Politics


ट्रंप के इस फैसले पर फूट-फूटकर रोईं वर्ल्ड फेमस सिंगर सेलेना गोमेज :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:05 am
ट्रंप के इस फैसले पर फूट-फूटकर रोईं वर्ल्ड फेमस सिंगर सेलेना गोमेज :हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज ने 27 जनवरी को एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. इस वीडियो में वह में फूट-फूटकर अपना दुखड़ा रोते नजर आ आ रही है. सिंगर ने अपने बच्चो पर हमला होने की भी बात कही है. सेलेना के इस वीडियो ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है. हालांकि सिंगर ने कुछ देर के बाद इस वीडियो को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है. आइए जानते हैं कि सिंगर के रोने की वजह...अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प राज्य में तेजी से बदलाव कर रहे हैं. सत्ता में आते ही ट्रंप ने अवैध प्रवासियों में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ट्रंप सरकार अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजना शुरू कर दिया है. इसके तहत 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो में सेलेना रोते हुए कहती हैं, 'मेरे सभी लोगों पर अटैक हो रहा है, बच्चों पर भी. मुझे समझ नहीं आ रहा है. मुझे बहुत दुख है, काश मैं कुछ कर पाती, लेकिन मैं कुछ भी नहीं कर पा रही हूं. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा कि मुझे क्या करना है. मैं हरसंभव कोशिश करूंगी, मैं वादा करती हूं'. 32 साले की सिंगर ने इस वीडियो के कैप्शन में मैक्सिकन फ्लैग के साथ 'आई एम सॉरी' लिखा है.वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद, सेलेना ने इसे डिलीट कर दिया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और मैसेज पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, 'जाहिर है लोगों के लिए सहानुभूति दिखाना ठीक नहीं है'. वहीं, 28 जनवरी को सुबह-सुबह सेलेना ने एक और पोस्ट किया और लिखा है, 'ओह मिस्टर पार्कर, मिस्टर पार्कर. हंसी और धमकी के लिए धन्यवाद'.

एक मेडिकल छात्र सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 11:21 am
एक मेडिकल छात्र सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई :बिहार के मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के एक मेडिकल छात्र सुरेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह 26 साल का था और सहरसा का रहने वाला था. सुरेंद्र एमबीबीएस कोर्स के सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था. शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर आभा रानी सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी.सुरेंद्र की मौत के बाद कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया. कॉलेज प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है. बताया जा रहा है कि कॉलेज में मेडिकल के छात्रों की परीक्षा चल रही है. श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज का सेंटर एमआईटी में है. परीक्षा समाप्त होने के बाद सुरेंद्र अपने कमरे में पहुंचा. वहां अपने साथी से ठंड लगने की बात कही. इसके बाद उसके दोस्त ने रूम हीटर चालू किया. उसके बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुई.शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे सुरेंद्र की हालत ज्यादा खराब हो गई. उसके साथी तुरंत उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए. डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी सुरेंद्र को बचाया नहीं जा सका. मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो माह से सुरेंद्र हॉस्टल में नहीं रहता था, वह कैंपस से बाहर कमरा लेकर रहता था. परीक्षा देने के बाद हॉस्टल आया था.

अनंत सिंह के सरेंडर के बाद DGP आलोक राज का ऐलान :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 11:16 am
अनंत सिंह के सरेंडर के बाद DGP आलोक राज का ऐलान :बिहार पुलिस के डीजीपी आलोक राज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए बिहार पुलिस की रणनीतियों के बारे में मीडिया से जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और कानून के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। कानून का राज स्थापित करने के लिए जो भी कार्रवाइयां हैं, उन सभी को हम प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानून का पालन हो और जो कानून का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी और व्यापक कार्रवाई की जाएगी। हम लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी कानून से ऊपर न हो, चाहे वह पुलिस अधिकारी हो या कोई सरकारी कर्मचारी। हाल में आपने देखा होगा कि जब पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई गलती या अपराध हुआ, तो उन्हें उसी तरह से सजा दी गई, जैसे किसी आम अपराधी को दी जाती है।उन्होंने कहा कि जैसे कि मक्केर थाना अध्यक्ष, बग्घा में डीएसपी या उत्पाद थाने के इंस्पेक्टर के मामले में कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे मामलों में हम कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अनुसंधान में जो लंबित मामले हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से हल किया जा रहा है। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी, जैसे कि डीआईजी, एसपी, सिटी एसपी, डीएसपी सभी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों द्वारा अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के लिए हमने विशेष एसओपी तैयार किया है। सभी थाना क्षेत्रों को निर्देशित किया है कि वे अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित करें और जब्त करें। इसके साथ ही, ट्रिपल 'सी' क्राइम, कम्युनलिज्म और करप्शन जैसे मुद्दों पर सरकार का स्पष्ट रुख है और हम भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे। आपने देखा कि कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और हम इसी तरह से भ्रष्टाचार पर प्रहार करेंगे। अपराधियों द्वारा अर्जित संपत्तियों को अटैच करने का भी प्रयास किया जाएगा।

झारखंड के मंत्री ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, बोले- आपके बलिदान और संघर्ष का परिणाम है राज्य का गठन :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 11:15 am
झारखंड के मंत्री ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, बोले- आपके बलिदान और संघर्ष का परिणाम है राज्य का गठन :पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में झारखंड आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देने वाले 181 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने की. इस समारोह में सिंहभूम प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केसरी, कोल्हान पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज रतन चौथे, जिला दंडाधिकारी कुलदीप चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि आज झारखंड आंदोलन में अपना बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण आप सभी के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है. राज्य सरकार आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. मंत्री दीकर बिरुआ ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी.वहीं, उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है. उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. समारोह में उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सभी ने मतदान करने की शपथ ली.

45,000 किसानों की जमीन हिंद महासागर में दिख रही :

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jan 2025, 07:20 am
45,000 किसानों की जमीन हिंद महासागर में दिख रही : बिहार के भोजपुर जिले में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इस सर्वे में हजारों किसानों की जमीन हिंद महासागर में दिख रही है। यह सुनकर किसान हैरान और परेशान हैं। बता दें कि भोजपुर बिहार में स्थित है, हिंद महासागर से लगभग 1200 किलोमीटर दूर है। फिर भी सर्वे में जिले के 14 प्रखंडों के 45,000 प्लॉट हिंद महासागर में दिखाई दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि यह गड़बड़ी अक्षांश और देशांतर में हुई तकनीकी खराबी के कारण हुई है। जिला भूमि संरक्षण विभाग प्लॉट के डिजिटल सर्वे के डेटा को विभागीय साइट पर अपलोड कर रहा है। लेकिन जिन प्लॉटों के अक्षांश और देशांतर में गड़बड़ी है, उन्हें अपलोड नहीं किया जा सका। जिस स्थान पर, जिस मौजा और खेसरा का कागजों में उल्लेख है, वह उस जगह पर नहीं दिख रहा है। बल्कि वह सीधे हिंद महासागर में दिख रहा है।बता दें कि यह डिजिटल क्रॉप सर्वे 20 दिसंबर से चल रहा है। इसका उद्देश्य किसानों की जमीन के बारे में वैज्ञानिक डेटा इकट्ठा करना है। इसके जरिए जरूरतमंद किसानों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ दिया जा सकेगा। कृषि विभाग को 31 जनवरी तक 10 लाख प्लॉट का डिजिटल सर्वे पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। एक प्लॉट के सर्वे के लिए पांच रुपये का बोनस दिया जा रहा है।बता दें कि 24 जनवरी तक 95000 प्लॉट का डिजिटल सर्वे हो चुका है। इनमें से 45,000 प्लॉट में अक्षांश और देशांतर की गड़बड़ी पाई गई है। ये वो प्लॉट हैं जिन्हें राजस्व विभाग ने सर्वे के बाद ऑनलाइन किया है। कृषि विभाग यह सर्वे कर रहा है कि किस प्लॉट में रबी या खरीफ की फसल हो रही है। यह जानकारी अक्षांश और देशांतर के अनुसार इकट्ठी की जा रही है।

कौन थे JDU के पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह, निधन से राजनीतिक गलियारे में छाई शोक की लहर -       

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jan 2025, 11:26 am
                                                    कैमूर: जेडीयू के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह का निधन हो गया है. हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया है. इस बात से जिले के लोगों और जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर है. बता दें कि प्रमोद सिंह भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव के निवासी थे, जिन्होंने अपने समय के विधायक कार्यकाल में कम समय में बहुत काम करके दिखाया था. उनके कामों को लोग कभी भूल नहीं पाएंगे.इन्हीं का कार्यकाल में भभुआ शहर को ग्रीन सिटी का नाम मिला था. बताया जाता है कि जनता दल यूनाइटेड के पूर्व भभुआ विधायक डॉ प्रमोद सिंह का कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. इसी बीच आज उनकी असमय मृत्यु हो गयी, जिसकी सूचना मिलते ही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए कामना की. वहीं सूचना पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि डॉ प्रमोद सिंह बहुत ही संघर्षशील और जुझारू नेता थे. ये तीन बार के पूर्व विधायक रह चुके थे. प्रमोद सिंह का ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है. जेडीयू ने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भभुआ के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह जी के आकस्मिक निधन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से दूरभाष पर बात कर सांत्वना दी है. निश्चित रूप से उनका जाना राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है. जद (यू) परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि.डॉ. प्रमोद सिंह लगभग 64 वर्ष के थे. भभुआ विधानसभा क्षेत्र से 3 बार चुनाव जीतकर विधायक बने. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष भी रहे. इसके अलावा वे दो बार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर और एक बार लोक जनशक्ति पार्टी ( एलजेपी ) के टिकट पर विधायक बने.डॉ. प्रमोद सिंह लगभग 64 वर्ष के थे. भभुआ विधानसभा क्षेत्र से 3 बार चुनाव जीतकर विधायक बने. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष भी रहे. इसके अलावा वे दो बार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर और एक बार लोक जनशक्ति पार्टी ( एलजेपी ) के टिकट पर विधायक बने.