News Pratyaksh


मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले 24 घंटे के लिए उत्तर बिहार के 12 जिलों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है

News Pratyaksh | Updated : Mon 01st Sep 2025, 11:01 am

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले 24 घंटे के लिए उत्तर बिहार के 12 जिलों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर शामिल हैं।बिहार में अब मानसून अपने अंतिम चरण में है। पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। रविवार को डेहरी, मोतिहारी, औरंगाबाद में थोड़ी बारिश हुई। बाकी जिलों में मौसम सूखा रहा। तापमान बढ़ने और उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। पटना मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के पहले हफ्ते में ऐसा ही मौसम रहेगा। शुरुआती दिनों में बारिश कम होगी। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 12 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।मौसम विभाग के मुताबिक, पटना सहित बिहार के बाकी जिलों में आज मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, अरवल और नवादा सहित अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं है। यहां मौसम शुष्क बना रहेगा