Politics


1 क्या 10 FIR भी कर लो, चारा चोर का बेटा नहीं हूं जो डरूंगा - मनीष कश्यप

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 06:05 pm
1 क्या 10 FIR भी कर लो, चारा चोर का बेटा नहीं हूं जो डरूंगा ?मनीष कश्यप पुराने अंदाज में दिखे. उन्होंने कहा कि वो अपना केस कहीं भी लड़ लेंगे लेकिन बिहार और तमिलनाडु को छोड़कर : जेल में बंद यू-ट्यूबर मनीष कश्यप शुक्रवार को अपने पुराने रंग में नजर आए. मनीष कश्यप पटना के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने आक्रामक अंदाज में अपने विरोधियों से लेकर पुलिस और बिहार की सरकार पर तक निशाना साधा. मनीष सरकारी तंत्र जेल के सिस्टम और हाजतों की दशा पर जमकर बरसे. यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने पुलिस की गाड़ी जिसमें कैदियों को लाया जाता है उसकी बदहाली पर जहां सवाल खड़े किए वहीं हाजत में जिस तरह से जिस तरह से कैदियों को रखा जाता है उससे भी खासे गुस्सा दिखे.मीडिया के लोगों से बात करने के दौरान मनीष ने कहा कि मैं फौजी का बेटा और फौजी का ही पोता हूं. मेरे दादा चीन और मेरे पिता पाकिस्तान से लड़े थे. मेरे उपर 1 क्या 10 केस हो जाये, मैं चारा चोर का बेटा नहीं जो डर जाउंगा. मनीष ने कहा कि आज के बाद फिर उन पर केस किया जाएगा लेकिन वह किसी भी नेता से डरने वाले नहीं हैं. उन पर कितना भी एफआईआर दर्ज हो लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं. वह ईमानदार आदमी हैं और वह आवाज उठाते रहेंगे. तमिलनाडु में फिर से मजदूरों को पीटे जाने पर मनीष कश्यप ने कहा कि मैंने पहले भी आवाज उठाया था और कहा है कि बिहार के मजदूर बाहर में मार खाते हैं लेकिन जब आवाज मनीष कश्यप उठाता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है फिर से मुझ पर ही fir किया जाएगा.मनीष ने कहा कि स्टालिन के बेटे ने बयान देकर आग लगाने का काम किया है लेकिन सरकार उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. बिहार में लगातार यादवों की हत्या हो रही है लेकिन तेजस्वी यादव खुद यादव हैं जाति के नाम पर क्यों नहीं यादव को बचाने का काम करते हैं. मनीष कश्यप ने कहा कि वह स्पेशल कोर्ट के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह चारा चोर के बेटे नहीं है. वह किसी भी हालत में डरने वाले नहीं हैं.मनीष कश्यप ने कहा कि उन्होंने 6 महीने से एक भी आवाज नहीं उठाया लेकिन जब वह परेशान हो गए हैं तो आज उन्हें मजबूरन आवाज उठाना पड़ा है. मनीष ने नीतीश कुमार से गुहार लगाई कि आप पत्रकार स्वतंत्रता की बात करते हैं. एक स्वतंत्र पत्रकार ने स्वतंत्रता से आवाज उठाई है. हाजत में चेक करने की बातें मैं कह रहा हूं हाजत में स्मैक ,गांजा आता है लेकिन इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. मनीष ने कहा कि मैं आवाज उठा रहा हूं तो फिर से मुझे परेशान करने की कोशिश की जाएगी. देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से विनती करना चाहता हूं मेरा केस बिहार और तमिलनाडु दोनों राज्यों से अलग राज्य में ट्रांसफर किया जाए.उन्होंने कहा कि मेरा केस किसी भी राज्य में ट्रांसफर किया जाए मैं वहां लड़ लूंगा लेकिन मुझे यहां इंसाफ नहीं मिलेगा. मेरा केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए, मैंने कहीं गलत नहीं बोला है. बिहार के मजदूर मार खाते थे और अभी भी बिहार के मजदूर मार खा रहे हैं. #newspratyaksh #bihar #Manishkashyap  

तेजस्वी यादव के इस कटाक्ष के बाद भाजपा ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की!

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 06:03 pm
तेजस्वी यादव के इस कटाक्ष के बाद भाजपा ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि अभी तक तो वही परीक्षा ली जा रही है, जो एनडीए सरकार में तैयारी कर ली गई थी। उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा कि चुनाव में तो पहली कैबिनेट की बैठक में ही 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी का वादा किया था।पूर्व विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि अब तक तो कैबिनेट की कई बैठकें हो गई, आखिर वह बैठक कब होगी, जिसमे 10 लाख नौकरी देने पर हस्ताक्षर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। महिला आरक्षण बिल इसका सबसे ताजा उदाहरण है। इस बिल को कितने दिन तक पास नहीं होने दिया, याद कर लीजिए।बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव केंद्र सरकार को नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर घेरते रहे हैं। इस बीच, उन्होंने शुक्रवार को रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए पीएम का फुलफॉर्म 'प्राइम मैनेजर ' बताया है। इधर, भाजपा ने भी यादव से पूछा है कि किस कैबिनेट की बैठक में बिहार के 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। राजद के नेता ने शुक्रवार की सुबह ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर नौकरियों को लेकर कहा कि बिहार में शिक्षक बहाली के दूसरे चरण में 70,000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 1,70,461 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा कि 'हम लोग इवेंट के पीएम (प्राइम मैनेजर) नहीं बल्कि जो कहते हैं उसे धरातल पर उतारते हैं। बिहार में बहार नौकरियां अपार।' #newspratyaksh #bihar #BiharPolitics #bjp #TejashwiYadav  

महिला आरक्षण विधेयक में एससी, एसटी के साथ ओबीसी के लिए कोटा हो: चिराग पासवान

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 02:44 pm
महिला आरक्षण विधेयक में एससी, एसटी के साथ ओबीसी के लिए कोटा हो: चिराग पासवान भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक का समर्थन किया और सरकार से यह आग्रह भी किया कि इस विधेयक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की महिलाओं के लिए कोटे का प्रावधान किया जाए। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर निचले सदन में जारी चर्चा में भाग लेते हुए पासवान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा विश्वास है कि ओबीसी वर्ग की महिलाओं को अधिकार मिलेगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि राजनीतिक दलों ने इस कानून को बेहतर बनाने की आड़ में विधेयक को लटकाया। यही कारण है कि 27 वर्षों से यह कानून धरातल पर नहीं उतर पाया। हम चाहते हैं कि एससी, एसटी और ओबीसी का इसमें प्रतिनिधित्व होना चाहिए। प्रधानमंत्री पर मेरा विश्वास है कि यह होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि विधेयक में यह प्रावधान जोड़ा जाए कि एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण हो। #newspratyaksh #Bihar #WomenReservationBill #ChiragPaswan