Bihar


बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सोई अवस्था में पत्नी के सामने ही एक किसान को गोली मार दी. वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है. घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया वार्ड नंबर 22 की है. मृतक की पहचान लखमीनिया वार्ड नंबर 22 निवासी स्वर्गीय गोवि

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 01:15 pm
बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सोई अवस्था में पत्नी के सामने ही एक किसान को गोली मार दी. वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है. घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया वार्ड नंबर 22 की है. मृतक की पहचान लखमीनिया वार्ड नंबर 22 निवासी स्वर्गीय गोविंद यादव के पुत्र कृष्णनंदन यादव के रूप में की गई है. परिवार वालों ने बताया कि- कृष्णनंदन यादव अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात अपराधी घर में घुसे और सोई अवस्था में ही उन्हें गोली मार दी. गोली चलने की आवाज से पत्नी की नींद खुली तो उसने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में कृष्णनंदन यादव को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला काफी तूल पकड़ चुका है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 12:37 pm
बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला काफी तूल पकड़ चुका है. ऐसे में प्रदेश के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अपराधी हो उसको बचने नहीं देना है. हर हालत में जेल के अंदर बंद करना है. इसलिए पुलिस को पूरी छूट है, कार्रवाई करे, सरकार उसके साथ खड़ी है. मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रदर्शन, आंदोलन तब होता है जब वहां की सरकार संवेदनहीन हो लेकिन नीतीश कुमार की सरकार संवेदनशील है और जो घटना घटी है वह दुखद है. हर संभव कार्रवाई हो रही है. SIT का गठन हो गया है. CBI अपने स्तर पर जांच कर रही है. दोषी को अवश्य सजा होगी.इधर मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. इनकम टैक्स चौराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम इस प्रदर्शन में शामिल रहे. राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका. कृष्णा अल्लावरु ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस मामले में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उस लड़की को अभी तक न्याय नहीं मिला है इसीलिए वह लोग सड़कों पर उतरे हैं. सरकार और प्रशासन दोषियों को बचाने में लगे हुए हैं.

समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सीतामढ़ी के बेलसंड में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम नीतीश ने 346 करोड़ रुपये से निर्माण होने वाली 41 योजनाओं का शिलान्यास और 208.12 करोड़ के लागत से पूरी हुई 26 योजनाओं का

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 12:36 pm
समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सीतामढ़ी के बेलसंड में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम नीतीश ने 346 करोड़ रुपये से निर्माण होने वाली 41 योजनाओं का शिलान्यास और 208.12 करोड़ के लागत से पूरी हुई 26 योजनाओं का उद्घाटन किया है.अगर बात करें सीएम नीतीश कुमार के द्वारा किए गए योजनाओं के शिलान्यास की तो भवन निर्माण विभाग में 321.93 करोड़ की 37 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. वहीं स्वास्थ्य विभाग 6.30 करोड़ से एक योजना, अल्पसंख्यक कल्याण में 8.85 करोड़ की लागत से 1 योजना, पुल निर्माण निगम में 7.85 करोड़ में 1 योजना और एलएईओ पुपरी में 1.7 करोड़ की लागत से 1 योजना का शिलान्यास किया गया.इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में क्रियान्वित विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, निरीक्षण व जनसंवाद किया. उक्त सभी कार्यक्रम बेलसंड में आयोजित हुई. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे.

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिली के एक नागरिक को हिरासत में ले लिया है

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:36 am
बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिली के एक नागरिक को हिरासत में ले लिया है. यह यात्री बैंकॉक जाने वाली थाई एयरवेज की उड़ान TG 328 में सवार होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था. सुरक्षा जांच के दौरान उसके हैंड बैगेज में संदिग्ध उपकरण दिखाई दिए, जिसके बाद CISF ने तत्काल कार्रवाई की और उसे जिला पुलिस के हवाले कर दिया.पकड़े गए यात्री की पहचान वेस्ली एंड्रेस फरफान (Wesley Andres Farfan Waters) के रूप में हुई है, जो चिली का नागरिक है. वह रविवार को गया एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए रवाना होने वाला था. प्रस्थान गेट पर उसकी और उसके सामान की सामान्य सुरक्षा जांच चल रही थी, तभी एक्स-रे मशीन में असामान्य वस्तु दिखाई दी. CISF अधिकारियों ने तुरंत बैग की भौतिक जांच की, जिसमें अति आधुनिक गर्मिन GPS ट्रैकर बरामद हुए.एक्स-रे स्कैनिंग के बाद बैग में दो संदिग्ध गार्मिन जीपीएस ट्रैकर मिले. CISF ने यात्री से इन उपकरणों को ले जाने के लिए वैध अनुमति पत्र या आधिकारिक दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका. इसके अलावा, वह अधिकारियों के सवालों का भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. यह उपकरण अत्याधुनिक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं, क्योंकि इनका दुरुपयोग गैरकानूनी गतिविधियों में हो सकता है.भारतीय नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियमों के अनुसार, बिना उचित अनुमति के ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या GPS डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है. यह सुरक्षा प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन है. CISF ने तत्काल इसकी सूचना मगध मेडिकल थाने को दी और यात्री को आगे की जांच के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इस तरह की कार्रवाई से एयरपोर्ट पर संभावित जोखिम को रोका गया.

बिहार में बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आम लोगों के अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:35 am
बिहार में बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आम लोगों के अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. सात निश्चय–3 के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान' की अवधारणा को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए ऊर्जा विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है. बिजली से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभागीय अधिकारी सप्ताह में दो दिन आम लोगों से सीधे मिलेंगे. यह पहल उपभोक्ताओं और विभाग के बीच दूरी कम करने के साथ-साथ शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है.सात निश्चय–3 के तहत बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े सभी पदाधिकारियों को सप्ताह में दो दिन आम लोगों से मिलने का निर्देश दिया गया है. ऊर्जा सचिव और BSPHCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में इसके लिए आवश्यक इंतजाम करने का आदेश दिया है.ऊर्जा विभाग की नई व्यवस्था के मुताबिक अब हर सोमवार दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और हर शुक्रवार अपराह्न 3:00 बजे से 4:30 बजे तक उपभोक्ता सीधे विभागीय अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इस दौरान शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अक्सर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से शिकायतें आती रही हैं.

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:35 am
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश, कोहरे और ठंड के मिश्रित हालात बन सकते हैं. उत्तर प्रदेश में सोमवार को सुबह हल्का कोहरा रहा. सुबह 7:30 बजे के करीब लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों एवं अयोध्या में हल्की बारिश हुई. जबकि अलीगढ़ में रविवार शाम हल्की बारिश के बीच ओले भी पड़े हैं. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते कुछ दिनों की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम में बदलाव हुआ है. दोपहर में कड़ी धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य हो रहा है. फिलहाल, बारिश होने के बाद ठंड फिर बढ़ेगी. मौसम विभाग ने यूपी और प्रदेश से सटे राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. हल्की बारिश से तापमान पर असर पड़ सकता है. प्रदेश के कई जिलों में कोहरा, कोल्ड डे व ठंड की स्थिति जारी रह सकती है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार को यूपी के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान लगभग 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रात का न्यूनतम लगभग 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा. इसके अलावा सोमवार को कई जिलों में सुबह ठंड और कोहरा रहा. इसी के साथ प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई है. बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ हल्की ठंड, मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी कम रही. वहीं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज में ठंडी सुबह और कोहरा रहा. दिन में हल्की धूप रहेगी. मेरठ, नोएडा, आगरा, झांसी सुबह-शाम ठंड और हल्की हवा चलेगी.