Politics


सीतामढ़ी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 अगस्त 2025 की शाम मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचेंगे। यह यात्रा 'वोट अधिकार यात्रा' के तहत आयोजित की जा रही है। राहुल गांधी दूसरी बार सीतामढ़ी

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 08:56 am
सीतामढ़ी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 अगस्त 2025 की शाम मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचेंगे। यह यात्रा 'वोट अधिकार यात्रा' के तहत आयोजित की जा रही है। राहुल गांधी दूसरी बार सीतामढ़ी आ रहे हैं, जबकि प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का यह पहला दौरा होगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में उतरेगा। खास बात यह है कि राहुल गांधी यहीं पर रात्रि विश्राम भी करेंगे।

झारखंड में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 12:03 pm
झारखंड में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. आदिवासी संगठन, भाजपा पार्टी समेत पूरा विपक्ष इसे फर्जी एनकाउंटर और सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारे पर पुलिस द्वारा की गई हत्या करार बता रहा है. जबकि जेएमएम नेता हेमलाल मुर्मू ने सूर्या हांसदा को अपराधी बताया है. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा अपराधी था और हमेशा रहेगा. भाजपा ओछी राजनीति के तहत एक अपराधी को नेता बनाने में लगी है.हेमलाल मुर्मू ने झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान सूर्या हांसदा द्वारा अंजाम दिए गए घटनाओं की पूरी जानकारी मीडिया के समक्ष रखा. जिसमें बताया गया कि कब, कहां और कौन सी वारदात को सूर्या हांसदा ने अंजाम दिया है, उन सभी की जानकारी हेमलाल मुर्मू ने मीडिया के सामने रखा.हेमलाल मुर्मू ने कहा कि भाजपा बिना किसी मुद्दे को मुद्दा बनाकर आदिवासी को गलत मैसेज देने की कोशिश कर रही है. जिस पर कई दर्जन मुकदमा हैं, वैसे आरोपी को एक नेता बताने में लगी है. सूर्या हांसदा पर भाजपा सवाल पूछ रही है कि देवघर से गिरफ्तार करने के बाद आखिर गोड्डा में कैसे मारा गया. जिस पर यूपी का हवाला देते हुए हेमलाल ने कहा कि विकास दुबे को गिरफ्तार मध्य प्रदेश से किया गया. जिसका एनकाउंटर यूपी में हुआ. इसपर सवाल क्यों नहीं किया जा रहा है.मलाल मुर्मू ने सूर्या हांसदा की अपराध की कुंडली को खंगालते हुए कहा कि साहिबगंज में हत्या के 06, गोड्डा में हत्या-अपहरण के 05, साहिबगंज-गोड्डा में दर्जनों संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज हैं. जिसमें हत्या-लूट और रंगदारी के मामले में चार्जशीट तक दाखिल हुआ है. उसके खिलाफ इतने मामले हैं कि गिनाते-गिनाते थक जाएंगे, लेकिन अपराध की कहानी खत्म नहीं होगी.उन्होंने कहा कि सूर्या नारायण हांसदा एक कुख्यात अपराधी था और हमेशा रहेगा. बाबूलाल मरांडी एक अपराधी को नेता बताने में लगे हैं. झारखंड में एक अपराधी को बचाने में भाजपा लगी है. कई मामला ट्रायल में चल रहा है. इसके बावजूद भाजपा ने उसे टिकट दिया. उन्होंने कहा कि जयराम महतो की पार्टी ने भी उसे टिकट देकर एक अपराधी को नेता बनाने की कोशिश की है.

बिहार औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है. राज्य सरकार स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर उद्योगों को गति देना चाहती

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 10:22 am
बिहार औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है. राज्य सरकार स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर उद्योगों को गति देना चाहती है. बिहार सरकार ने राज्य में निवेश के लिए बड़े एलान किए हैं और उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं घोषित की हैं.खेल उत्पाद और फुटवियर बनानेवाली मल्टीनेशनल कंपनी एवरट्रेड इंडिया बिहार में निवेश करने जा रही है. बिहार के दरभंगा में कंपनी अपना प्लांट लगाने जा रही है. दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स शू कंपनी के मालिक नीरेन कुमार आनंद ने कहा कि वे मिथिला में 100 करोड़ की लागत से फैक्ट्री लगाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे दरभंगा के रहने वाले हैं और सरकार के प्रस्ताव से उत्साहित हैं. कंपनी के मालिक नीरेन कुमार आनंद जिन्होंने चीन और हांगकांग में जूते की फैक्ट्री लगा रखी है, उड़ीसा में उनकी फैक्ट्री कार्यरत है और आने वाले दिनों में राजस्थान के बाद बिहार में भी यह इंडस्ट्री लगाने जा रहे हैं.पिछले दिनों राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में नीरेन कुमार आनंद का कहना था कि बिहार सरकार को जमीन सुरक्षा और छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए इंतजाम करने चाहिए. नीरेन कुमार के इस मांग पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जो भी उद्योगपति बिहार में 100 करोड़ से अधिक का निवेश करेगा उसे 40 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिलेगा. सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा देने के लिए तैयार है. बिहार को विकसित बनाने के लिए सरकार ने औद्योगिक निवेश पर फोकस बढ़ा दिया है. 2024 के इंडस्ट्रियल समिट में 1 लाख 80 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए. सरकार ने 8000 एकड़ का लैंड बैंक तैयार किया है. ऐसे उद्योगपतियों से जमीन वापस ली जा रही है, जिन्होंने उद्योग नहीं लगाए.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह 8 बजे सुपौल जिला मुख्यालय स्थित हुसैन चौक से "वोटर अधिकार यात्रा" की शुरुआत करेंगे।

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 10:14 am
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह 8 बजे सुपौल जिला मुख्यालय स्थित हुसैन चौक से "वोटर अधिकार यात्रा" की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। सोमवार को जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रंजीत रंजन ने यात्रा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की और बताया कि 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एसआईआर मुद्दे पर विशाल जनसभा का भी आयोजन होगा।रंजीत रंजन ने कहा कि यात्रा में सुपौल के अलावा सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यात्रा हुसैन चौक से निकलकर महावीर चौक, अंबेडकर चौक और लोहिया नगर चौक होते हुए डिग्री कॉलेज चौक पर समाप्त होगी। इसके बाद राहुल गांधी सरायगढ़-भपटियाही के रास्ते मधुबनी के लिए प्रस्थान करेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रंजीत रंजन ने एक बार फिर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को वोट का अधिकार संविधान ने दिया है, लेकिन बिहार में इस संवैधानिक अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है। रंजीत रंजन ने कहा कि "चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है और खुले तौर पर भाजपा के साथ खड़ा है। भाजपा नेताओं को आयोग का डिजिटल डाटा उपलब्ध है, लेकिन बार-बार आग्रह करने के बावजूद हमें यह डाटा नहीं दिया जा रहा है।"

गया: बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि भारत के इतिहास में कई नेताओं पर वोट चोरी के आरोप लगे। उन्होंने इंदिरा गांधी, बाबासाहेब अंबेडकर और राजीव गांधी के कालखंड का हवाला देते हुए कहा कि वोट चोरी की परंपरा कांग्रेस और उसके सहयोगियों से जुड़ी रही है। बिहार म

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 10:41 am
गया: बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि भारत के इतिहास में कई नेताओं पर वोट चोरी के आरोप लगे। उन्होंने इंदिरा गांधी, बाबासाहेब अंबेडकर और राजीव गांधी के कालखंड का हवाला देते हुए कहा कि वोट चोरी की परंपरा कांग्रेस और उसके सहयोगियों से जुड़ी रही है। बिहार में 1995 से 2005 तक लालू प्रसाद यादव के शासन को उन्होंने “बूथ लूटने का दौर” बताया।

गया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने गया परिसदन में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 10:40 am
गया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने गया परिसदन में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को 'उधार का गांधी' और तेजस्वी यादव को 'तेजू बाबा' बताते हुए कहा कि दोनों बिहार में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में 98.5% नाम जोड़े हैं और अब 7.5 करोड़ वोटर सूचीबद्ध हैं, फिर भी विपक्ष फर्जी आंकड़े और झूठी कहानियां पेश कर जनता को गुमराह कर रहा है।