तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद छिड़ गया. इस विवाद के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने हुमायूं कबी
News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:42 am
तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद छिड़ गया. इस विवाद के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ अपना गठबंधन वापस लेने का ऐलान किया है.
औवैसी की पार्टी ने कहा कि, वह पश्चिम बंगाल चुनाव अकेले ही लड़ेगी और आगे किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के बीच टूट ने मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.ओवैसी की पार्टी की तरफ से यह घोषणा कबीर की बातों और खुलासों के बाद की गई है, जिसके बारे में एआईएमआईएम ने कहा कि इससे मुसलमानों की ईमानदारी को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं. एक कड़े बयान में, पार्टी ने कहा कि वह "ऐसे किसी भी बयान से नहीं जुड़ सकती जिसमें मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठाया गया हो. इसके साथ ही पार्टी ने आधिकारिक तौर पर हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया.