जनता दल यूनाइटेड के नेता नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल मुखिया लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा राहुल गांधी के ड्राइवर बनने के बाद खुद को महागठबंधन का नेता साबित करने के लिए दोनों दिल्ली दरबार पहुंचे हैं। जदयू नेता ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव बड़े नसीब वाले हैं। उन्हें एक साथ दो काम करने का शानदार मौका मिला है। एक तरफ वे महागठबंधन की सीट बंटवारे की गांठ सुलझाएंगे, दूसरी तरफ 'लैंड फॉर जॉब' मामले में कोर्ट में पेशी भी देंगे। वे सामाजिक समारोह में नहीं, बल्कि दिल्ली दरबार में याचना मांगने पहुंच गए हैं। तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि वे महागठबंधन का नेता बनना चाहते हैं, लेकिन राहुल गांधी के ड्राइवर बनने के बाद भी उनकी पार्टी को सीट मांगने के लिए दिल्ली पहुंचना पड़ रहा है और यह दुर्गति लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में हो रही है। तेजस्वी यादव के पलायन वाले बयान पर जदयू नेता ने कहा कि अगर पलायन रोकना है, तो पहले राजनीतिक पलायन का उदाहरण पेश करें। तेजस्वी यादव ने संजय यादव को हरियाणा से लाकर राज्यसभा भेजा, क्या बिहार में यादव समुदाय का कोई प्रतिनिधि नहीं था। पहले इस पर ध्यान देना चाहिए था।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm