Politics


विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘सार्थक बैठक कर व्यापार और क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) सहित कई मुद्दों पर चर्चा की तथा बैठक के बाद अमेरिकी मंत्री के अगले महीने भारत की यात्रा पर जाने की घोषणा की गई.बैठक में मौजूद

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:44 am
विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘सार्थक बैठक कर व्यापार और क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) सहित कई मुद्दों पर चर्चा की तथा बैठक के बाद अमेरिकी मंत्री के अगले महीने भारत की यात्रा पर जाने की घोषणा की गई.बैठक में मौजूद भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, व्हाइट हाउस में विक्रम मिसरी का स्वागत है. मंत्री रुबियो के साथ सार्थक बैठक हुई जिसमें हमारे द्विपक्षीय संबंधों, खास तौर पर व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा एवं क्वाड पर ध्यान केंद्रित किया गया.गोर ने कहा कि मंत्री रुबियो अगले महीने भारत की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं. इससे पहले, मिसरी ने अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ और राजनीतिक मामलों की अवर विदेश मंत्री एलिसन हूकर से अलग-अलग मुलाकात की.मिसरी तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं. उन्होंने और रुबियो ने व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में मुलाकात कर खास तौर पर व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा और क्वाड पर विशेष ध्यान देते हुए द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की.

बिहार में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत सीमावर्ती इलाकों में सरकार एक्शन में आ गई : बिहार के सीमावर्ती जिलों में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के कार्यों में तेजी आई है. इसके तहत सीमा स्तंभों (बॉर्डर पिलर) के रखरखाव औ

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:43 am
बिहार में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत सीमावर्ती इलाकों में सरकार एक्शन में आ गई : बिहार के सीमावर्ती जिलों में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के कार्यों में तेजी आई है. इसके तहत सीमा स्तंभों (बॉर्डर पिलर) के रखरखाव और सत्यापन के लिए आधुनिक तकनीक और संयुक्त सर्वेक्षण का सहारा लिया जा रहा है. बिहार सरकार के मुताबिक, पूर्वी चम्पारण के 1,237 और मधुबनी के 358 स्तंभों की नियमित निगरानी की जा रही है, जबकि किशनगंज और सीतामढ़ी में क्षतिग्रस्त या गायब स्तंभों की मरम्मत के लिए 'फील्ड सर्वे टीम' द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं सुपौल जिले में सभी क्षतिग्रस्त स्तंभों की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है.बिहार के सीमावर्ती जिलों पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, सुपौल और अररिया जिला प्रशासन ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन और विकास कार्यों की समीक्षा के बाद महत्वपूर्ण प्रगति रिपोर्ट साझा की.

तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद छिड़ गया. इस विवाद के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने हुमायूं कबी

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:42 am
तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद छिड़ गया. इस विवाद के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ अपना गठबंधन वापस लेने का ऐलान किया है. औवैसी की पार्टी ने कहा कि, वह पश्चिम बंगाल चुनाव अकेले ही लड़ेगी और आगे किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के बीच टूट ने मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.ओवैसी की पार्टी की तरफ से यह घोषणा कबीर की बातों और खुलासों के बाद की गई है, जिसके बारे में एआईएमआईएम ने कहा कि इससे मुसलमानों की ईमानदारी को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं. एक कड़े बयान में, पार्टी ने कहा कि वह "ऐसे किसी भी बयान से नहीं जुड़ सकती जिसमें मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठाया गया हो. इसके साथ ही पार्टी ने आधिकारिक तौर पर हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस को सांप कहने के बाद, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने पलटवार किया. रांची प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अंबा प्रसाद एक बीन, एक रबर का सांप, एक मेंढक, एक मध

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:41 am
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस को सांप कहने के बाद, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने पलटवार किया. रांची प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अंबा प्रसाद एक बीन, एक रबर का सांप, एक मेंढक, एक मधुमक्खी और एक जहरीला कीड़ा लेकर पहुंचीं.अंबा प्रसाद ने कहा कि अगर कोई अपने समाज और संस्कृति के बारे में ऐसी बातें कह सकता है, तो वे अपनी सहयोगी कांग्रेस के बारे में कुछ भी कह सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऐसे बयानों पर खुद संज्ञान लेना चाहिए और झामुमो के केंद्रीय महासचिव से माफी मंगवानी चाहिए.मकड़ी दिखाते हुए अंबा प्रसाद ने झामुमो ने नेतृत्व को सावधान करते हुए कहा कि बीजेपी अभी अपना जाल बुन रही है, और उसकी मकड़ी ऐसी है कि एक बार काटने पर मौत पक्की है. इसलिए झामुमो को सावधान रहने की जरूरत है. अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने झामुमो को अपने दाहिने हाथ से कसकर पकड़ रखा है, बाकी सब उंगलियां कटी हुई हैं. पश्चिम बंगाल में एक लोक गायिका से अपनी मुलाकात को याद करते हुए, अंबा प्रसाद ने कहा कि जब उन्होंने बंगाली लोक गायिका से सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा बंगाली में दिए गए एक बयान के बारे में पूछा, तो उन्होंने उसका हिंदी मतलब समझाया और कहा कि कोई भी बंगाली ऐसा शब्द या कहावत इस्तेमाल नहीं कर सकता. बंगाली लोक गायिका ने कहा कि यह सोचा भी नहीं जा सकता कि झामुमो का कोई बंगाली नेता ऐसी बात कहेगा.

प्रधानमंत्री से जुड़े संवेदनशील मामले को लीक करने की एवज में विदेशी दुश्मनों से फंड मांगने के आरोप में बक्सर से एक युवक गिरफ्तार हुआ : डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसपर पीएमओ ऑफिस को

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:16 pm
प्रधानमंत्री से जुड़े संवेदनशील मामले को लीक करने की एवज में विदेशी दुश्मनों से फंड मांगने के आरोप में बक्सर से एक युवक गिरफ्तार हुआ : डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसपर पीएमओ ऑफिस को हैक करने का आरोप है. गिरफ्तार शख्स पर प्रधानमंत्री से जुड़े संवेदनशील मामलों को लीक करने की एवज में फंड मांगने का आरोप है.पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेशों में संदिग्ध लोगों से संपर्क कर गोपनीय जानकारी के बदले पैसे की मांग कर रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर देर रात छापेमारी की गई, जिसमें युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के घर से लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 06:08 am
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को चालू वित्त वर्ष (2026-27) की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश की. वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों, विशेष रूप से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए, मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया है.6, 7 और 8 अप्रैल को हुई गहन समीक्षा बैठक के बाद गवर्नर ने घोषणा की कि एमपीसी ने न केवल रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है, बल्कि अपना रुख (Stance) भी 'तटस्थ' (Neutral) बनाए रखा है. इस निर्णय के परिणामस्वरूप: रेपो रेट: 5.25% स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट: 5.00% मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट: 5.50% बैंक रेट: 5.50%