Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Nov 2024, 09:25 am
 
नालंदा के बिहार शरीफ-बख्तियारपुर रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना हरनौत रेलवे स्टेशन के पास बस्ती रेलवे फाटक पर हुई। जहां श्रमजीवी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला ट्रेन से गिर गईं। मृतका की पहचान हरनौत थानाक्षेत्र के बस्ती गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कौशल्या देवी अपनी बीमारी के इलाज के लिए दवाइयां लेने बख्तियारपुर गई थीं। लौटते वक्त वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं। ट्रेन बस्ती फाटक के पास पहुंची, तभी यह हादसा हुआ। मृतका के बेटे नरेंद्र यादव ने बताया कि मां की तबीयत खराब थी, इसलिए वह दवा लेने बख्तियारपुर गई थीं। वापसी में ट्रेन से गिरकर यह हादसा कैसे हुआ, हमें इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों और रेलवे अधिकारियों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कौशल्या देवी को मृत पाया।हरनौत रेलवे थाना प्रभारी संजय कुमार पंडित ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में शोक की लहर है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे हैं।