Politics


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर के पूर्णिया दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Sep 2025, 09:03 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर के पूर्णिया दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री शीशाबारी के एसएसबी ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यातायात परामर्श के अनुसार, 13 सितंबर की आधी रात से 15 सितंबर की रात 10 बजे तक जिले से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 14 सितंबर की आधी रात से रैली समाप्त होने तक यात्री बसों को भी शहर में प्रवेश करने से रोका जाएगा। केवल आपातकालीन वाहनों को छूट दी गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर में 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों को पूरे जिले में तैनात किया गया है, और भीड़ की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।          

मांडर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की करेंगी जनता दरबार, समस्याओं का होगा समाधान

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 07:53 am
जनता दरबार मांडर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की करेंगी जनता दरबार, समस्याओं का होगा समाधान मांडर : झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 11 सितंबर 2025, दिन गुरुवार को मांडर प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार आयोजित करेंगी। जनता दरबार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र की जनता अपनी समस्याएँ सीधे मंत्री के समक्ष रख सकेंगी। मंत्री द्वारा मौके पर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल से लोगों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुँचाने का अवसर मिलेगा और स्थानीय मुद्दों के त्वरित निपटारे की उम्मीद जताई जा रही है।

धनबाद में बड़ा हादसा हुआ है।दो बच्चों समेत की तीन की मौत हो गई है। हादसा लोदना ओपी क्षेत्र में हुआ है। लोदना 4 नंबर बाई क्वॉर्टर में बड़ा हादसा हुआ है। बीसीसीएल के पुराने खाली पड़े जर्जर आवास (खिलान धौड़ा) में बारिश से बचने के लिए बच्चे समेत बड़े लोग भी खड

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 07:52 am
धनबाद में बड़ा हादसा हुआ है।दो बच्चों समेत की तीन की मौत हो गई है। हादसा लोदना ओपी क्षेत्र में हुआ है। लोदना 4 नंबर बाई क्वॉर्टर में बड़ा हादसा हुआ है। बीसीसीएल के पुराने खाली पड़े जर्जर आवास (खिलान धौड़ा) में बारिश से बचने के लिए बच्चे समेत बड़े लोग भी खड़े थे। इसी दौरान अचानक उस आवास की छत बारिश में गिर गई।इस हादसे में दो बच्चों समेत 3 बच्चे की मौत हो गई है।वहीं 3 लोग घायल हैं।

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी :

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 07:50 am
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी : आरजेडी और लालू परिवार से दूर रह रहे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक और पोस्ट शेयर किया है. इसमें वे बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए तेज प्रताप ने लिखा है, राघोपुर विधानसभा क्षेत्र बाढ़ से पूर्ण तरीके से प्रभावित है, आमजनमानस का जीवन बेहद ही खराब स्थिति में है. जिसे लेकर मैंने खुद मोर्चा संभालते हुए अपने टीम तेज प्रताप यादव के साथियों संग राघोपुर राहत सामग्री लेकर पहुंचा.इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने वर्तमान सरकार और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए लिखा कि वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा अंतर्गत विदुपुर ब्लॉक के विभिन्न पंचायत पूरे तरीके से बाढ़ से प्रभावित हो चुका है. तेजस्वी यादव के क्षेत्र में तेज प्रताप यादव के पहुंचने से सियासी चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है. तेज प्रताप यादव समस्तीपुर के हसनपुर से विधायक हैं, लेकिन इस बार उन्होंने महुआ से चुनाव लड़ने की बात कही है. वहीं वैशाली के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से 2020 में तेजस्वी यादव ने जीत दर्ज की थी. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान ने 2024 में हाजीपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी. तेज प्रताप यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच नाव पर सवार होकर राहत सामग्री का वितरण करते नजर आए. इस दौरान सामग्री लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और तेज प्रताप की नाव के आस-पास सभी लोग इकट्ठा हो गए. तब तेज प्रताप ने लोगों से आग्रह किया कि आराम से सामान लिजिए. वर्तमान सरकार आपकी मदद नहीं कर रही है और हम मदद करने आए हैं तो आप मदद करने नहीं दे रहे हैं.

बिहार के गया जी में पितृपक्ष मेला चल रहा है. इसी बीच RJD सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी,

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Sep 2025, 09:15 am
बिहार के गया जी में पितृपक्ष मेला चल रहा है. इसी बीच RJD सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव और बहु राजश्री विष्णुपद मंदिर पहुंचे. दरअसल लालू यादव द्वारा विष्णु पद मंदिर के 16 वेदी के समीप पिंडदान का कर्मकांड किया जा रहा है. लालू यादव अपने पितरों के मोक्ष की कामना के लिए यहां पिंडदान करेंगे.वहीं, लालू यादव गयाजी में पिंडदान करने पहुंचे हैं. इस पर पूर्व मंत्री सह राजद के बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि धन्य हैं लालू यादव. वे सपरिवार विष्णुपद मंदिर पहुंचे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आते भी नहीं है. पीएम यहां आते हैं और सभा करके चले जाते हैं. बता दें कि बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेला चल रहा है. आज गया श्राद्ध का तीसरा दिन है. इस दिन उत्तर मानस, कनखल, दक्षिण मानस, उदीची, जिहवा लोल पिंडवेदियो पर पिंडदान करने का विधान है.इन वेदियों पर पिंडदान की काफी मान्यता है. इन वेदियो पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इसके बाद ब्रह्मलोक को प्राप्त होते हैं.गयाजी में पिंडदान के लिए दो दिनों में ढाई लाख से अधिक पिंडदानी आ चुके हैं. गया श्राद्ध के तीसरे दिन यह संख्या 4 लाख के करीब पहुंच सकती है. तीर्थयात्री अलग-अलग वेदियो पर पिंडदान का कर्मकांड पूरा कर रहे हैं और अपने पितरों के निमित्त मोक्ष की कामना कर रहे हैं.