News Pratyaksh


बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 09:46 am
बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं. इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं.
पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं. इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए. आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है. खासकर सीमावर्ती जिपुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट और पहचान संबंधी विवरण सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कर दिए हैं. साथ ही सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.