थावे डाइट में 18 वर्षीय राधिका का शव पंखे से लटका मिला :
थावे डाइट में काम करने वाली रसोइया की पंखे से लटकता हुआ शव मिला है। शव के मिलने की सूचना जैसे ही डायट सेंटर में मौजूद लोगों को मिली, वैसे ही वहां सनसनी फैल गई। हालांकि पंखे से शव के लटकने की सूचना तत्काल थावे पुलिस को दी गई। इसके बाद थावे पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि 18 वर्षीय राधिका कुमारी थावे स्थित डायट सेंटर में रसोईया का काम करती थी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह राधिका कुमारी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तब दूसरे कर्मियों ने दरवाजे के बाहर से आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। डायल 112 के टीम जब मौके पर पहुंची तब पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान हो गया। कमरे में युवती का शव पंखे से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना कर्मियों ने मृतका के परिजनों को दी।मृतका के भाई गोविंद कुमार ने बताया कि उन्हें फोन कर बताया गया था कि उनकी बहन की तबीयत खराब है। जब वह थावे स्थित डायट सेंटर में पहुंचे तो वहां उसके कमरे में ताला लगा हुआ था। उन्हें बताया गया कि उनकी बहन को सदर अस्पताल में भेजा गया है। जब वह सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं था। फिर जब वह थावे डाइट में पहुंचे तो देखा कि यहां पर उसके बहन के कमरे का ताला टूटा हुआ था। उनकी बहन का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।बहरहाल, थावे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा करने में लग गई है। गोपालगंज पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं को लेकर अन्य कर्मियों से पूछताछ कर रही है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm