Politics


रांची के पटाखा विक्रेता एवं आम नागरिकों से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, राँची निम्नलिखित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील करता है-

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Oct 2025, 12:16 pm
रांची के पटाखा विक्रेता एवं आम नागरिकों से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, राँची निम्नलिखित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील करता है- पटाखा विक्रेता के लिये दिशा निर्देशः- 1. प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित स्थल पर ही पटाखे की बिकी करें। 2. पटाखा बिक्री से पूर्व प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग से अनुमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य रुप से लें। 3. बाजार, सड़क के किनारे, पेट्रोल पम्प, गैस के गोदाम, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे की बिक्री ना करें। 4. उन्हीं पटाखों की बिक्री करें जो स्वास्थ्य तथा वातावरण को प्रभावित न करें। 5. ऐसे पटाखों की बिक्री न करें जिनकी ध्वनि स्तर की सीमा 125 डिसीबल से अधिक हो। 6. विक्रय कार्य में नाबालिग छोटे बच्चों को ना लगायें। 7. पटाखों के पंडाल में बिजली की वायरिंग किसी योग्य एवं प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन से करायें एवं हमेशा आई०एस०आई० मार्क के कॉपर के तार का ही प्रयोग करें, नंगे तारों पर अच्छी प्रकार से टेप लगा कर रखें। 8. पटाखों के पंडाल में ज्वलनशील पदार्थ जैसे डीजल, केरोसीन पेट्रोल इत्यादि को एकत्र करके ना रखें, ना ही इनका प्रयोग करें। 9. पटाखों के पंडाल के आसपास पर्याप्त मात्रा में पानी, बालू एवं अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें एवं इनका प्रयोग किस प्रकार करना है इसकी जानकारी अवश्य रखें। 10. पटाखों के पंडाल में प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में प्राथमिक चिकित्सा किट अनिवार्य रुप से रखें। जो भी पटाखा विक्रेता उपर्युक्त निर्देशों का पालन नहीं करेगा उन पर प्रशासन द्वारा उचित एवं विधिसम्मत् कारवाई की जायेगी। नागरिकों के लिये सुरक्षा निर्देशः- 1. पटाखा सदैव अधिकृत विक्रेता या ख्याति प्राप्त निर्माता के यहां से ही खरीदें। 2. पटाखे घरों के अन्दर न जलायें। 3. पटाखा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच न जलायें। 4. पटाखे को सार्वजनिक सड़क एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर ना जलायें। 5. अधिक ध्वनि के लिए पटाखों को टिन, कंटेनर या काँच की बोतलों में ना जलायें। 6. अभिभावक बच्चों को अकेले में पटाखे ना छोडने दें, अपनी उपस्थिति में ही पटाखे छुड़वाएं। 7. पटाखों को जलाते समय लम्बी लकड़ी, फुलझड़ी या मोमबत्ती का प्रयोग करें, माचिस का प्रयोग सीधे तौर पर कदापि ना करें, उन्हें थोड़ी दूरी पर रखकर ही जलायें। 8. अगर कोई पटाखा आग लगाने के बावजूद भी न फटे तो उसको दोबारा जांचने की कोशिश ना करें, उसे हाथ से ना उठायें क्योंकि वो कभी भी फट सकता है, बेहतर होगा कि उस पर पानी डालकर उसे निष्क्रिय कर दें। 9. पटाखे छोड़ते समय लम्बे या ढीले कपड़े ना पहनें क्योंकि ये शीघ्र आग पकड़ सकते हैं। 10. पटाखे हमेशा खुली जगह पर ही छोड़ें और ध्यान रखें कि आसपास पेट्रोल, डीजल, केरोसिन या गैस सिलेन्डर जैसे ज्वलनशील पदार्थ ना रखे हों। 11. पटाखे छोडने वाले स्थानों पर कम्बल, पानी व बालू अवश्य रखें। 12. अगर कपड़ों में आग लगे तो जमीन पर लेट कर उलट पलट कर उसे बुझाने का प्रयास करें। 13. बहुमंजिली मकान में रहने वाले लोग अपने घरों की खिड़कियां एवं दरवाजे बन्द करके रखें जिससे किसी प्रकार के जलते हुए पटाखा घरों में ना प्रवेश कर सकें। 14. किसी भी इमरजेंसी से बचने के लिये प्राथमिक चिकित्सा कीट पास में अवश्य रखें जिससे जलने व चोट की स्थिति में घायल की तुरन्त प्राथमिक चिकित्सा की जा सके। 15. अगर पटाखे से कोई व्यक्ति जल जाता है तो उसके शरीर के जले हुए हिस्से को बर्फ या ठंडे पानी से धोने के बाद प्राथमिक उपचार करें,, यदि रोगी गंभीर रूप से जला है तो तुरन्त नजदीक के अस्पताल ले जायें। 16. किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क किया जा सकता है, जिसका दूरभाष सं0-0651-2215855, 8987790664, 7667985619, 7070440888 है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, रांची द्वारा जनहित में जारी ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, 'बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज हम तीन विधानसभाओं की नामांकन रैली के लिए छत्तीसगढ़ से आए हैं। बांकीपुर विधानसभा से हमारे संगठन के प्रभारी नितिन नबीन आज नामांकन दर्ज

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 12:32 pm
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, 'बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज हम तीन विधानसभाओं की नामांकन रैली के लिए छत्तीसगढ़ से आए हैं। बांकीपुर विधानसभा से हमारे संगठन के प्रभारी नितिन नबीन आज नामांकन दर्ज करेंगे। तारापुर से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी अपना नामांकन दर्ज करेंगे और फिर हम मुंगेर जाएंगे। यहां पर NDA का बहुत अच्छा प्रभाव है... लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद भी बिहार को लगातार मिल रहा है। NDA को यहां भारी सफलता मिलेगी।'

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने बुधवार को चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी (AJP) के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया है, जो बिहार में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर एआईएमआईएम के बि

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 12:32 pm
असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने बुधवार को चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी (AJP) के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया है, जो बिहार में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर एआईएमआईएम के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि दलितों और समाज के वंचित वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए गठबंधन बनाया गया है और यह सांप्रदायिकता और अवसरवाद की राजनीति के खिलाफ काम करेगा।' उन्होंने कहा कि 'बिहार की 20% दलित आबादी, 18% अल्पसंख्यक और विभिन्न ओबीसी समुदायों की उपेक्षा की गई है।'          
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories