनंद और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.

सीएम डॉ. यादव बोले- हमें कांग्रेस और सोरेन की लंका जलाकर झारखंड में रामराज्य लाना :

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Nov 2024, 06:40 pm
#newspratyaksh #Jharkhand   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को झारखंड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा, चिनिया बाजार एवं चतरा जिले की सिमरिया विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अभी हाल ही में हमने पहली दीवाली मनाई है और देव दीवाली आ रही है। लेकिन रामराज्य अभी नहीं आया। झारखंड में रामराज्य की स्थापना के लिए हमें कांग्रेस और सोरेन की लंका को जलाना होगा। इस भ्रष्ट, बेईमान और निकम्मी सरकार को रवाना करना होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। क्या आप सभी इसके लिए तैयार हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज का सम्मान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी और हमारी संस्कृति की रक्षा में भगवान बिरसा मुंडा का अविस्मरणीय योगदान है, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए कभी सोचा भी नहीं।मुख्यमंत्री कहा कि झारखंड में विधानसभा का जो चुनाव हो रहा है, यह चुनाव नहीं, धर्म युद्ध है। झारखंड की जनता यह तय करेगी कि इस धर्म युद्ध में किसकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में सनातन धर्म और हमारी संस्कृति के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। आप अपने घर के आसपास देखिए, कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए आकर बस गए हैं। कांग्रेस और सोरेन जैसे लोग इन घुसपैठियों को वोटों के लालच में सहयोग दे रहे हैं। ये घुसपैठिए आपकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, आपकी बहन-बेटियों का अपहरण कर उनकी इज्जत लूटना चाहते हैं। इन्होंने ऐसी हालत बना दी है कि यह रांची को भी करांची बना देंगे। डॉ. यादव ने कहा कि जब पाकिस्तान बना था, तब वहां हिंदुओं की आबादी 20 प्रतिशत थी, लेकिन आज वहां क्या हालत है? ये लोग आपके लिए भी वैसी ही स्थिति पैदा करना चाहते हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के रूप में रोहिंग्या मुसलमानों को झारखंड में बसाया जा रहा है और वहां हिंदुओं तथा आदिवासियों की आबादी कम होती जा रही है। डॉ. यादव ने कहा कि अभी हमने देखा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों पर किस तरह से हमला किया गया था। हमने कभी किसी के धर्मस्थल पर आक्रमण नहीं किया, लेकिन ये लोग हमारी चोटी, बेटी और मंदिर की पूजा के विरोधी हैं। इसलिए यह चुनाव हमारी जमीन, हमारी बहन-बेटियों और हमारे सनातन धर्म के सम्मान को बचाने का चुनाव है।          

बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड के दर्जनों स्थानों पर छापेमारी :

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Nov 2024, 09:41 am
#newspratyaksh #Jharkhand #EDRaid प्रवर्तन निदेशालय ने बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड के दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की। दोनों राज्यों के 15 स्थानों पर ईडी ने छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। एजेंसी ने सितंबर में धन सोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था, जिसमें झारखंड में बांग्लादेशी महिलाओं की घुसपैठ की जांच के दौरान काले धन का खुलासा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता लगातार झारखंड सरकार पर बांग्लदेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर बुधवार को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। बता दें कि एजेंसी द्वारा दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) जून में रांची में बरियातु पुलिस स्टेशन में दर्ज झारखंड पुलिस की एक प्राथमिकी पर आधारित है।

(13 नवंबर 2024) को रांची नगर निगम द्वारा सभी सम्मानित नागरिकों के लिए विशेष पहल की जा रही है। जिसमें -

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Nov 2024, 09:36 am
#newspratyaksh #Jharkhand #JharkhandElection2024 झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाता जागरूकता एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति उत्साह-वर्द्धन के लिए रांची नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही है। झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 अंतर्गत रांची शहरी क्षेत्र में दिनांक-13.11.2024 को मतदान की तिथि निर्धारित है। इस संदर्भ में नगर आयुक्त महोदय के निदेशानुसार मतदान दिवस (13 नवंबर 2024) को रांची नगर निगम द्वारा सभी सम्मानित नागरिकों के लिए विशेष पहल की जा रही है। जिसमें - 1. रांची नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत बंदोबस्त किए गए वाहन पड़ाव/पार्किंग में दिनांक-13.11.2024 को मतदान करने वाले नागरिकों द्वारा अपने उंगली पर अमिट स्याही प्रदर्शित करने पर वाहन पड़ाव शुल्क माफ किया जाएगा। 2. रांची नगर निगम द्वारा बंदोबस्त किए गए पार्कों में दिनांक-13.11.2024 को चुनाव के दिन मतदान करने वाले नागरिकों एवं उनके परिवार के नाबालिक सदस्यों से पार्कों में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा। इस हेतु संबंधित नागरिक द्वारा अपनी उंगली में लगी हुई अमिट स्याही प्रदर्शित करनी होगी। 3. दिनांक 13.11.2024 को मतदान के पश्चात् यात्रा करने वाले सभी नागरिकों को आवागमन हेतु सिटी बसों में शुल्क नहीं लिया जाएगा। निःशुल्क यात्रा हेतु नागरिकों को मतदान के पश्चात् अपने उंगली पर लगे अमिट स्याही को प्रदर्शित करना होगा। सभी सम्मानित नागरिकों से अपील है कि मतदान दिवस के दिन अपने मतदाता होने के कर्तव्यों का निर्वाहन ठीक प्रकार से करे और मतदान ज़रूर करे।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories