Politics


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार के गयाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किए। लाभार्थियों द्वारा विभाग की ओर से क

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:39 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार के गयाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किए। लाभार्थियों द्वारा विभाग की ओर से कई स्टॉल लगाए गए थे। इस स्‍टॉल का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने सभी कारीगरों का हालचाल जाना और काम करने के फायदे और नुकसान के बारे में पूछा। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने महाबोधि संस्कृति केंद्र में लाभार्थियों को टूलकिट और चेक वितरित किए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। इस दौरान वह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति को अंतिम रूप देंगे। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह देर शाम पटना हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से सीधे शहर के एक होटल

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:38 am
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। इस दौरान वह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति को अंतिम रूप देंगे। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह देर शाम पटना हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से सीधे शहर के एक होटल चले गए, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वह बृहस्पतिवार को रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय का दौरा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ शुरुआत की.

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:35 am
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ शुरुआत की. सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 347 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 83,041 अंक पर था, जबकि निफ्टी 89 अंक या 0.35% की तेजी के साथ 25,419 अंक पर ट्रेड कर रहा था.फेडरल रिजर्व ने आर्थिक जोखिमों में बदलाव को देखते हुए ब्याज दरों में कटौती कर 4.0-4.25% के लक्ष्य क्षेत्र तक दर घटाई. फेड के अधिकारियों ने इस वर्ष और दो कटौती की संभावना जताई है, जिससे 2025 के अंत तक दरें 3.50-3.75% तक पहुंच सकती हैं. यह कदम कमजोर रोजगार डेटा और उच्च मुद्रास्फीति को देखते हुए उम्मीद के अनुरूप था.ब्रोड कैप इंडेक्स में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.08% की हल्की बढ़त रही, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.68% की तेजी दर्ज हुई. निफ्टी में प्रमुख लाभार्थियों में टेक महिंद्रा (1.10%), ICICI बैंक, TCS, बजाज फिनसर्व और ट्रेंट शामिल रहे. नुकसान में हिंदाल्को, बजाज फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, SBI और SBI लाइफ इंश्योरेंस रहे.सेक्टरल इंडेक्स में निफ्टी IT सबसे अधिक 1.5% की बढ़त के साथ उभरा. निफ्टी रियल्टी (0.66%) और निफ्टी फार्मा (0.37%) ने भी सकारात्मक प्रदर्शन किया. धातु क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे. विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी अब 25,400–25,500 के क्षेत्र में रेसिस्टेंस दिखा रहा है, जबकि 25,000–24,900 का समर्थन मजबूत बना हुआ है.Geojit Investments के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटिजिस्ट वीके विजयकुमार के अनुसार, "जबकि रोजगार बाजार ठंडा हो रहा है और 2025 के लिए GDP वृद्धि अनुमान केवल 1.6% है, इसलिए इस वर्ष और दो कटौती संभव हैं." भारतीय बाजार में मौजूदा तेजी मुख्यतः आय में सुधार की उम्मीद और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सकारात्मक नतीजों से प्रेरित है.एशिया-प्रशांत बाजारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति की खबर के बाद मजबूती देखने को मिली. जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले रात मिश्रित रुझान रहा – Nasdaq 0.33% लुड़ा, S&P 500 0.10% गिरा, और Dow 0.57% बढ़ा.एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई इंडेक्स 0.41%, शेनझेन 1.09%, जापान का निक्केई 1.09% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1% बढ़ा. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.08% नीचे बंद हुआ. बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 1,124 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) ने 2,293 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:15 am
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है. इसी क्रम में उनके मतदान के अधिकार पर रोक लगा दी गई है. इससे पहले जुलाई में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने अदालत की अवमानना ​​के एक मामले में उनके खिलाफ छह महीने जेल की सजा सुनाई थी.बांग्लादेश के चुनाव आयोग (ईसी) ने बुधवार को कहा कि उसने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के राष्ट्रीय पहचान पत्र को 'लॉक' कर दिया है. इससे वह अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनावों में मतदान करने से प्रभावी रूप से प्रतिबंधित हो गई हैं.चुनाव आयोग के सचिव अख्तर अहमद ने यहां निर्वाचन भवन स्थित अपने कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'जिस किसी का राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) लॉक हो गया है, वह विदेश से वोट नहीं दे सकता.' उन्होंने कहा, 'उनकी (हसीना की) एनआईडी बंद है.'हालांकि अहमद ने किसी अन्य नाम का उल्लेख नहीं किया, लेकिन यूएनबी समाचार एजेंसी और ढाका ट्रिब्यून अखबार ने अनाम चुनाव आयोग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि हसीना की छोटी बहन शेख रेहाना, बेटे सजीब वाजेद जॉय और बेटी साइमा वाजेद पुतुल के एनआईडी को भी 'लॉक' या 'ब्लॉक' कर दिया गया है.रेहाना के बच्चे ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक, अजमीना सिद्दीक और भतीजे रदवान मुजीब सिद्दीक बॉबी, उनके बहनोई और हसीना के पूर्व सुरक्षा सलाहकार सेवानिवृत्त मेजर जनरल तारिक अहमद सिद्दीकी, उनकी पत्नी शाहीन सिद्दीकी और उनकी बेटी बुशरा सिद्दीकी को भी कथित तौर पर मतदान करने से रोक दिया गया है.हालांकि, अहमद ने कहा कि जो लोग न्याय से बचने के लिए या अन्य कारणों से विदेश भाग गए हैं, वे अभी भी मतदान कर सकते हैं, बशर्ते कि उनके एनआईडी कार्ड सक्रिय रहें. 5 अगस्त 2024 को हसीना की अवामी लीग सरकार को तब गिरा दिया गया जब एक हिंसक छात्र आंदोलन के कारण उन्हें भारत भागने पर मजबूर होना पड़ा.इसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला और हसीना तथा अन्य वरिष्ठ अवामी नेताओं पर मानवता के विरुद्ध अपराध सहित अन्य आरोपों में मुकदमा चलने तक अवामी लीग की गतिविधियों को निलंबित कर दिया.हसीना पर वर्तमान में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया जा रहा है, जहां अभियोजकों ने जुलाई 2024 के विद्रोह के दौरान कथित अत्याचारों के लिए मृत्युदंड की मांग की है.अवामी लीग के अधिकांश वरिष्ठ नेता भूमिगत या निर्वासन में हैं, क्योंकि भीड़ ने उनकी संपत्तियों को आग लगा दी और तोड़फोड़ की, जिसमें बांग्लादेश के संस्थापक और हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान का 32 धानमंडी आवास भी शामिल है.

घटनाक्रम में पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए.

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:14 am
घटनाक्रम में पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत इनमें से किसी भी एक देश के खिलाफ किसी भी आक्रमण को दोनों के खिलाफ आक्रमण माना जाएगा. दोनों देशों ने बुधवार देर रात जारी एक संयुक्त बयान में इसकी जानकारी दी.रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रियाद की राजकीय यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए. संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, 'सऊदी अरब और इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान के बीच लगभग आठ दशकों से चली आ रही ऐतिहासिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए तथा भाईचारे और इस्लामी एकजुटता के बंधनों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच साझा रणनीतिक हितों और घनिष्ठ रक्षा सहयोग के आधार पर महामहिम क्राउन प्रिंस और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए.'इसमें कहा गया है कि यह समझौता दोनों देशों की सुरक्षा बढ़ाने तथा क्षेत्र और विश्व में सुरक्षा और शांति प्राप्त करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के पहलुओं को विकसित करना और किसी भी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त प्रतिरोध को मजबूत करना है.बयान के अनुसार, 'समझौते में कहा गया है कि किसी भी देश के विरुद्ध किसी भी आक्रमण को दोनों देशों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा.' इससे पहले सऊदी अरब की राजधानी पहुँचने पर प्रधानमंत्री शरीफ का स्वागत रियाद के उप-गवर्नर मुहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन अब्दुलअजीज ने किया.उनके साथ विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार, पर्यावरण मंत्री मुसादिक मलिक और विशेष सहायक तारिक फातमी भी मौजूद थे. पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं, जो साझा आस्था, मूल्यों और आपसी विश्वास पर आधारित हैं.यह यात्रा दोनों नेताओं को इस अनूठी साझेदारी को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी. साथ ही दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर भी प्रदान करेगी. यह बात प्रधानमंत्री की तेल समृद्ध सऊदी अरब यात्रा से पहले विदेश कार्यालय ने कही थी.एक हफ्ते के भीतर खाड़ी क्षेत्र की यह उनकी तीसरी यात्रा है. इससे पहले उन्होंने गुरुवार और सोमवार को दो बार कतर का दौरा किया था, ताकि खाड़ी देश में हमास नेतृत्व पर इजराइल के हमले के बाद दोहा के साथ एकजुटता दिखाया जा सके और इस मुद्दे पर अरब-इस्लामी देशों की एक आपात बैठक में भाग लिया जा सके.          

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75 वें जन्मदिन को राजधानी रांची सहित राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया तो वहीं युवा कांग्रेस ने आज के दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:13 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75 वें जन्मदिन को राजधानी रांची सहित राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया तो वहीं युवा कांग्रेस ने आज के दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया.महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर पीएम मोदी को युवा विरोधी बताते हुए नारेबाजी की और कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में युवा बेरोजगार हो गए हैं, उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है.रांची के परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर युवा कांग्रेस नेताओं ने बेरोजगारी के विरोध में काले रंग के गुब्बारे उड़ा कर नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया. इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव शादाब खान, विक्की ठाकुर, लक्ष्मीकांत, शिल्पी कुमारी, आयुष अग्रवाल, हुसैन, दीपक बिना, अमन राय, मनोज, इमरान, आतिफ, आयुष राय, निहाल आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने ढ़ोंग, पाखंड और सेल पखवाड़ा करार दिया है. आलोक दुबे ने एक वीडियो क्लिप जारी कर कहा कि गरीबों की जमीन 01 रुपये में कॉर्पोरेट को और इसी जमीन पर उत्पन्न बिजली को गांव के किसानों और भोली भाली जनता को ऊंची दर पर बेचने वाली बीजेपी की मोदी सरकार जनता की नहीं कॉर्पोरेट सेवा में लगी है.कांग्रेस महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम का ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार में 10,000 पेड़ों की बलि ले ली गयी. यही इनका असली चेहरा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का आज से शुरू सेवा पखवाड़ा दरअसल सेवानिवृत्ति पखवाड़ा का संकेत है. आलोक दुबे ने कहा कि दरअसल महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर पूरी तरह विफल भाजपा, सेवा नहीं बल्कि जनता का शोषण कर रही है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories