Politics


पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NDA दलों के बीच सीटों के बटवारे पर कहा

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 12:06 pm
#newspratyaksh #Bihar #samratchoudhary पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NDA दलों के बीच सीटों के बटवारे पर कहा, 'सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी सीटों की संख्या घटाई है, इसमें कोई दो राय नहीं है और मैं सभी का धन्यवाद करता हूं क्योंकि सभी के सहयोग से ही गठबंधन चलता है। सभी लोगों की अपेक्षा होती है कि हम बड़ी पार्टी और बड़े स्वरूप में लड़ें। हम (भाजपा) भी कभी 160 सीटों पर चुनाव लड़ते थे। आज पार्टी के साथ समझौता करके इस बार हम 101 सीटों पर लड़ रहे हैं, जबकि पिछली बार हम 110 सीटों पर चुनाव लड़े थे। मुख्यमंत्री ने भी बड़ा दिल दिखाया और 115 की जगह वे 101 सीटों पर लड़ रहे हैं... सबने अपनी-अपनी बातों को रखा जरूर लेकिन सभी के साथ आने की बात अच्छी रही...' 'क्या NDA में सब ठीक है?' सवाल पर उन्होंने आगे कहा, 'कहीं कोई परेशानी नहीं है। प्रधानमंत्री 24 तारीख को आ रहे हैं और उनके कार्यक्रम में NDA के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे...'

कांग्रेस ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को दोहराने पर सरकार पर निशाना साधा कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा और कहा कि छह दिनों में यह चौथी बार है जब अमेरिकी नेता ने भारत की नीति की घोषणा की है.रमेश ने एक्स पर कहा

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:47 am
कांग्रेस ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को दोहराने पर सरकार पर निशाना साधा कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा और कहा कि छह दिनों में यह चौथी बार है जब अमेरिकी नेता ने भारत की नीति की घोषणा की है.रमेश ने एक्स पर कहा, 'अपनी ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि दिवाली की शुभकामनाओं के अलावा उन्होंने रूस से भारत के तेल आयात के बारे में भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि ये आयात बंद कर दिए जाएँगे. छह दिनों में यह चौथी बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की नीति की घोषणा की है.' उन्होंने बताया कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पहले 10 मई की शाम को ऑपरेशन सिंदूर रोकने की घोषणा की थी. बुधवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.'प्रधानमंत्री ने कहा, 'इस प्रकाश पर्व पर हमारे दोनों महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट रहें.' दोनों नेताओं के बीच यह फ़ोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब व्यापार शुल्क और अन्य मुद्दों को लेकर अमेरिका-भारत संबंध तनावपूर्ण स्थिति में हैं.इससे पहले व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, 'मैं भारत के लोगों से प्यार करता हूँ. हम अपने देशों के बीच कुछ बेहतरीन समझौतों पर काम कर रहे हैं. मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे. वह भी उस युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं, जितना मैं चाहता हूँ. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा, "वे ज़्यादा तेल नहीं खरीदेंगे। इसलिए उन्होंने इसमें बहुत कटौती की है, और वे इसमें और कटौती करते रहेंगे.'विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो बात वे छिपाते हैं, ट्रंप उसे उजागर कर देते हैं. यह हमला ट्रंप द्वारा मोदी से बात करने और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएँ देने के बाद हुआ. कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने आखिरकार सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें फोन किया और दोनों ने एक-दूसरे से बात की. लेकिन प्रधानमंत्री ने बस इतना ही कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिवाली की शुभकामनाएँ दी लेकिन जहाँ मोदी छिपाते हैं, वहीं ट्रंप उजागर करते हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव में उतरे सासाराम से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साहु को नामंकन के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया है

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:39 am
#newspratyaksh #Bihar #RJD बिहार विधानसभा चुनाव में उतरे सासाराम से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साहु को नामंकन के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हें गढ़वा पुलिस ने सासाराम पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है.दरअसल, गढ़वा पुलिस को 21 वर्ष पुराने डकैती के मामले में सत्येंद्र साहु की तलाश थी. इनकी गिरफ्तारी सासाराम अनुमंडल कार्यालय परिसर से उस समय की गयी जब ये पूरे दलबल के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. झारखंड पुलिस को उनके नामांकन की सूचना पहले से ही थी. इसलिए सत्येंद्र साहु जैसे ही अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करके बाहर निकले उन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया.गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि सत्येंद्र साहु के खिलाफ 2004 में गढ़वा में एफआईआर दर्ज हुआ था. सत्येंद्र साहु कांड संख्या 320/2004 के आरोपी हैं. यह मुकदमा डकैती से जुड़ा हुआ है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में वारंट पहले से जारी था उन्हें गिरफ्तार किया गया है और गढ़वा लाया गया है.सत्येंद्र साहु की गिरफ्तारी से थोड़ी देर तक अनुमंडल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा मगर सासाराम पुलिस ने मामले को संभाल लिया. गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र साह को झारखंड पुलिस गढ़वा लेकर पहुंची है. जहा उन्हें मंगलवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

बिहार में जीवीका दीदीयों के नाम पर तेजस्वी ने खेला बड़ा दांव, कहा- सभी जीवीका CM (कम्यूनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:34 am
बिहार में जीवीका दीदीयों के नाम पर तेजस्वी ने खेला बड़ा दांव, कहा- सभी जीवीका CM (कम्यूनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे। हमारी सरकार बनने में 30 हजार रुपये का वेतन फिक्स कर दिया जाएगा। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रचार का समय आया है। जनता से संवाद करने का समय आ चुका है। इस बार बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है। लोग मौजूदा डबल इंजन की सरकार से परेशान हैं। पढ़ाई,दवाई और कमाई की चिंता नहीं की। सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने उनके संकल्प और योजनाओं की नकल की । सरकार बनने पर हर परिवार को सरकारी नौकरी का वादा दोहराते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि इसे हम पूरा करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों का शोषण किया गया है। उन्हें हक दिलाया जाएगा। जीविका दीदियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देकर वेतन 30 हजार प्रति महीना किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी का भाव 5 फीसदी से अधिक गिरकर 51 डॉलर प्रति औंस तक आ गया,

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Oct 2025, 12:18 pm
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी का भाव 5 फीसदी से अधिक गिरकर 51 डॉलर प्रति औंस तक आ गया, जबकि कुछ दिनों पहले यह 54.2 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था घरेलू बाजार यानी MCX पर चांदी का दाम 8.19 फीसदी गिरकर ₹1,53,929 प्रति किलो पर आ गया, जो बीते छह महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है.हालांकि, सप्ताहिक स्तर पर चांदी अब भी 3 फीसदी ऊपर बनी हुई है और यह लगातार 9वां सप्ताह है जब कीमतों में बढ़त देखी गई है. लंदन की चांदी बाजार में लिक्विडिटी संकट और भारत में मजबूत फिजिकल मांग के कारण सप्लाई पर दबाव बना हुआ है. सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2% से अधिक गिरकर 4300 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है. डॉलर की मजबूती और ट्रंप के बयान से सोने में भी मुनाफावसूली बढ़ी है. डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने एक बार फिर से वैश्विक बाजार को हिला दिया है. ट्रेड वॉर में नरमी की उम्मीदों से डॉलर मजबूत हुआ है, जिसका असर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश साधनों पर साफ देखा जा रहा है. आने वाले समय में ट्रेड वार की दिशा और सप्लाई चेन की स्थिति इन धातुओं की कीमतों को तय करेंगे.इस गिरावट के पीछे प्रमुख कारण अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कहा कि चीन पर लगाए गए फुल-स्केल टैरिफ लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगे. उनके इस बयान से बाजार में उम्मीद जगी कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर में नरमी आ सकती है. इस बयान के बाद डॉलर में मजबूती आई, जिससे निवेशकों ने सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश माध्यमों से पैसा निकालना शुरू कर दिया.इतिहास में इससे पहले भी चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मार्च 2020 में चांदी 16.63% गिरी थी, जबकि अगस्त 2020 में 12% तक की गिरावट दर्ज की गई थी. ऐसे में हालिया गिरावट भी उसी ट्रेंड की पुनरावृत्ति मानी जा रही है.

मेष- आपके लिए यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते में कुछ बेवजह की समस्याओं को महसूस करेंगे.

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Oct 2025, 12:18 pm
मेष- आपके लिए यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह अपने रिश्ते में कुछ बेवजह की समस्याओं को महसूस करेंगे. गृहस्थ जीवन में भी इस सप्ताह आपसी सामंजस्य की कमी रहने से रिश्तों में खटास आएगी. धन को लेकर इस सप्ताह आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है. आपकी इनकम बेहतर रहेगी. बिजनेस में इस सप्ताह आपको कुछ उलझन रह सकती है. अजनबियों से दूरी बनाकर रखें. नौकरी में सावधानी बरतें. विद्यार्थियों को नए सप्ताह में सावधानी बरतनी होगी. आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा. आपकी सेहत इस सप्ताह थोड़ा कमजोर रह सकती है. वृषभ- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. दांपत्य जीवन में इस सप्ताह सब ठीक रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी. आप इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देंगे और अपनी इनकम के सोर्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. बिजनेस में इस सप्ताह आपको अच्छी खुशियां मिलेंगी. नौकरी के लिए यह सप्ताह थोड़ा व्यस्त रखेगा. अपने जूनियर पर काम मत छोड़ें वरना नुकसान होगा. विद्यार्थी इस सप्ताह किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे. इस सप्ताह सेहत को लेकर भाग दौड़ रहने की संभावना है. मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. प्रेम जीवन में इस सप्ताह दोनों को समझदारी दिखानी होगी. गृहस्थ जीवन में इस सप्ताह किसी बाहरी व्यक्ति के दूरी ही रखें. धन को लेकर यह सप्ताह ठीक ही रहेगा. आपको सेविंग पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको इस सप्ताह किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा. वहीं, अपने धन को लेकर सावधान रहें. बिजनेस में इस सप्ताह आपको कुछ नए लोगों से लाभ होगा. नौकरी में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. विद्यार्थी इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई में ढील दे सकते हैं जिससे कुछ समस्या आएगी. अगर कोई सेहत से संबंधित समस्या है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. कर्क- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे को पूरा समय देंगे. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ समस्याएं आ सकती हैं. नए सप्ताह में धन को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. खर्च बढ़ सकते हैं. आपको शेयर मार्केट आदि में निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. किसी प्रॉपर्टी में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर सकते हैं. इस सप्ताह बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम लेने से बचना होगा. नौकरीपेशा लोगों को कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है. अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में फोकस बनाए रखें. इस सप्ताह आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे यदि कोई छोटी-मोटी समस्या हो तो सावधानी बरतें. सिंह- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रहेगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी. आर्थिक स्थिति के लिए पहले से अच्छा समय रहेगा. बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा समय है. बिजनेस में विदेश से भी लाभ होगा. नौकरी करने वाले लोगों को सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी. कुछ लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. विद्यार्थियों को समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. वहीं, सेहत में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना रहेगी. आपको अपनी गतिविधियों को बढ़िया बनाने पर ध्यान देना होगा. आप अपनी जरूरत के हिसाब से धन खर्च कर पाएंगे, लेकिन आपको सेविंग्स पर भी ध्यान देना होगा. कन्या- यह सप्ताह के लिए खुशनुमा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह प्रसन्न रहेंगे. गृहस्थ जीवन में थोड़ी सावधानी बनाएं. इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़े रहेंगे, जो आपको समस्या दे सकते हैं. किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह ओवर कॉन्फिडेंट से बचना है. किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें. नौकरी में इस सप्ताह आपको कोई बेवजह की समस्या रहेगी. आप किसी गलती के कारण परेशानी में आ सकते हैं. सावधानी बरतें. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. खानपान में लापरवाही ना करें, वरना परेशान होना पड़ेगा. तुला- यह सप्ताह आपके लिए सोच समझ कर चलने वाला होगा. इस सप्ताह किसी बेवजह की बात को लेकर परेशान ना हों. पारिवारिक जीवन में सबको साथ लेकर चलें. गृहस्थ जीवन के लिए समय निकालना होगा. मन थोड़ा परेशान रह सकता है. धन कमाने के नए-नए रास्ते खुलेंगे. अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें. इस सप्ताह उधार देने से बचें. इस सप्ताह आपका कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट भी शुरू हो सकता है. आपकी कोई डील फाइनल होगी जो आपको खुशी देगी. नौकरी में इस सप्ताह आपको अपने विरोधियों सतर्क रहना होगा. विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. इस सप्ताह आपको स्किन से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए सोच समझ कर चलने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस सप्ताह तालमेल अच्छा रहेगा. गृहस्थ जीवन में इस सप्ताह कुछ गले शिकवे दूर होंगे. इस सप्ताह आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे जो ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे. आपको सप्ताह आपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. किसी से कोई वादा करने से बचें. बिजनेस में आपको सप्ताह कुछ नए कांटेक्ट से लाभ मिलेगा. आपको किसी से कोई भी लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके ही लेना होगा. कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कुछ कामों को लेकर उलझन रहेगी. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान थोड़ा काम देंगे. इस सप्ताह आपको कुछ टेंशन रहने से शुगर बीपी आदि से संबंधित समस्या हो सकती है. धनु- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी को समय देंगे और उनकी बातों को समझेंगे. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आप खर्चों के साथ-साथ अपनी सेविंग पर भी पूरा ध्यान देंगे. आपको नए सप्ताह में कोई भी काम बिना सोचे समझे नहीं करना है. बिजनेस में आप इस सप्ताह किसी के चक्कर में ना आएं और किसी को पार्टनर बनने से पहले आपको उसकी पूरी जांच पड़ताल कर लें. नौकरी में आपको अपने कामों को लेकर कुछ समस्या तो रहेगी, लेकिन उन्हें आसानी से दूर कर सकेंगे. विद्यार्थी इस सप्ताह यदि किसी परीक्षा की तैयारी में हैं तो उसमें उन्हें समस्या आएगी. इस सप्ताह आपको लिवर से संबंधित समस्या होने की संभावना है. डॉक्टर से परामर्श लें. मकर- यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे की खूब केयर करेंगे. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को यदि आप पकड़ कर रखेंगे तो रिश्ते को कमजोर बनाएंगे. आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहने वाली है इसलिए आप इस सप्ताह किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं. बिजनेस में इस सप्ताह आपको कोई नुकसान होने की संभावना है इसलिए आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें. आपका कोई मित्र विश्वासघात कर सकता है. पार्टनरशिप करने से पहले पूरी जानकारी लेनी होगी. नौकरी में इस सप्ताह आपके कुछ विरोधी सामने आएंगे, जो आपके खिलाफ कोई पॉलिटिक्स रच सकते हैं. अपने विरोधियों से भी सतर्क रहें. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. पढ़ाई में मनचाही सफलता मिलेगी. आपकी सेहत में कुछ समस्याएं आएंगी जो आपको परेशान करेंगी, सतर्क रहें. कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा. नए सप्ताह में रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करें. इस सप्ताह कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे कि आपका प्रेम जीवन खतरे में पड़े. वैवाहिक जीवन में खुशियां तो रहेंगी लेकिन आपको रिश्तों में गर्माहट बनाए रखनी होगी. इस सप्ताह आपको कोर्ट कचहरी के मामले में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. आपको यदि किसी काम को लेकर समस्या आ रही हो तो उसे दूर करने की कोशिश करें. शेयर मार्केट से जुड़े लोग इस सप्ताह थोड़ा सोच समझकर धन लगाएं. बिजनेस में आपको इस सप्ताह सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा. विद्यार्थी अपनी मेहनत से काम करेंगे और अपने पढ़ाई पर पूरा भरोसा रखेंगे आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे. आपको इस सप्ताह किसी भी काम को लेकर यदि समस्या हो तो आप उसे मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करें. इस सप्ताह अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करनी होगी, भी आप छोटे-छोटे समस्याओं से दूर रह सकेंगे. मीन- यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग आज प्रेम में डूबे नजर आएंगे. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ नयापन रहेगा. इस सप्ताह किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. धन को लेकर इस सप्ताह आपको ज्यादा समस्या नहीं रहेगी क्योंकि आपकी इनकम बेहतर रहेगी. आपको इस सप्ताह में अपनी इनकम को ध्यान में रखकर काम के बारे में सोचना होगा. बिजनेस कर रहे लोगों के कामों में रुकावटें आएंगी. नौकरी में कार्यरत लोगों अपने मन में सप्ताह कोई भी लड़ाई झगड़े की भावना ना रखें और अपने साथियों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती हैविद्यार्थी सप्ताह अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे उनके ज्ञान में भी वृद्धि होगी और वह कहीं से भी अपने ज्ञान को अर्जित करने का कोई मौका अच्छे जाने नहीं देंगे और इस सप्ताह कोई एक्स्ट्रा क्वेश्चन भी लगा सकते हैं जिससे आपको किसी नए कोर्स को करने में मदद मिलेगी इस सप्ताह आपकी मेहनत भरपूर रहेगी परिवार के सदस्य भी आपका पूरा साथ देंगे आप इस सप्ताह सेहत में लापरवाही करेंगे क्योंकि आप अपने घूमने फिरने की आदत को लेकर शहर से कंप्रोमाइज करेंगे आप इस सप्ताह अपने खान-पान में लापरवाही करेंगे जो आपकी रोक प्रतिरोध क्षमता को काम करेंगे जिससे आपके छोटे-छोटे समस्याएं होने लगेंगे.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories