Mon, 15th Jun 2026बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.   Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Politics


पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:45 am
पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। 12 मई को पीएम नरेंद्र मोदी फिर से बिहार आ रहे। पटना में रोड शो करेंगे। 13 मई को पीएम छपरा (सारण लोकसभा सीट) में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगेंगे। पीएम के इस कार्यक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है।रोहिणी ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं तो पहले ही बोली हूं कि अंकल जी (पीएम) मढ़ौरा में आइए। चाचा-भतीजी मिलकर चाय पीएंगे। सारण में मिठास घोलेंगे। हमलोग बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि कब लोगों को 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, विशेष राज्य का दर्जा कब दे रहे हैं? मेरे भाइयों को 15-15 लाख रुपये कब दे रहे हैं? यहां पर कब एम्स खोला जाएगा?रोहिणी ने कहा कि अंकल मेरे लिए भी आकर थोड़ा रोड शो कर लिया कीजिए। मैं तो आपको चाय पर चर्चा लिए न्यौता दे रही हूं। मैं भी एक बेटी हूं। उन्हें मेरे लिए भी एक रोड शो करना चाहिए। आपकी ही पार्टी के लोगों ने कहा था कि रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी है। झारखंड के निशिकांत दूबे ने कहा था कि भगवान रोहिणी आचार्य जैसी आदर्श बेटी दे। मैं तो अपने भगवान से लड़ता हूं कि मुझे रोहिणी जैसी बेटी क्यों नहीं दिया। राजीव प्रताप रुडी पर तंज कसते हुए रोहिणी ने कहा कि आपलोग बेटा को तो देख लिए। पिछले 10 साल में उन्होंने क्या किया? केंद्रीय मंत्री के पद से उन्हें क्यों हटाया गया? जरा यह भी बताकर जाएं। यह बातें रोहिणी ने सारण में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

मणिशंकर के बयान पर बिहार में सियासत गर्म, भाजपा भड़की

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:40 am
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान को लेकर दिए गए एक बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। भाजपा ने साफ कहा है कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस दोगली नीति छोड़े। उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान आज खाने के अनाज के लिए दूसरे पर निर्भर है, जिसके पास अपना कुछ नहीं बचा है, उसकी तरफदारी कर रहे हैं। बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न देश है। अगर पाकिस्तान चाहे तो प्रतिशोध में आकर भारत पर हमला कर सकता है, जिसकी भारी कीमत हम लोगों को चुकानी पड़ सकती है।

सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली :"

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:37 am
सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली :"केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के दुमका में आज एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने झारखंड के सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर गले तक भ्रष्टाचार में डूबे होने और लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस गठबंधन को लोगों पर अत्याचार करने के लिए दंडित किया जाएगा। बता दें कि राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में यहां रैली की।राजनाथ सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक समृद्ध देश बनाने के लिए बहुत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने केवल गरीबी कम करने के खोखले वादे किए थे। भाजपा नेता ने रैली में कहा, "झामुमो के नेतृत्व वाला भ्रष्ट गठबंधन निर्दोष लोगों का खून चूस रहा है। वह उनके साथ विश्वासघात कर रहा है। भाजपा इंसाफ और इंसानियत की राजनीति में विश्वास करती है। जनता पर अत्याचार के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को सजा मिलेगी।"

देश में आने वाले वर्षों में वाहन हाइड्रोजन और हरित ईंधन पर चलेंगे :गडकरी

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th May 2024, 12:09 pm
देश में आने वाले वर्षों में वाहन हाइड्रोजन और हरित ईंधन पर चलेंगे :गडकरीभाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा, ‘हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है और आने वाले वर्षों में देश में वाहन हाइड्रोजन एवं हरित ईंधन से चलेंगे।’ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में बेगुसराय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘भारत हर साल जीवाश्म ईंधन का आयात करता है। अब हमारे किसान हरित ईंधन और हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करेंगे। हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है और आने वाले वर्षों में देश में वाहन हाइड्रोजन और हरित ईंधन से चलेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के समग्र विकास के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए भी काम कर रहे हैं।’गडकरी ने कहा, ‘एथेनॉल की बढ़ती मांग भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को बदल देगी। इससे किसान ‘‘ऊर्जा दाता’’ बन जाएंगे और वे अब केवल ‘‘अन्नदाता’’ नहीं रहेंगे। इथेनॉल से चल सकने वाले विद्युतीकृत फ्लेक्स ईंधन आधारित वाहन किसानों को समृद्ध बनाएगा। इथेनॉल उद्योग किसानों के लिए एक वरदान है। देश में इथेनॉल की मांग बढ़ेगी। यह निश्चित रूप से भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को बदल देगा।’

भोजपुरी को मिले आधिकारिक भाषा का दर्जा- LEFT

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th May 2024, 12:08 pm
विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की अपनी लंबे समय से लंबित मांग को पुनर्जीवित करेगी ताकि इसे राजभाषा का दर्जा मिल सके। भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा, ‘भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर चुप्पी क्यों साधे हुए है। दुनिया भर में लोकप्रिय यह भाषा बिहार के भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बक्सर, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद और पडोसी राज्य झारखंड के कई हिस्सों में बोली जाती है। हम केंद्र से मांग करते हैं कि भोजपुरी को तुरंत आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जाए।’

डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी ने माले को 'मुड़ी कटवा पार्टी' बताया, आरके सिंह को तीसरी बार सांसद बनाने की अपील की

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th May 2024, 12:04 pm
हार की आरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह ने गुरुवार को अपना नामंकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उनके समर्थन में एक जनसभा को भी संबोधित किया गया। इस दौरान जीतन राम मांझी समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आरके सिंह के नामांकन के बाद वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस भारत को नरेंद्र मोदी श्रेष्ठ बना रहे हैं। पहले भारत 12वें स्थान पर था, अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी ने माले पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां तो लाल झंडा वाला मुड़ी काटता रहा, तो मुड़ी कटवा पार्टी को वोट देना है क्या? लोगों को पक्का मकान मिल रहा है।
Follow us
Categories
Latest News
नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

Mon 15th Jun 2026 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.

Mon 15th Jun 2026 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।

Mon 15th Jun 2026 01:13 pm
Popular Categories