प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Ducati ने भारतीय भारतीय बाजार में अपनी नई Ducati Multistrada V4 Pikes Peak को लॉन्च कर दिया है. Pikes Peak, Multi V4 का ज़्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वेरिएंट है. इसे पहले से ही सक्षम स्पोर्ट टूरिंग मशीन में बेहतर स्पेसिफिकेशन और स्पोर्टी एर्गोनॉमिक्स जोड़े गए हैं.Multistrada V4 Pikes Peak में मिलने वाले इंजन की बात करें तो इसमें बाकी Multistrada बाइक्स की तरह ही 1,158cc V4 ग्रांटुरिस्मो इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 10,750rpm पर 168 bhp की पावर और 9,000rpm पर 123.8Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है.इस इंजन के बारे में Ducati India का दावा है कि यह E20 मानकों के अनुरूप है. इस इंजन में एडवांस सिलेंडर डिएक्टिवेशन सिस्टम भी मिलता है, जो धीमी गति पर रियर बैंक को निष्क्रिय कर देता है, जिसे अपडेटेड स्टैंडर्ड Multistrada V4 के साथ पेश किया गया है.इसके अलावा, Multistrada V4 Pikes Peak में एक रेस मोड भी दिया गया है, जो थ्रॉटल रिस्पॉन्स को अधिकतम करता है और ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल सिस्टम जैसे राइडर एड्स के हस्तक्षेप को कम करता है. टाइटेनियम अक्रापोविक एग्जॉस्ट स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है. Pikes Peak की मुख्य विशेषता इसका उच्च-स्तरीय हार्डवेयर है.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm