Politics


भोजपुर जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:07 pm
भोजपुर जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय ललन सिंह के 26 वर्षीय पुत्र दीपक है. दीपक पेशे से ई-रिक्शा चालक था और रोज की तरह काम खत्म कर शाम के समय अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बेहरा गांव के पास एक अज्ञात हाइवा ने ओवरटेक करते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति को हादसे का कारण बताते हुए सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. वहीं, सड़क जाम के कारण कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. बाद में उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ.

आराः देर रात्रि में जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया. कम्बल वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लाभुकों से उनका हालचाल जाना. ठंड के

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:06 pm
आराः देर रात्रि में जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया. कम्बल वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लाभुकों से उनका हालचाल जाना. ठंड के मौसम में स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में शीतलहर को देखते हुए असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए. जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे. उन्होंने यह भी बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में एक बड़े अंग्रेजी अखबार में छपे एक लेख में केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया.

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Dec 2025, 11:52 am
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में एक बड़े अंग्रेजी अखबार में छपे एक लेख में केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) और दूसरे जरूरी कानूनों में अपने प्रस्तावित बदलावों के जरिए अधिकारों पर आधारित कानूनी ढांचे को खत्म कर रही है.'मनरेगा को बुलडोजर से गिराना' टाइटल वाले आर्टिकल में सोनिया गांधी ने कहा कि ग्रामीण रोजगार स्कीम का कमजोर होना एक सामूहिक नैतिक नाकामी है. इससे देश भर के करोड़ों काम करने वाले लोगों पर लंबे समय तक वित्तीय और इंसानी नतीजे होंगे.उन्होंने लिखा कि मनरेगा सिर्फ एक भलाई की पहल नहीं थी, बल्कि यह अधिकारों पर आधारित कार्यक्रम था जो गांव के परिवारों को रोजी-रोटी की सुरक्षा और इज्जत देता था. उनके मुताबिक इस स्कीम का खत्म होना 'सबकी नैतिक नाकामी' है. मनरेगा ने महात्मा के सर्वोदय (सभी का कल्याण) के सपने को पूरा किया और काम करने का संवैधानिक अधिकार दिया था.इसकी मौत हमारी सामूहिक नैतिक नाकामी है. इसके आने वाले कई सालों तक भारत के करोड़ों मेहनतकश लोगों पर वित्तीय और इंसानी नतीजे होंगे. उन्होंने लिखा, 'अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है कि हम एकजुट हों और उन अधिकारों की रक्षा करें जो हम सभी की रक्षा करते हैं.' सोनिया गांधी ने आगे दावा किया कि कई बुनियादी अधिकारों को सिस्टमैटिक तरीके से खत्म किया जा रहा है.

बिहार की राजधानी पटना से महिला अपराध का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही पति और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामि

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Dec 2025, 11:50 am
बिहार की राजधानी पटना से महिला अपराध का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही पति और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.पीड़िता के अनुसार, यह घटना 11 अगस्त 2024 की अहले सुबह करीब 3:30 बजे की है. उस समय वह अपने घर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ सो रही थी. इसी दौरान उसका अलग रह रहा पति ताला तोड़कर अपने एक दोस्त के साथ घर में घुस आया. महिला का आरोप है कि दोनों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि इस दौरान पति ने पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया.महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके साथ ही उसने घर में आग लगाने की भी धमकी दी. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी पति का दोस्त मौके से फरार हो गया. जाते समय वह महिला का मोबाइल फोन और करीब सात हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गया.पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद जब वह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने लगी, तो उसके पति ने उसे लगातार धमकाना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे अपहरण और हत्या की धमकी दी, साथ ही उसका घर जलाने की भी बात कही. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे.          

साहिबगंज की वीर स्थली भोगनाडीह में हर साल 22 दिसंबर को आयोजित होने वाला संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित हो गया है. इसके लिए पूर्व सीएम सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर निशना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन की

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Dec 2025, 10:45 am
साहिबगंज की वीर स्थली भोगनाडीह में हर साल 22 दिसंबर को आयोजित होने वाला संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित हो गया है. इसके लिए पूर्व सीएम सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर निशना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन की तानाशाही शर्तों के कारण शहीद वीर सिदो कान्हू हूल फाउंडेशन कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है. उन्होंने चुनौती दी है कि 30 जून, 2026 को हूल दिवस के दिन झारखंड, बंगाल, बिहार एवं ओडिशा से लाखों आदिवासी समाज के लोग रथ के साथ भोगनाडीह पहुंचेंगे. अगर सरकार में ताकत हो, तो हमें रोक के दिखाए.शहीद के वंशज मंडल मुर्मू के मुताबिक, शर्तों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन जान बूझकर आयोजनकर्ताओं को किसी विवाद या रंजिश में फंसाना चाहती थी. लिहाजा, विचार-विमर्श के बाद आयोजन स्थगित करना पड़ा.पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने भोगनाडीह जाने की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन प्रशासन की शर्तों की वजह से ऐन मौके पर कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा. दो हफ्ते तक कार्यक्रम की अनुमति के आवेदन को लटकाने के बाद, 20 दिसंबर को जिला प्रशासन ने इसके लिए दर्जन भर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करते हुए कई उल्टी-सीधी शर्तें लगा दी. उन्होंने इसे एक साजिश करार दिया. कहा कि प्रशासन की यही मंशा थी कि शर्तों की आड़ में दमनात्मक कार्रवाई की जा सके.

जमुई टाउन थाना क्षेत्र के लगमा नहर के समीप रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतक युवक की पहचान नया मोहल्ला अमरथ निवासी मो. इलियास के 20 वर्षीय पुत्

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:29 am
जमुई टाउन थाना क्षेत्र के लगमा नहर के समीप रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतक युवक की पहचान नया मोहल्ला अमरथ निवासी मो. इलियास के 20 वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी के रूप में हुई है। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने तत्काल शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार अरमान अंसारी महिसौड़ी मोहल्ला स्थित एक दुकान में बाइक मैकेनिक का कार्य सीख रहा था। रोज की तरह वह रविवार को भी महिसौड़ी गया हुआ था। काम समाप्त होने के बाद वह रात में बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लगमा नहर के नजदीक सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े।स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अरमान को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।दुर्घटना की खबर मिलते ही अरमान अंसारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।