News Pratyaksh


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 06:08 am
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को चालू वित्त वर्ष (2026-27) की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश की. वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों, विशेष रूप से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए, मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया है.6, 7 और 8 अप्रैल को हुई गहन समीक्षा बैठक के बाद गवर्नर ने घोषणा की कि एमपीसी ने न केवल रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है, बल्कि अपना रुख (Stance) भी 'तटस्थ' (Neutral) बनाए रखा है. इस निर्णय के परिणामस्वरूप:
रेपो रेट: 5.25%
स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट: 5.00%
मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट: 5.50%
बैंक रेट: 5.50%