Bihar


पटना सिटी के बाईपास थानाक्षेत्र के NH 30 कर्मली चक स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई.

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:50 am
#newspratyaksh #bihar पटना सिटी के बाईपास थानाक्षेत्र के NH 30 कर्मली चक स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस दौरान पांच फायर स्टेशनों की 20 से अधिक दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड के जवानों ने हाइड्रोलिक मशीन की मदद से आग पर काबू पा लिया. आग लगी की घटना में 40 से 50 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है, हालांकि नुकसान हुए संपत्ति का बाद में आकलन किया जाएगा. बताया जाता है कि विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज नामक इस प्लास्टिक फैक्ट्री में कुर्सियों का निर्माण किया जाता था. प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर काम करते थे, गनीमत रही कि आग लगने की इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ.

#newspratyaksh #bihar #firing मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के समीप देर शाम एक बड़ी घटना हुई. दो गुटों के बीच पुराने आपसी विवाद के चलते गोलीबारी हो गई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई. घायल युवक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में हुई है. ग

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:50 am
#newspratyaksh #bihar #firing मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के समीप देर शाम एक बड़ी घटना हुई. दो गुटों के बीच पुराने आपसी विवाद के चलते गोलीबारी हो गई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई. घायल युवक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में हुई है. गोली उनके पैर में लगी है. घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह विवाद वर्ष 2023 से दोनों गुटों के बीच चल रहा था. आज शाम यह विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे गुट के लोगों ने सुबोध कुमार पर फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. अहियापुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है.

बिहार के मधेपुरा में शनिवार की सुबह करीब 4 बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-106 पर बीएन मंडल यूनिवर्सिटी और बिजली ग्रिड (पावर ग्रिड) के बीच उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार हाइवा और एक का

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:49 am
बिहार के मधेपुरा में शनिवार की सुबह करीब 4 बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-106 पर बीएन मंडल यूनिवर्सिटी और बिजली ग्रिड (पावर ग्रिड) के बीच उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार हाइवा और एक कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका बड़ा हिस्सा हाइवा के अंदर घुस गया.प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद कार हाइवा के नीचे दब गई और उसमें सवार चारों युवक बुरी तरह फंस गए. हादसे की तस्वीरें बेहद विचलित करने वाली हैं. तीन युवकों के सिर कुचल गए, जबकि एक की आंखें फूट गईं. कार के अंदर खून ही खून फैला हुआ था. ड्राइवर सीट पर बैठे युवक का सिर बाहर लटक गया, जबकि बगल में बैठा युवक उछलकर ड्राइविंग सीट तक पहुंच गया. पीछे की सीट पर बैठे दोनों युवकों में से एक के सिर पर गंभीर चोट आई थी.सुबह-सुबह घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी गई. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. गंभीर हालत में सभी चारों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

सीवान में उत्पाद विभाग के टीम ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया. करीब 50 लाख मूल्य की विदेशी शराब पकड़ी गई. ये शराब की बड़ी खेप शराब माफिया द्वारा ट्रक से लाई जा रही थी. बिहार यूपी बॉर्डर के रास्ते सीवान में प्रवेश की थी जिसे गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:28 am
सीवान में उत्पाद विभाग के टीम ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया. करीब 50 लाख मूल्य की विदेशी शराब पकड़ी गई. ये शराब की बड़ी खेप शराब माफिया द्वारा ट्रक से लाई जा रही थी. बिहार यूपी बॉर्डर के रास्ते सीवान में प्रवेश की थी जिसे गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब से लदी ट्रक को जब्त कर लिया. धरनी छापर चेक पोस्ट के आगे उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की. इसमें करीब 1000 से अधिक शराब की कार्टून है इसका मूल्य करीब 50 लाख रुपए आंका गया. उत्पाद अधीक्षक शशांक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेत ट्रक द्वारा लाई जा रही है.

बिहार के मोतिहारी में आज विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग आज स्थापित होने जा रहा है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:27 am
बिहार के मोतिहारी में आज विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग आज स्थापित होने जा रहा है. विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग स्थापना का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. पूर्वी चंपारण के कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर बन रहा है. इसी मंदिर के परिसर में इस शिवलिंग की स्थापना होनी है. भारी भरकम शिवलिंग को उठाने के लिए दो बड़े-बड़े क्रेन मंगवाए गए हैं. शिवलिंग की स्थापना के लिए 700 टन और 500 टन क्षमता वाली दो बड़ी क्रेन पहले ही स्थल पर पहुंच चुकी हैं. शुक्रवार को इसको लेकर विशेष मॉक ड्रिल भी की गई थी. जानकारी के मुताबिक, शिवलिंग की स्थापना में लगभग दो घंटे का समय लगेगा. इस दौरान मंदिर निर्माण के पूर्ण होने के बाद की थ्री-डी इमेज भी श्रद्धालुओं को दिखाई जाएगी. साथ ही एलईडी स्क्रीन पर सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना का लाइव प्रसारण किया जाएगा.विशाल शिवलिंग को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बनाया गया है. वहां से पैंतालीस दिन की यात्रा करके शिलिंग चंपारण के केसरिया में बन रहे विराट रामायण मंदिर पहुंच चुका है. जिसकी स्थापना की भव्य तैयारी की गई है. साथ ही शिवलिंग पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. पांच नदियों के जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा. शिवलिंग में 1008 छोटे-छोटे शिवलिंग हैं, जिस कारण इसे सहस्त्र लिंगम की संज्ञा दी गई है. ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर से बना यह शिवलिंग तमिलनाडु से 45 दिन की अवधि में बिहार पहुंचा है जो अत्यंत ही विशाल है और 33 फीट लंबा है. इस शिवलिंग का वजन 210 टन है.          

एक समय था जब बनारस में विकास की तस्वीर धुंधली हुआ करती थी. पर अब दुनिया बदलते हुए बनारस की तस्वीर देख रही है. यहां विकास का पहिया अभी भी तेजी से चल रहा है. इसमें धर्म, अध्यात्म और संस्कार का समावेश भी शामिल है. इसी कड़ी में, अब मणिकर्णिका घाट की तस्वीर भी

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:26 am
#newspratyaksh #banaras एक समय था जब बनारस में विकास की तस्वीर धुंधली हुआ करती थी. पर अब दुनिया बदलते हुए बनारस की तस्वीर देख रही है. यहां विकास का पहिया अभी भी तेजी से चल रहा है. इसमें धर्म, अध्यात्म और संस्कार का समावेश भी शामिल है. इसी कड़ी में, अब मणिकर्णिका घाट की तस्वीर भी बदलने वाली है. जी हां, वही मणिकर्णिका घाट जो महा श्मशान घाट कहा जाता है. यहां हर दिन 100 से ऊपर शवों का अंतिम संस्कार होता है. हालांकि, शवों को लेकर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. संकरी गलियों से होकर जाने वाला घाट अब हाईटेक मोक्ष धाम बनने जा रहा है. दरअसल, काशी के सबसे प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट का नव निर्माण किया जा रहा है. आइए जानते हैं ये घाट कैसा होगा, यहां किस तरह की सुविधाएं मिलने जा रही हैं.