Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Politics


प्रधानमंत्री बिहार में सघन प्रचार कर रहे हैं क्योंकि भाजपा घबरायी हुई है : तेजस्वी

News Pratyaksh | Updated : Wed 10th Apr 2024, 12:09 pm
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दावा किया कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ‘‘घबराया हुआ’’ है और यही कारण है कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सघन प्रचार करना पड़ रहा है। यादव ने यह टिप्पणी तब की, जब पत्रकारों ने कहा कि औरंगाबाद लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बुधवार को रैली होने वाली है तथा प्रधानमंत्री मोदी 16 अप्रैल को गया में एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। बिहार में लोकसभा चुनाव सभी सात चरणों में होने हैं। मोदी राज्य के जमुई और नवादा संसदीय क्षेत्र में दो रैलियां कर चुके हैं जबकि उनकी गया यात्रा की भाजपा ने अभी पुष्टि नहीं की है। गया सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे राजग सहयोगी, एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री उनके पक्ष में प्रचार करने के लिए सहमत हो गए हैं।

राजद ने कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने पर पार्टी के विरोध करने के मोदी के दावे को खारिज किया

News Pratyaksh | Updated : Fri 05th Apr 2024, 12:08 pm
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस आरोप पर हैरानी जताई कि उनकी पार्टी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के राजनीतिक गुरु कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने का ‘‘विरोध’’ किया था। प्रधानमंत्री ने बिहार के जमुई जिले में एक रैली में राजद और उसकी सहयोगी कांग्रेस पर यह आरोप लगाया था। मोदी ने रैली में कहा था, ‘‘कांग्रेस-राजद गठबंधन ने हर मौके पर बिहार के गौरव को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया क्योंकि जब हमारी सरकार ने हाल में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया, तो इन दलों ने इसका विरोध किया।’’

प्रचार करने आने वाले नेताओं को बताना होगा उन्होंने बिहार के लिए क्या किया : तेजस्वी यादव

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Apr 2024, 10:41 am
राजद के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि चुनाव प्रचार को लेकर कई नेता आएंगे और जाएंगे, लेकिन उन्हें यह भी बताना होगा कि उन्होंने बिहार के लिए क्या किया। पटना में पत्रकारों ने जब गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के जमुई दौरे के संबंध में पूछा तो तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। लगातार वे परिवारवाद को लेकर बोलते रहे हैं और बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत वे परिवारवाद के उम्मीदवार से कर रहे हैं, जो उनके उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। एनडीए खेमे से सबसे अधिक टिकट परिवारवाद से ही दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री हों या कोई और नेता, चुनाव प्रचार करने के लिए तो आएंगे ही, लेकिन उन्हें बताना होगा कि उन्होंने बिहार के लिए क्या किया। यहां से लोगों ने पिछले चुनाव में 39 सांसदों को जीत दिलाई थी, लेकिन क्या हुआ।

निर्दलीय उम्मीवार के तौर पर नामांकन कर रहे पप्पू यादव

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Apr 2024, 10:40 am
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीवार के तौर पर पप्पू यादव नामांकन के लिए समाहरणालय पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद समर्थकों से मिलते से पैदल यात्रा कर पूर्णिया समाहरणालय जा रहे थे। लेकिन, समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी। इसके बाद पप्पू यादव बुलेट बाइक पर बैठकर समाहरणालय पहुंचे। नामांकन से पहले पप्पू यादव ने कहा कि आज का दिन मेरी जिंदगी के अध्याय का है क्योंकि मैंने सबका दिल जीता है और मुझे सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। पूर्णिया और बिहार में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करुंगा। कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्थापित हो, इस देश की युवाओं की, देश के अर्थव्यवस्था की बात होनी चाहिए।

बिहार में राजद के 'जंगलराज' की याद ताजा करा रही है भाजपा

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Apr 2024, 10:39 am
देश के अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दल जोरशोर से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में बिहार में भाजपा को इस चुनाव में जंगलराज की याद से बड़ी उम्मीद है। भाजपा जंगलराज के जरिए राजद के उस शासनकाल का लोगों को याद कराना चाहती है, जब प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जाते थे। उस दौर में कई नरसंहार की घटनाएं भी सामने आई थी। भाजपा अब इसी के सहारे युवाओं को साधने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों से सीधे संवाद के दौरान भी युवा मतदाताओं को जंगलराज में प्रदेश की स्थिति की जानकारी देने की सलाह दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लोगों को बुलाने, जिसमें बुजुर्ग लोगों को बुलाकर 90 के दशक के अनुभवों को सभी युवाओं को बताने की बात कही। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्व तक तो बिहार में महिलाएं घरों से निकलने में डरती थी, लेकिन एनडीए के कार्यकाल में स्थितियां बदली हैं।

रवि शंकर प्रसाद ने विरोधियों से पूछा, आपके पास विकास का एजेंडा क्या है

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Apr 2024, 10:38 am
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि एनडीए का एजेंडा स्पष्ट है। अब तक क्या किया और क्या करेंगे, बता रहे हैं, लेकिन विपक्ष के पास बिहार के विकास का एजेंडा क्या है, यह उन्हें बताना चाहिए। भाजपा मीडिया सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जमुई आने वाले हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। पिछली बार जब वे औरंगाबाद, बेगूसराय और बेतिया आये थे, तब 85 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। उन्होंने विपक्ष को लेकर साफ कहा कि वैसे तो आप आने वाले नहीं हैं, लेकिन जनता को लुभाने के लिए कुछ तो वादे कर लीजिए। उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि इनका एजेंडा सिर्फ मोदी का विरोध है और बिहार के लोग इसे अच्छी तरह समझते हैं।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories