Politics


रांची: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत दूर करने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर राज्य में गैस सिलेंडर की कमी क

News Pratyaksh | Updated : Thu 12th Mar 2026, 12:13 pm
रांची: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत दूर करने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर राज्य में गैस सिलेंडर की कमी के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया है।आयोग के द्वारा लिखे गए पत्र की जानकारी देते हुए शमशेर आलम ने कहा कि त्योहार के इस महीने में गैस सिलेंडर की किल्लत जिस तरह से हुई है, उससे आम लोग परेशान हैं जिसे दूर करना नितांत आवश्यक है।

इराकी लड़ाकों ने बगदाद में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले का दावा किया

News Pratyaksh | Updated : Mon 02nd Mar 2026, 11:47 am
इराकी लड़ाकों ने बगदाद में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले का दावा किया इराक की राजधानी बगदाद के एयरपोर्ट पर सोमवार को एक इराकी शिया लड़ाकों ने अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले का दावा किया, जिससे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर बदले की कार्रवाई और बढ़ गई. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सरया अवलिया अल-दाम नाम का यह ग्रुप, 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में इराक पर हमले के बाद वहां सक्रिय शिया लड़ाकों के एक ग्रुप में से एक है. इसने सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया था. अमेरिका और इराक ने इस दावे पर तुरंत कोई कमेंट नहीं किया. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब लेबनानी ग्रुप हिजबुल्लाह सहित ईरान के सपोर्ट वाले लड़ाके अमेरिका और इजराइल द्वारा शुरू किए गए युद्ध में शामिल हो गए हैं.

मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशी

News Pratyaksh | Updated : Sat 07th Feb 2026, 01:12 pm
मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

जीडीपी ग्रोथ और महंगाई दर पर रहेगी सबकी नजर, वित्त मंत्री थोड़ी देर में पेश करेंगी रिपोर्ट :

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Jan 2026, 11:14 am
जीडीपी ग्रोथ और महंगाई दर पर रहेगी सबकी नजर, वित्त मंत्री थोड़ी देर में पेश करेंगी रिपोर्ट : संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन आज (गुरुवार, 29 जनवरी) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 पेश करेंगी. यह दस्तावेज़ पिछले वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण है, जो आगामी केंद्रीय बजट के लिए सरकार की प्राथमिकताओं और नीतिगत दिशाओं को निर्धारित करने में मदद करता है.सर्वेक्षण में जीडीपी (GDP) ग्रोथ, महंगाई दर, रोजगार के अवसर, निर्यात-आयात के आंकड़े और कृषि, उद्योग व सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तार से रिपोर्ट होगी. इसमें 'पीएम गति शक्ति' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के प्रभाव का भी मूल्यांकन किया जाएगा.आर्थिक सर्वेक्षण को अर्थव्यवस्था का 'एक्स-रे' माना जाता है. यह बाजार और संसद दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि यह भविष्य की आर्थिक स्थिरता और विकास का खाका प्रस्तुत करता है

नई दिल्ली: संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किए जाने से पहले एक उत्साहजनक विश्लेषण सामने आया है

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Jan 2026, 11:12 am
नई दिल्ली: संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किए जाने से पहले एक उत्साहजनक विश्लेषण सामने आया है. आंकड़ों के अनुसार, भारत की वास्तविक जीडीपी (GDP) वृद्धि दर अक्सर इकोनॉमिक सर्वे के शुरुआती अनुमानों को पीछे छोड़ देती है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत की विकास दर 7.4% रहने की उम्मीद है, जबकि पिछले बजट पूर्व दस्तावेज़ में इसके 6.3-6.8% रहने का अनुमान लगाया गया था. इसी तरह, 2023-24 में अर्थव्यवस्था ने सबको चौंकाते हुए 9.2% की शानदार ग्रोथ दर्ज की थी, जो सर्वेक्षण के 6-6.8% के अनुमान से काफी अधिक थी. हालांकि, 2024-25 में विकास दर 6.5% रही, जो अनुमानित सीमा के भीतर थी.ऐतिहासिक आंकड़ों पर गौर करें तो 2021-22 में 'बेस इफेक्ट' के कारण ग्रोथ 9.7% रही थी, जबकि कोविड प्रभावित वर्ष 2020-21 में यह -5.8% दर्ज की गई थी.आर्थिक सर्वेक्षण देश की वित्तीय सेहत का एक विस्तृत स्नैपशॉट पेश करता है. यह रिपोर्ट न केवल सरकार की आर्थिक सोच को स्पष्ट करती है, बल्कि 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026 के लिए आधार भी तैयार करती है. निवेशकों और अर्थशास्त्रियों की नजर आज पेश होने वाले नए लक्ष्यों पर टिकी है.