Bihar


सीतामढ़ी जिले में बागमती नदी पर बनाए गए तटबंध पर सरकार 262 करोड़ की राशि खर्च कर रही है. बाढ़ से बचाव के लिए इस राशि से तटबंध को और ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं तटबंध का पक्कीकरण और चौड़ीकरण की योजना है ताकि तटबंध का इस्तेमाल बेहतर आगवमन के

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:25 am
सीतामढ़ी जिले में बागमती नदी पर बनाए गए तटबंध पर सरकार 262 करोड़ की राशि खर्च कर रही है. बाढ़ से बचाव के लिए इस राशि से तटबंध को और ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं तटबंध का पक्कीकरण और चौड़ीकरण की योजना है ताकि तटबंध का इस्तेमाल बेहतर आगवमन के लिहाज से किया जा सके. मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी आगवन के दौरान इस योजना की शुरुआत की थी ज्यादा जानकारी दे रहे हैं.

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदनपुर बाबा चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान देवधा गांव के रहने वाले रौशन कुमार दास के रूप में हुई. जबकि घायल आर्यन कुमार और काजू कुमार की

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:25 am
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदनपुर बाबा चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान देवधा गांव के रहने वाले रौशन कुमार दास के रूप में हुई. जबकि घायल आर्यन कुमार और काजू कुमार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर गांव से शादी में शामिल होने जा रहे थे. बाबा चौक के पास कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई. सुल्तानगंज थाना की पुलि मौक़े पर पहुंची घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.

बिहार में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के तमाम दावों के बीच रोहतास जिले के कई पहाड़ी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

News Pratyaksh | Updated : Tue 02nd Dec 2025, 12:11 pm
बिहार में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के तमाम दावों के बीच रोहतास जिले के कई पहाड़ी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतें यहां दशकों से अधूरी हैं। सासाराम मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर और मैदानी क्षेत्र से 2000 फीट ऊपर बसे इन गांवों में न तो अधिकारी पहुंचते हैं और न ही जनप्रतिनिधियों की कोई दिलचस्पी दिखती है। विकास योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित हैं और ग्रामीण सदियों पुराने साधनों से जीवन गुजारने को मजबूर हैं।बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना रोहतास के कई गांवों में पिछले छह वर्षों से ठप है। गांवों में पानी की टंकी और सोलर प्लेटें तो लगाई गईं, लेकिन कभी पानी सप्लाई शुरू ही नहीं हुई। ब्रह्मदेवता गांव की फूलमती देवी बताती हैं कि “टंकी सिर्फ देखने के लिए लगी है, छह साल से हम कुएं से पानी ला रहे हैं। वहीं मंजू देवी कहती हैं कि भोजन बनाने और पीने के लिए रोजाना एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं से पानी लाना पड़ता है। बभनतलाव गांव के सिकंदर राम ने बताया कि टंकी लगने के बाद से आज तक एक बूंद पानी किसी नल से नहीं गिरा।

अगर आप अपने मोबाइल में आसान पैटर्न लॉक या साधारण नंबर लॉक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कटिहार पुलिस ने एक हाईटेक मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खासतौर पर ऐसे ही मोबाइल फोन को निशाना बनाता था जिनमें आसान लॉक पैटर्न होता है। ये आरोप

News Pratyaksh | Updated : Tue 02nd Dec 2025, 12:10 pm
अगर आप अपने मोबाइल में आसान पैटर्न लॉक या साधारण नंबर लॉक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कटिहार पुलिस ने एक हाईटेक मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खासतौर पर ऐसे ही मोबाइल फोन को निशाना बनाता था जिनमें आसान लॉक पैटर्न होता है। ये आरोपी मोबाइल चोरी करने के बाद उसी फोन के जरिए बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे।रौतारा थाना पुलिस ने चंदवा गांव से इस गिरोह के चार सदस्यों सुमन यादव, सूरज यादव, करण कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिजीत सिंह के अनुसार, एक व्यक्ति का मोबाइल गुम होने और उसी मोबाइल से बैंक अकाउंट से पैसे निकासी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य आसान पैटर्न लॉक वाले मोबाइल को चोरी करके उसमें मौजूद बैंकिंग ऐप्स और ओटीपी का इस्तेमाल कर खातों से रकम उड़ा लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने पूरा तरीका बताया है कि वे चोरी के मोबाइल से बैंक अकाउंट से रुपए कैसे निकालते थे। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

बिहार विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। आज प्रेम कुमार अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। सोमवार को उन्होंने नामांकन किया था। उनके अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं दिया। इसलिए प्रेम कुमार का निर्विरोध स्पीकर बनना तय है। इधर, आज जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत स

News Pratyaksh | Updated : Tue 02nd Dec 2025, 12:09 pm
बिहार विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। आज प्रेम कुमार अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। सोमवार को उन्होंने नामांकन किया था। उनके अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं दिया। इसलिए प्रेम कुमार का निर्विरोध स्पीकर बनना तय है। इधर, आज जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वह जेल में हैं। आज वह शपथ लेने आ सकते हैं। पहले दिन 237 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली थी। बाकी एनडीए से अनंत सिंह, अमरेंद्र पांडेय, मदन सहनी, जीवेश कुमार, केदार सिंह और विनय बिहारी सदन नहीं आए थे।मदन सहनी, जीवेश कुमार, विनय बिहारी और केदार सिंह स्वास्थ्य कारणों से सदन नहीं आ पाए थे। आज यह सदन आकर शपथ लेंगे। वहीं जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय अपने भतीजे मुकेश पांडेय का दिल्ली में इलाज करवा रहे हैं। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव खुद विधायकों को शपथ दिला रहे थे इसलिए शपथ नहीं ले पाए।          
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories