Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Politics


हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए बिहार सरकार ने बढ़ाए हाथ, 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 01:10 am
हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए बिहार सरकार ने बढ़ाए हाथ, 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान आई आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए बिहार सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। बिहार सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पांच करोड़ रुपए आर्थिक सहायता भेजी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा। प्रदेश में मानसून अवधि के दौरान हुई भारी बारिश से हुए जानमाल की क्षति पर दुःख और चिंता भी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इससे काफी व्यथित हूं। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। #newspratyaksh #Bihar #HimachalPradesh #BiharGovernment

ललन जी ने जो भी कहा वह सही है इससे इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन वह उनकी अपनी भावना: शकील अहमद, कांग्रेस विधायक दल नेता

News Pratyaksh | Updated : Thu 14th Sep 2023, 01:36 am
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नालंदा में सीएम नीतीश कुमार को लेकर सोमवारको बड़ा बयान दिया. वह विपक्ष के पीएम कैंडिडेट के मुद्दे पर इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह गए. उन्होंने कहा कि एक ऐसा नेता जो पूरे देश का बिहार का नेत्तृव कर रहा है और पूरे देश का नेत्तृव करने के लिए खड़ा है.नीतीश कुमार को लेकर ललन सिंह ने कहा कि यहां से विधायक रह चुके हैं. पांच बार सांसद भी रह चुके हैं. सांसद रहते भारत सरकार में रेल मंत्री, कृषि मंत्री और परिवहन मंत्री रहें. इतने दिन तक केंद्रीय मंत्री रहते आज तक किसी में साहस नहीं हुआ कि नीतीश कुमार के कपड़े पर दाग दिखा दें. पूरी ईमानदारी से नीतीश कुमार ने सेवा की है. इसके साथ ही 17 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं.आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने ललन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योग्यता पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन जहां तक नेतृत्व की बात है यह तमाम लोग मिल बैठकर तय करेंगे. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में दर्जनों ऐसे हैं जो प्रधानमंत्री की अहर्ता रखते हैं. जहां तक पैमाना की बात है, नीतीश कुमार में पैमाना हैं.कांग्रेस विधायक दल नेता शकील अहमद ने कहा कि ललन जी ने जो भी कहा वह सही है इससे इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन वह उनकी अपनी भावना है. कोई भी अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए यह भावना रखेगा. इसमें गलत भी नहीं है. यहां प्राथमिकता सबको मिलकर बीजेपी और नरेंद्र मोदी को हटाना है. ऐसे में सब मिलकर इंडिया गठबंधन बनाए हैं और यह काम कर रहा है. कई संगठन भी इसके अंदर तय किए गए हैं, सभी पार्टी के शीर्ष नेता गठबंधन में शामिल हैं वे तय करेंगे. कांग्रेस सबसे बड़ी और राष्ट्रीय पार्टी है हमारी जवाबदेही और जिम्मेदारी भी बड़ी है. यहां संदर्भ है कि देश को जो जरूरत हैं उसका प्रयास मिलकर करना है

झारखंड के गढ़वा जिले की पुलिस ने दस लाख के एक इनामी नक्सली छोटे लाल यादव का शव जंगल से बरामद!

News Pratyaksh | Updated : Thu 14th Sep 2023, 01:34 am
झारखंड के गढ़वा जिले की पुलिस ने दस लाख के एक इनामी नक्सली छोटे लाल यादव का शव जंगल से बरामद किया है. उसकी हत्या गर्दन में रस्सी बांधकर की गई है. छोटे लाल यादव झारखंड जनमुक्ति परिषद नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन का एरिया कमांडर था और उसके खिलाफ झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज थे.बताया गया कि गढ़वा जिले के मेराल थाना अंतर्गत भंवराहा जंगल में लकड़ी चुनने गई महिलाओं ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया. उसकी गर्दन पर रस्से बंधे होने के निशान मिले हैं. इससे यह संभावना जताई गई है कि वर्चस्व की लड़ाई में उसकी हत्या की गई है.पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है. 40 वर्षीय छोटे लाल गढ़वा जिले के चिनिया थाना अंतर्गत डोल गांव का रहने वाला था. कुछ दिन पहले पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में जेजेएमपी के 5 लाख के इनामी नक्सली गणेश लोहरा और संतोष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव का नाम सामने आया था.गणेश और संतोष की हत्या करने के बाद छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव एके-47 सहित कई आधुनिक हथियार लेकर गढ़वा के इलाके में भागे थे. बताया जाता है कि गढ़वा और पलामू के सीमावर्ती इलाके में छोटेलाल एक नया संगठन खड़ा करना चाहता था.

बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ की ओर से की गई हत्या पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि धर्म, जाति या पहचान के आधार पर हिंसा और हत्या मानवता के खिल

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Dec 2022, 12:00 am
बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ की ओर से की गई हत्या पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि धर्म, जाति या पहचान के आधार पर हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है. प्रियंका गांधी ने भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिन्दू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा बांग्लादेशी अधिकारियों के सामने उठाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाए.

बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: बांग्लादेश के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार डेली स्टार ने अपने दफ्तर पर हुए हमले को पत्रकारिता के लिए ब्लैक डे बताया है. अखबार ने गुरुवार को हुई हिंसा और आगजनी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि डराने धमकाने की कोशिशें उन्हें न तो डरा सकती

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Dec 2022, 12:00 am
बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: बांग्लादेश के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार डेली स्टार ने अपने दफ्तर पर हुए हमले को पत्रकारिता के लिए ब्लैक डे बताया है. अखबार ने गुरुवार को हुई हिंसा और आगजनी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि डराने धमकाने की कोशिशें उन्हें न तो डरा सकती हैं और न ही चुप करा सकती हैं. डेली स्टार ने हमले के दौरान मिनट दर मिनट अपडेट साझा किए. ये हमले उस वक्त भड़के जब मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने छात्र नेता उस्मान हादी की मौत की घोषणा की थी. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर मीडिया संस्थानों और सरकार से जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया. प्रोथोम आलो और डेली स्टार के दफ्तरों पर हमले हुए, ढाका में बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम में तोड़फोड़ की गई और राजशाही में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई वाली आवामी लीग के एक कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया गया

इरफान अंसारी का विवादित बयान कहा

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Mar 2021, 12:00 am
इरफान अंसारी का विवादित बयान कहा, भाजपा का सांप मर चुका है लेकिन अभी तक डंक मारना नहीं छोड़ा : बजट सत्र के दौरान सदन में बीजेपी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता के द्वारा पेपर फाड़े जाने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए इरफान अंसारी ने बीजेपी और उनके विधायकों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सदन को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने शर्मसार किया वह निंदनीय है, मैं इसकी निंदा करता हूं और मैं यह कहना चाहता हूं कि भाजपा का सांप मर चुका है लेकिन अभी तक डंक मारना नहीं छोड़ा है तो इसके मुंह को भी कुचलना होगा.उन्होंने कहा कि जनता ने सांप तो मार दिया मगर अभी मुंह बचा हुआ है. इसके कारण ये लोग अनाप-शनाप जो बोल रहे हैं उससे न केवल झारखंड शर्मसार हो रहा है बल्कि देश के स्तर पर झारखंड को शर्मसार कर दिया है.स्पीकर की सराहना करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड को एक शालीन स्पीकर पहली बार मिला है. वह सबकी सुनते हैं. वह बीजेपी के विधायकों को ज्यादा मौका दे रहे हैं उसके बाद भी और उनके सामने पेपर फाड़ देना इस तरह का आचरण शोभा नहीं देता है.एक बाहरी आदमी आकर इस तरह से सदन में हरकतें करे यह हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. संयोग से मैं सदन में नहीं था नहीं तो मैं मुंह तोड़ जवाब देता. यह लोकतंत्र का मंदिर है ऐसे में तमाम विधायकों से मैं अपील करूंगा कि अपना आचरण सुधारिए. इस मंदिर की खूबसूरती जितना हम बढ़ाएंगे इसकी खुशबू और अधिक बढ़ेगी. सदन को नीचा दिखाना ठीक बात नहीं है.इलाज के अभाव में लोग मारे जाते हैं यह बड़ा दुर्भाग्य है इसको लेकर सरकार चिंतित है और लोगों को यह चिंता होती है कि कल बीमार हो जाएंगे तो कहां से इलाज होगा सरकार इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य की जनता के लिए स्वास्थ्य विभाग का बजट रखने जा रही है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories