Politics


झारखंड विधानसभा के अनुपूरक मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 10:24 am
झारखंड विधानसभा के अनुपूरक मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है. प्रथम पाली में प्रश्नकाल, शून्य काल और ध्यानाकर्षण के बाद दूसरी पाली में कुल 34 गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे. इससे पहले मंगलवार को अप्रत्याशित बारिश के कारण हो रही क्षति को लेकर विशेष चर्चा हुई. वहीं, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 को सभा पटल पर रखा गया, जो ध्वनिमत से स्वीकृत हुआ. वहीं, प्रवर समिति को भेजने का नवीन जायसवाल का प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया था.भाकपा माले विधायक चंद्रदेव महतो ने ध्यानाकर्षण के जरिए सरकार को अवगत कराया कि 15वें वित्त आयोग की राशि पंचायतों को आवंटित नहीं हो रही है. सरकार को बताना चाहिए कि केंद्र से राशि लेने के लिए क्या किया जा रहा है. जवाब में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि 2024-25 और 2025-26 की राशि केंद्र से नहीं मिली है. हालांकि उसके लिए तमाम जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि हर साल औसतन 1700 करोड़ रुपए मिलते हैं. यह राशि मिलते ही पंचायत को उपलब्ध करा दी जाएगी.भाजपा के विधायक विश्वविद्यालय विधेयक और सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर वेल में पहुंचे. इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय विधेयक के जरिए सरकार छात्रों के अधिकार को मारना चाह रही है. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि ये अनपढ़ों की नई जमात है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. चुनाव कराने की एक नई व्यवस्था जोड़ी गई है. जिसके बाद भाजपा विधायकों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में पहुंच गए.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 09:46 am
बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं. इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं. पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं. इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए. आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है. खासकर सीमावर्ती जिपुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट और पहचान संबंधी विवरण सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कर दिए हैं. साथ ही सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

बिहार सरकार में मंत्री जयंत राज ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर निशाना साधा,

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 09:46 am
बिहार सरकार में मंत्री जयंत राज ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी ये लोग आप लोगों से वोट छीन रहे हैं। फिर, एक ऐसा समय आएगा, जब यह आप लोगों की जमीन छीनेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हमारे मंत्री ने जवाब दिया है, जिसे जमीन की आवश्यकता है, हम उसे जमीन देंगे। स्थिति ऐसी हो चुकी है कि यह लोग समय-समय पर अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। अभी आपने देखा होगा कि इन लोगों ने कुछ दिनों पहले कहा था कि संविधान खतरे में है और अब कह रहे हैं कि वोट चोरी हो रहा है। अब जब मतदाता सूची में सभी लोगों का नाम दर्ज किया जा चुका है। इन लोगों को जवाब मिल चुका है। इसके बावजूद भी यह लोग अपने रुख में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं ला रहे हैं। यह लोग अब अपना रिस्पॉन्स खोजने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इन्हें अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिल पा रहा है।

बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर सीवान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों होमगार्ड स्वयंसेवकों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।स्वयंसेवकों ने समान काम के लिए समान वेतन, लंबित मा

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Aug 2025, 09:45 am
बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर सीवान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों होमगार्ड स्वयंसेवकों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।स्वयंसेवकों ने समान काम के लिए समान वेतन, लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। उनका कहना था कि वे लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। संघ के एक सदस्य ने कहा, हमने कई बार धरना-प्रदर्शन, ताली बजाकर और मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया, लेकिन सरकार गूंगी, बहरी और कुंभकरण की तरह सोई हुई है। यदि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में हम सरकार के खिलाफ काम करेंगे।

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बिहार दौरे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'भाई आएं या बहन आएं, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दोनों सिर्फ गलत बयानी ही करेंगे।' रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया क

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 08:58 am
पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बिहार दौरे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'भाई आएं या बहन आएं, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दोनों सिर्फ गलत बयानी ही करेंगे।' रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एफिडेविट फाइल नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कि गलत जानकारी देने पर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने पेगासस मामले में भी फोन नहीं दिए, राफेल पर भी यही किया। मीडिया, CJI और चुनाव आयोग- सभी को गाली देना उनका काम है। उनका मंत्र है- ना कायदा सही, ना कानून सही, बस राहुल गांधी जो कहें वही सही। लेकिन देश ऐसे नहीं चलेगा। बिहार की जनता झूठ का जवाब देगी।'

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी आने से पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव रुन्नीसैदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और राजद के नेता जुटे हुए हैं ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। सभा स्थ

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 08:57 am
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी आने से पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव रुन्नीसैदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और राजद के नेता जुटे हुए हैं ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। सभा स्थल पर भीड़ जुटाने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश की जा रही है।