नीतीश सरकार ने सभी मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया है और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है. बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्री बनाए गए हैं, जिसमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से डिप्टी सीएम बनाये गए हैं.मंत्रियों को विभाग का बंटवारा भी हो गया है और अब सरकार ने सभी मंत्रियों को बंगला भी आवंटित कर दिया है. 13 मंत्री अपने पुराने बंगले में ही रहेंगे. वहीं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का पुराना बंगला 10 सर्कुलर को रद्द करते हुए 39 हार्डिंग रोड नया बंगला आवंटित किया गया है. नीतीश सरकार ने 13 पुराने मंत्रियों जिसमें दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हैं, को पहले वाला बंगला ही आवंटित किया है.उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, लघु जन संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान को जिस बंगले में रह रहे हैं, उसी को आवंटित किया गया है.अभी इनमें से कई मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालय का प्रभार भी है. जैसे बिजेंद्र यादव के पास वित्त विभाग, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का भी प्रभार है. वहीं विजय कुमार चौधरी के पास भवन निर्माण सहित संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभागों का भी प्रभार है.. बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्री बनाए गए हैं, जिसमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से डिप्टी सीएम बनाये गए हैं.मंत्रियों को विभाग का बंटवारा भी हो गया है और अब सरकार ने सभी मंत्रियों को बंगला भी आवंटित कर दिया है. 13 मंत्री अपने पुराने बंगले में ही रहेंगे. वहीं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का पुराना बंगला 10 सर्कुलर को रद्द करते हुए 39 हार्डिंग रोड नया बंगला आवंटित किया गया है. नीतीश सरकार ने 13 पुराने मंत्रियों जिसमें दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हैं, को पहले वाला बंगला ही आवंटित किया है.उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, लघु जन संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान को जिस बंगले में रह रहे हैं, उसी को आवंटित किया गया है.अभी इनमें से कई मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालय का प्रभार भी है. जैसे बिजेंद्र यादव के पास वित्त विभाग, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का भी प्रभार है. वहीं विजय कुमार चौधरी के पास भवन निर्माण सहित संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभागों का भी प्रभार है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm