Politics


डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के अरियांव ब्रह्म स्थान के पास शनिवार रात दिल्ली के सांसद सह फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ था

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Nov 2025, 11:33 am
डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के अरियांव ब्रह्म स्थान के पास शनिवार रात दिल्ली के सांसद सह फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के साथ उस समय एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह भी मौजूद थे।जानकारी के अनुसार, रोड शो जब अरियांव ब्रह्म बाबा के समीप पहुंचा, तभी वहां मौजूद कुछ युवकों ने “लालू यादव ज़िंदाबाद” और “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध कर रहे युवकों ने रोड शो पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरानहमले के बाद सांसद मनोज तिवारी ने बक्सर एसपी शुभम आर्य और निर्वाचन आयोग से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिनिध्युक्त दंडाधिकारी धनजी सिंह के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 25 से 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें 11 नामजद और अन्य अज्ञात शामिल हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: सोनू कुमार, सुमन कुमार, गोरख यादव, रोहित कुमार, अरुण यादव और मुकेश यादव।          

पटना: निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी राज्यों और नेपाल से बिहार में असामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थों और मुफ्त उपहारों को आने से रोकने के लिए किये गये उपायों की समीक्षा की। समन्वय बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारी

News Pratyaksh | Updated : Fri 31st Oct 2025, 11:24 am
पटना: पटना: निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी राज्यों और नेपाल से बिहार में असामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थों और मुफ्त उपहारों को आने से रोकने के लिए किये गये उपायों की समीक्षा की। समन्वय बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय, प्रवर्तन एजेंसियों और रेलवे के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बिहार में मतदान छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने बिहार और उसके पड़ोसी राज्यों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की ताकि राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर धन, हथियारों, असामाजिक तत्वों, शराब, नशीले पदार्थों और मुफ्त उपहारों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।। समन्वय बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय, प्रवर्तन एजेंसियों और रेलवे के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बिहार में मतदान छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने बिहार और उसके पड़ोसी राज्यों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की ताकि राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर धन, हथियारों, असामाजिक तत्वों, शराब, नशीले पदार्थों और मुफ्त उपहारों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 30 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आ रहे

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Oct 2025, 11:50 am
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 30 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. 21 सीटों को साधने के लिए प्रधानमंत्री दो जिलों का दौरा करेंगे. पीएम मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वो एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे और महागठबंधन द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र की पोल खोलने की कोशिश भी करेंगे. पहले चरण के चुनाव को लेकर नरेंद्र मोदी खास रणनीति के साथ बिहार आ रहे हैं.सारण जिले में 70% सीट महागठबंधन के पास: तिरहुत प्रमंडल का सारन जिला महागठबंधन का मजबूत किला माना जाता है. जिले में 10 विधानसभा सीटें हैं, और 10 में 7 सीटों पर महागठबंधन का कब्जा है तो 3 सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास है. छपरा, लालू प्रसाद यादव का मजबूत गढ़ माना जाता है वो वहां से सांसद भी रहे हैं. लालू के किले को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कंधों पर ली है. 2024 के लोकसभा चुनाव में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी छपरा से चुनाव लड़ी थी. एकमा विधानसभा सीट पर आरजेडी के श्रीकांत यादव विधायक हैं. बनियापुर विधानसभा सीट पर केदारनाथ सिंह विधायक हैं, मढ़ौरा विधानसभा सीट से जितेंद्र यादव विधायक हैं. गरखा विधानसभा सीट पर आरजेडी के सुरेंद्र राम विधायक हैं. परसा से आरजेडी के छोटेलाल राय विधायक थे. जो 2025 के विधानसभा चुनाव में छोटेलाल राय ने पाला बदल लिया है और वह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. मांझी विधानसभा सीट से सीपीएम के सत्येंद्र यादव विधायक हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया था. मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के बिजेंद्र यादव विधायक हैं. कांटी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद इसराइल मंसूरी विधायक हैं, गायघाट विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के निरंजन राय विधायक हैं. मीनापुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के राजीव कुमार विधायक हैं. कुंढनी से राष्ट्रीय जनता दल के अनिल साहनी विधायक हैं.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "तेजस्वी यादव के बगल में बैठे, VIP पार्टी के मुकेश भाई, जिन्हें अपने समुदाय के इतिहास पर पूरा भरोसा है, उन्होंने घोषणा की कि मल्ला समुदाय तेजस्वी के साथ है. मल्ला समुदाय बिहार की आबादी का 3% है. उन्होंने घोषणा की कि अग

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Oct 2025, 11:49 am
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "तेजस्वी यादव के बगल में बैठे, VIP पार्टी के मुकेश भाई, जिन्हें अपने समुदाय के इतिहास पर पूरा भरोसा है, उन्होंने घोषणा की कि मल्ला समुदाय तेजस्वी के साथ है. मल्ला समुदाय बिहार की आबादी का 3% है. उन्होंने घोषणा की कि अगर उन्हें सत्ता मिली, तो वे उप-मुख्यमंत्री बनेंगे. अगर एक मल्ला का बेटा उप-मुख्यमंत्री बनेगा, तो बिहार का 17% अल्पसंख्यक समुदाय क्या करेगा? क्या वे सिर्फ़ दरी बिछाने के लिए हैं. अगर एक मल्ला का बेटा उप-मुख्यमंत्री बन सकता है, तो मोहम्मद का बेटा भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बन सकता है. हमें अपने लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता."

क्रिकेट एक ऐसा अनोखा खेल है जो लाखों लोगों की जिंदगी संवारता है, लेकिन यही खेल कई लोगों के लिए काल भी साबित हुआ है.

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Oct 2025, 11:46 am
क्रिकेट एक ऐसा अनोखा खेल है जो लाखों लोगों की जिंदगी संवारता है, लेकिन यही खेल कई लोगों के लिए काल भी साबित हुआ है. क्रिकेट खेले के दौरान कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई हैं. क्रिकेट स्टेडियम से क्रिकेट खेलते हुए मौत को गले लगाने लेने के कई खिलाड़ियों के वीडियो अक्सर सामने आते हैं. आज एक बार फिर एक ऐसी ही घटना सामने आई है.दरअसल, मेलबर्न में एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंद लगने से एक होनहार युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की मौत हो गई. इस घटना से खेल जगत में दुख की लहर दौड़ गई है. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, 17 साल के बेन ऑस्टिन मंगलवार को फर्न्ट्री गली के वॉली टेव रिजर्व में ट्रेनिंग कर रहे थे, तभी एक अजीब हादसे में उनकी जान चली गई. यह टीनएजर हेलमेट पहनकर नेट्स में ऑटोमैटिक बॉलिंग मशीन से आ रही गेंदों पर बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहा था. गेंद उसके सिर और गर्दन के हिस्से में लगी.गेंद लगने के तुरंत बाद पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे और ऑस्टिन को गंभीर हालत में मोनाश मेडिकल सेंटर ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. फर्न्ट्री गली क्रिकेट क्लब, जहां ऑस्टिन खेलते थे, उन्होंने एक बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की और दुख जताया.क्लब ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हम बेन की मौत से बहुत दुखी हैं और उनकी मौत का असर हमारे पूरे क्रिकेट समुदाय पर पड़ेगा. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार जेस, ट्रेसी, कूपर और जैक, उनके दोस्तों और उन सभी के साथ हैं जो बेन को जानते थे और उस खुशी को जानते थे जो वह लाते थे'.फर्न्ट्री गली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आर्नी वाल्टर्स ने इस युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए उसे टैलेंटेड और पॉपुलर बताया. उन्होंने यह भी कहा कि वे क्रिकेटर के परिवार को हर तरह का सपोर्ट देंगे. विक्टोरिया के शिक्षा मंत्री बेन कैरोल ने कहा कि, रोविल सेकेंडरी कॉलेज के छात्रों को भी सपोर्ट दिया जा रहा है, जहां बेन पढ़ते थे.उन्होंने कहा, 'हम उन्हें गले लगाएंगे और उन्हें हर तरह का सपोर्ट देंगे जिसकी उन्हें जरूरत है. यह एक ऐसी दुखद घटना है जिसका असर उस लोकल कम्युनिटी पर कई सालों तक रहेगा'.इस युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की मौत ने हमें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की दुखद मौत की याद दिला दी, जिन्हें शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान गर्दन में गेंद लग गई थी. इस मौत के बाद क्रिकेट में सेफ्टी सुधारों पर चर्चा शुरू हुई थी, और अब इस टीनएजर की मौत ने इस चर्चा को फिर से हवा दे दी है.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर चीनी मिल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अपार भीड़ उमड़ी है. जहां मंच पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी के सभी विधायक और जिले के एनडीए के सभी

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Oct 2025, 11:45 am
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर चीनी मिल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अपार भीड़ उमड़ी है. जहां मंच पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी के सभी विधायक और जिले के एनडीए के सभी उम्मीदवार मौजूद हैं. सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर की मशहूर लीची की मिठास का जिक्र करते हुए कहा, "जब भी मैं मुजफ्फरपुर आता हूं, तो यहां की मिठास मन मोह लेती है. यहां की लीची जितनी मीठी है, उतनी ही प्यारी और मीठी यहां के लोगों की बोली भी है." इस दौरान उन्होंने एनडीए की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और विपक्ष पर हमला बोलते हुए बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories