News Pratyaksh


सुरक्षा के लिए पहुंची 8 कंपनियां बिहार चुनाव का ऐलान होते ही कैमूर जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में चारों बोर्डर पर पांच चेकपोस्ट लगाए गए हैं। चुनाव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैरामिलिट्री की 6 कंपनियां पहुंच चुकी हैं। कैमूर के एसपी हर

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Oct 2025, 11:25 am
सुरक्षा के लिए पहुंची 8 कंपनियां
बिहार चुनाव का ऐलान होते ही कैमूर जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में चारों बोर्डर पर पांच चेकपोस्ट लगाए गए हैं। चुनाव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैरामिलिट्री की 6 कंपनियां पहुंच चुकी हैं। कैमूर के एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा के लिए कुल 72 कंपनियों की मांग थी, जिनमें से 8 कंपनियां आ चुकी हैं। यूपी बोर्डर पर पांच मल्टी एजेंसी फोर्स और 14 SST फोर्स भी तैयार हैं। जिले के पहाड़ी क्षेत्र में 11 बूथ ऐसे हैं, जहां नेटवर्किंग की समस्या है, वहां वायरलेस और इंटरनेट फोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मतदान के दौरान किसी भी समस्या से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।