News Pratyaksh


जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति में मंगलवार शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब विकास अधिकारी (BDO) विनोद कुमार रैगर के निलंबन की मांग को लेकर छह सरपंच पानी की टंकी पर चढ़ गए. अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह मामला शाम करीब 7 बजे उजागर हुआ,

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Nov 2025, 11:26 am
जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति में मंगलवार शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब विकास अधिकारी (BDO) विनोद कुमार रैगर के निलंबन की मांग को लेकर छह सरपंच पानी की टंकी पर चढ़ गए. अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह मामला शाम करीब 7 बजे उजागर हुआ, जबकि सरपंचों ने पहले ही टंकी पर चढ़ने की चेतावनी दी थी. पंचायती राज विभाग के उपायुक्त रामनारायण बड़गुजर के मुताबिक अनूपगढ़ BDO विनोद रैगर को APO किया गया है. विभाग के आदेश के तहत BDO विनोद रैगर का मुख्यालय जयपुर रहेगा.करीब 19 दिन पहले सरपंचों ने बीडीओ पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपी थी. सरपंच एल.सी. डाबला ने आरोप लगाया कि नाराज सरपंच लगातार धरने पर बैठे थे और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे थे.