Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Politics


प्रश्नपत्र लीक रोकने में नाकाम रहे योगी आदित्यनाथ : तेजस्वी

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Apr 2024, 12:02 pm
प्रश्नपत्र लीक रोकने में नाकाम रहे योगी आदित्यनाथ : तेजस्वीराष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपराधिक मामलों में अपना नाम हटाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में प्रश्नपत्र लीक को रोकने में विफलता के लिए भी योगी पर तंज कसते हुए कहा कि राजद के शासनकाल के दौरान बिहार में बड़े पैमाने पर बहाली में उत्तरप्रदेश के युवा पुरुष और महिलाएं अपनी किस्मत आजमाने के लिए बड़ी संख्या में आए। तेजस्वी ने यहां पटना हवाईअड्डे पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। जब उनसे योगी के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि बिहार में राजद के शासनकाल में गुंडे तमंचे लहराते थे, यादव ने कहा, ’’यहां आकर उन्हें कुछ बोलना था, तो बक दिए।’’

NDA को वोट दें जो ‘गुंडाराज’ और ‘परिवारवाद की राजनीति’ को खत्म कर देगा: योगी आदित्यनाथ

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Apr 2024, 11:59 am
NDA को वोट दें जो ‘गुंडाराज’ और ‘परिवारवाद की राजनीति’ को खत्म कर देगा: योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के मतदाताओं से राज्य में ‘‘गुंडा राज’’ और ‘‘परिवारवाद की राजनीति’’ को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को वोट देने की अपील की। बिहार के औरंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘‘राजद शासनकाल में बिहार के लोगों के लिए अपनी पहचान का संकट पैदा हो गया था और वही गुंडाराज को फिर से लागू करने का उन्होंने (राजद नेताओं ने) प्रयास किया। देखिए उत्तरप्रदेश में कैसे गुंडों का उपचार हो रहा है। वहां अगर बेटियों और व्यापारियों के साथ कोई छेड़छाड़ और परेशान करता है तो उसे वहां उल्टा लटका दिया जाता है। आज उत्तरप्रदेश में माफियाओं की स्थिति क्या है।’’

राजद का पहला धर्म ही सनातन का मजाक उड़ाना है : भाजपा

News Pratyaksh | Updated : Tue 16th Apr 2024, 11:55 am
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पार्टी के संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी बताते हुए कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र को पूरा भी करती है। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की पॉलिसी नौकरी देने और जातीय गणना की है। जबकि, राजद केवल धन उगाही करती है। भाजपा मीडिया संवाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि संकल्प पत्र में 'ज्ञान' की बात कही गई है, जिसमें चार मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब को सशक्त करने की है। संकल्प पत्र में निवेश से लेकर नौकरी तक की बात है। इससे पहले भी 2014 और 2019 में भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था। 2019 के संकल्प पत्र में 234 संकल्प लिए गये थे, जिसमें पहले 222 पूरे किए गए थे और 223वें के तौर पर सीएए लागू कर पूरा किया गया।

बिहार भाजपा ने तेजस्वी से किया सवाल, 'राजद राज में वेतन बंद होने से कर्मचारी क्यों कर रहे थे आत्मदाह?'

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Apr 2024, 11:57 am
लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की चुनावी सभाओं में राजद के अध्यक्ष लालू यादव को गरीबों के मसीहा बताए जाने पर भाजपा ने सवाल किया है। भाजपा ने पूछा है कि राजद राज में वेतन बंद होने से कर्मचारी क्यों आत्मदाह कर रहे थे? भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि तेजस्वी को यह बयान देने से पहले उस दौर के प्रदेश की हालत की भी जानकारी ले लेनी चाहिए थी। कहने से कोई मसीहा नहीं बनता।

राजद ने 22 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की, सीवान पर फैसला अभी बाकी

News Pratyaksh | Updated : Wed 10th Apr 2024, 12:11 pm
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार रात को राज्य की 22 सीट पर औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती का भी नाम शामिल है।राजद की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पार्टी के उम्मीदवारों की सूची को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंजूरी दी है। बिहार में विपक्षी महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति के अनुसार राजद राज्य की 40 लोकसभा सीट में से 26, कांग्रेस नौ और वाम दल पांच सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले सप्ताह राजद ने बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी के साथ समझौता कर उनकी विकासशील इंसान पार्टी को अपने हिस्से की तीन सीटें दी थीं। राजद ने मंगलवार को 22 सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें पांच सीट पर शुरुआती दो चरणों में चुनाव होना हैं। पार्टी उम्मीदवार पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इसके अलावा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (सारण), सुधाकर सिंह (बक्सर), अली अशरफ फातमी (मधुबनी) और सुरेंद्र प्रसाद (जहानाबाद) सहित कई अन्य उम्मीदवारों के नामों को पहले ही लालू मंजूरी दे चुके हैं। सूची में अनिता कुमारी महतो (मुंगेर) का भी नाम भी शामिल है। राजद उम्मीदवारों में शामिल कुमार सर्वजीत (गया), श्रवण कुमार कुशवाहा (नवादा), बीमा भारती (पूर्णिया), अर्चना रविदास (जमुई) और अभय कुशवाहा (औरंगाबाद) पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। राजद द्वारा जारी सूची के मुताबिक, अन्य घोषित उम्मीदवारों में जय प्रकाश यादव (बांका), ललित यादव (दरभंगा), सुधाकर सिंह (बक्सर), चंद्रहास चौपाल (सुपौल), विजय कुमार शुक्ला (वैशाली), अभय कुमार कुशवाहा (औरंगाबाद), शिवचंद्र राम (हाजिपुर), शाहनवाज आलम (अररिया), सुरेंद्र प्रसाद (जहानाबाद), आलोक कुमार मेहता (उजियारपुर), अर्जुन राय (सीतामढ़ी), दीपक यादव (वाल्मीकिनगर), रितु जयसवाल (शिवहर) और कुमार चंद्रदीप (मधेपुरा) के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक, राजद ने गया (सुरक्षित) सीट से कुमार सरजीत पासवान, नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा, सारण से रोहिणी आचार्य, जमुई सुरक्षित सीट से अर्चना रविदास, बांका से जयप्रकाश यादव, पूर्णिया से बीमा भारती, दरभंगा से ललित यादव, बक्सर से सुधाकर सिंह, सुपौल से चंद्रहास चौपाल, पाटलिपुत्र से निशा भारती, वैशाली से विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं हाजीपुर (सुरक्षित) सीट से शिवचंद्र राम, अररिया से शाहनवाज आलम, जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद, मुंगेर से अनीता देवी महतो, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, मधुबनी से मोहम्मद अली अशरफ फातमी, वाल्मीकिनगर से दीपक यादव, शिवहर से रितु जायसवाल, मधेपुरा से कुमार चंद्रदीप को उम्मीदवार घोषित किया है। बिहार की 40 लोकसभा सीट पर मतदान सात चरणों में 19, 26 अप्रैल, सात, 13, 20, 25 मई और एक जून को होगा।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories