News Pratyaksh


जिले में गुरुवार रात एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने एसएनएमएमसीएच अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जमकर बवाल काटा.

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th Aug 2025, 09:27 am
जिले में गुरुवार रात एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने एसएनएमएमसीएच अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जमकर बवाल काटा. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई. जिसमें करीब आधा दर्जन डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए.
हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं समेत कई अन्य सेवाओं को बाधित कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर सरायढेला थाना प्रभारी समेत कई अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और मामले को शांत कराने में जुट गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएनएमएमसीएच अधीक्षक डॉ. डीके गंधोरिया, अस्पताल प्रबंधन डॉ. सुमन समेत कई अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने के साथ ही जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन का समर्थन किया.डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद चौकी में पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहते हैं. जिसके कारण असामाजिक तत्व अस्पताल परिसर में घुसकर डॉक्टरों के साथ मारपीट करते हैं. आए दिन डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं. सभी लोग डरे हुए हैं. जब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.